Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    PM Surya Ghar Scheme: गरीबों की छतों पर फ्री में लगेगा सोलर पैनल, बिहार में जीविका दीदीयों को मिली जिम्मेदारी

    Updated: Sun, 19 Apr 2026 03:21 PM (IST)

    पश्चिमी चंपारण में PM surya ghar muft bijli yojana के तहत कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं को मुफ्त सोलर पैनल मिलेंगे। इससे उनका बिजली बिल शून्य हो जाएगा। विभा ...और पढ़ें

    छतों पर सोलर पैनल। फाइल फोटो

    छतों पर सोलर पैनल। फाइल फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, बेतिया। पश्चिमी चंपारण जिले में 'पीएम सूर्य घर योजना' के तहत कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं की छतों पर Free Solar Panel लगेगा। उनका बिजली बिल शून्य होगा और फ्री में बिजली प्राप्त होगी।

    विभाग की ओर से इसकी कवायद तेज कर दी गई है। कुटीर ज्योति यानि बीपीएल वैसे उपभोक्ताओं की सूची तैयार की जा रही है, जिनका पक्का का मकान हो। पक्का मकान वाले हर बीपीएल उपभोक्ताओं के यहां 1 किलोवाट का सोलर पैनल फ्री लगाया जाएगा।

    वर्तमान में इसके लिए प्रत्येक प्रखंड के 5 पंचायतों का चयन किया गया है। इस योजना से पहले चरण में हर पंचायत के करीब 1000 कुटीर ज्योति उपभोक्ता लाभान्वित होंगे।

    डोर-टू-डोर जाकर जीविका दीदी उपभोक्ताओं से प्राप्त कर रही सहमति पत्र

    पीएम सूर्य घर योजना के तहत कुटीर ज्योति यानि बीपीएल उपभोक्ताओं की छतों पर सोलर पैनल लगाने के लिए जीविका दीदीयों का सहयोग लिया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जीविका दीदी को सूची उपलब्ध करा दी गई है।

    वे डोर टू डोर पहुंचेंगी और वैसे बीपीएल उपभोक्ता जिनके पक्के मकान हैं, उनसे सोलर पैनल लगाने के लिए सहमति पत्र प्राप्त करेंगी। इसके लिए वार्ड स्तर पर जीविका दीदी को जिम्मेवारी दी गई है।

    प्रथम चरण में 86 पंचायत चयनित

    पीएम सूर्य घर योजना के तहत हर बीपीएल उपभोक्ताओं के घरों पर सोलर पैनल लगाने के लिए जिले के करीब 86 पंचायत का चयन किया गया है। पहले चरण में प्रत्येक प्रखंड के करीब पांच पंचायत इसके लिए चयनित हुए हैं।

    चयनित पंचायत के हर घर जीविका दीदी पहुंचेंगी और सहमति पत्र प्राप्त करेंगी। सहमती पत्र प्राप्त होने के उपरांत विभाग की टीम पहुंचेगी और युक्त घर की छत पर सोलर पैनल लगाने का काम किया जाएगा इससे बिजली और बचत दोनों प्राप्त होगी।

    खबरें और भी

    पीएम सूर्य घर योजना के तहत कुटीर ज्योति के उपभोक्ताओं के छत पर सोलर पैनल लगाने की कवायत शुरू कर दी गई है। जीविका दीदी का भी सहयोग लिया जा रहा है। कल 86 पंचायत प्रथम चरण के लिए चयनित हुए हैं। -विकास कुमार, सहायक विद्युत अभियंता, अवर प्रमंडल मझौलिया