विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Crime News: मंदिर की जमीन पर कब्जा रुकवाने गई थी पुलिस टीम, लोगों ने किया हमला; 8 गिरफ्तार

Published: Mon, 29 Apr 2024 09:38 PM (IST)

इनरवा थाना क्षेत्र के दिउलिया गांव में राम जानकी मंदिर की भूमि पर अवैध कब्जा की शिकायत पर पहुंची पुलिस ...और पढ़ें

मंदिर परिसर में पसरा हुआ है सन्नाटा
मंदिर परिसर में पसरा हुआ है सन्नाटा

HighLights

  1. इनरवा थाना क्षेत्र के दिउलिया गांव में राम जानकी मंदिर की भूमि से कब्जा हटाने गई थी पुलिस
  2. हमले में दो पुलिस कर्मी जख्मी, मौके से तीन तलवार पुलिस ने की जब्त

संवाद सूत्र, इनरवा। इनरवा थाना क्षेत्र के दिउलिया गांव में राम जानकी मंदिर की भूमि पर अवैध कब्जा की शिकायत पर पहुंची पुलिस टीम पर अतिक्रमणकारियों ने सोमवार की दोपहर में हमला कर दिया। अतिक्रमणकारी पत्थरबाजी करने लगे।

पत्थरबाजी के कारण भगदड़ मच गई, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। घायल पुलिसकर्मी गुलाब यादव व अमर कुंअर का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैनाटांड़ में किया गया। दोनों को पत्थर से चोट लगी है।

हमले की सूचना पुलिस को पहुंची

हालांकि पुलिस टीम पर हमला की सूचना पर तुरंत अतिरिक्त पुलिस पहुंची। पुलिस ने आठ हमलावरों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस गांव में गई थी।

ग्रामीणों ने आवेदन देकर बताया था कि गांव के रामजानकी मंदिर की भूमि हड़पने की नियत से गांव के कुछ लोग घर का निर्माण कर रहे है। पुलिस मौके पर पहुंची और अतिक्रमणकारियों को समझा बुझा कर रोकने की कोशिश कर रही थी।

पुलिस टीम पर उग्र लोगों ने किया हमला

तभी उग्र लोगों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। मामले में कृष्णा राम, मुरारी राम, मुन्ना राम, मुकेश राम,रीना देवी, सरस्वती देवी, मंजु देवी और रीता देवी समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आठ नामजद एवं 25 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। सभी आरोपित घर छोड़कर फरार हो गए हैं। उल्लेखनीय है कि करीब 25 वर्ष पूर्व दिउलिया गांव के हेमराज यादव की पत्नी केशरी देवी ने सात धुर जमीन राम जानकी मंदिर में दान किया था। दान की भूमि पर दबंगों के द्वारा कब्जा किया जा रहा था।

ये भी पढे़ं-

जब शराब के नशे में मंडप पहुंचा दूल्हा, दुल्हन ने उठाया ये कदम; हर कोई रह गया हैरान

Bihar Land Dispute: भूमि विवाद में चाची और चचेरी बहन पर फेंका तेजाब, चाचा का तोड़ा दांत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।