प्रशांत किशोर को कोर्ट ने जारी किया समन, BJP नेता संजय जायसवाल को कहा था तेल चोर
न्यायालय ने डॉ. संजय जायसवाल द्वारा दायर मानहानि मामले में प्रशांत किशोर को अदालत में उपस्थित होने का आदेश दिया है। ...और पढ़ें
-1781287811147_m.webp)
प्रशांत किशोर और बीजेपी नेता संजय जायसवाल। (फाइल फोटो)
HighLights
प्रशांत किशोर को कोर्ट में पेश होने का आदेश।
संजय जायसवाल ने मानहानि का मुकदमा दायर किया।
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने नोटिस जारी करने का आदेश दिया।
संवाद सहयोगी, बेतिया। संजय जायसवाल बनाम प्रशांत किशोर मामले में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी आनंद कुमार त्रिपाठी ने परिवाद में आरोपी बनाए गए प्रशांत किशोर को न्यायालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस निर्गत करने का आदेश दिया है।
न्यायाधीश ने यह नोटिस बीएनएसएस की धारा 223 के तहत जारी करने का दिया है आदेश। बताते चले कि पश्चिम चंपारण लोक सभा क्षेत्र से संसद डॉक्टर संजय जायसवाल ने जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में परिवाद संख्या 1934/25 दायर किया है।
चरित्र हनन का कार्य
दायर मुकदमे में आरोप लगाया है कि चुनावी वर्ष अगस्त 2025 में सांसद ने बेतिया के छावनी स्थित अपने पेट्रोल पंप की वजह से छावनी ओवर ब्रिज का एलाइनमेंट को बदलवा दिया था।
इसके पश्चात 13 सितंबर को यह भी कहा था कि नगर निगम का पेट्रोल की चोरी कर रहे हैं । चरित्र हनन और दुष्प्रचार से जुड़े उनका पोस्टर लगवाया। उनका चरित्र हनन और राजनीतिक छवि धूमिल करने की नीयत से प्रेस कॉन्फ्रेंस भी किया।
साथ-साथ सोशल मीडिया के माध्यम से भी उनके चरित्र हनन का कार्य किया। इस मामले में डॉक्टर संजय जायसवाल ने परिवाद दायर किया और परिवादी की हैसियत से शपथ पत्र पर अपना बयान अंकित करवाया है।
अपने बयान के समर्थन में उनके द्वारा दो साक्षी संजय कुमार सिंह और मनोज कुमार सिंह का जांच साक्ष्य के रूप में अभिलेख पर बयान अंकित कराया गया।
कोर्ट में बहस
इसी मामले में संजय जायसवाल के अधिवक्ता अमरेंद्र बर्मा एवं चंद्रिका प्रसाद कुशवाहा ने न्यायालय में आरोपी प्रशांत किशोर के खिलाफ संज्ञान लेने के बिंदु पर न्यायालय में बहस किया।
बहस सुनने के उपरांत मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने परिवाद में आरोपी बनाए गए प्रशांत किशोर को न्यायालय में उपस्थित होकर अपना भी पक्ष रखने के लिए नोटिस निर्गत करने का आदेश जारी कर दिया है।
यह भी पढ़ें- कॉकरोच जनता पार्टी के सपोर्ट में आए प्रशांत किशोर, कहा- धर्मेंद प्रधान का इस्तीफा होना ही चाहिए