पश्चिम चंपारण में गर्भ में पल रहे शिशु के साथ गई मां की जान, ससुराल पर गंभीर आरोप
पश्चिम चंपारण में आठ माह की गर्भवती विवाहिता हाजरा खातून की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, परिजनों ने दहेज के लिए ससुराल वालों पर हत्या का आरोप ल ...और पढ़ें

मृतका की फाइल फोटो।
HighLights
पश्चिम चंपारण में आठ माह की गर्भवती विवाहिता की मौत।
पिता ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया।
पुलिस मामले की जांच कर रही, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार।
जागरण संवाददाता, बेतिया (पश्चिम चंपारण)। बैरिया थाना क्षेत्र के लौकरिया मौजे गांव में आठ माह की गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
मृतका की पहचान लौकरिया मौजे निवासी एजाज आलम की 19 वर्षीय पत्नी हाजरा खातून के रूप में हुई है। वह पहाड़पुर थाना क्षेत्र के सिसवा मलदेहिया वार्ड संख्या तीन निवासी मनसूर आलम की पुत्री थी।पिता का आरोप है कि शनिवार दोपहर हाजरा छत पर सूखे कपड़े उतारने जा रही थी।
इसी दौरान ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे छत से धक्का दे दिया, जिससे वह नीचे गिर गई। गिरने के बाद अधिक रक्तस्राव होने लगा।
इसके बाद ससुराल के लोग ही उसे इलाज के लिए जीएमसीएच लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों के प्रयास के बाद रेफर कर दिया। परिजनों ने इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए, बावजूद देर रात उसकी मौत हो गई। हाजरा आठ माह की गर्भवती थी।
मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि जून 2025 में बेटी की शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में बाइक, दो लाख रुपये नकद और सोने के गहनों की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर हाजरा के साथ लगातार मारपीट और प्रताड़ना की जाती थी।
उन्होंने बताया कि करीब दो माह पहले हाजरा की ननद की शादी हुई थी। उस समय ससुराल पक्ष ननद को देने के लिए हाजरा के गहने मांग रहे थे। बेटी द्वारा गहने देने से इन्कार करने के बाद उसके साथ मारपीट और बढ़ गई।
खबरें और भी
मृतका के पिता ने ससुर, सास, सास की बहन, ननद और देवर को नामजद करते हुए हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के आवेदन और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।