Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सप्तक्रांति की पेंट्री फिर बनी 'शराब एक्सप्रेस', पश्चिम चंपारण में 62 बोतल के साथ मैनेजर गिरफ्तार

    Updated: Mon, 29 Jun 2026 05:24 PM (GMT+05:30)

    आनंद विहार-मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस की पेंट्रीकार से नरकटियागंज स्टेशन पर 62 बोतल शराब के साथ मैनेजर अजय साह गिरफ्तार हुआ। यह दूसरी ...और पढ़ें

    आनंद विहार -मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन बरामद शराब की जानकारी देते पदाधिकारी।

    आनंद विहार -मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन बरामद शराब की जानकारी देते पदाधिकारी।

    HighLights

    1. सप्तक्रांति एक्सप्रेस की पेंट्रीकार से 62 बोतल शराब बरामद।

    2. नरकटियागंज स्टेशन पर पेंट्री मैनेजर अजय साह गिरफ्तार।

    3. इसी ट्रेन से दूसरी बार शराब तस्करी का मामला सामने।

    संवाद सहयोगी, नरकटियागंज (पश्चिम चंपारण)। आनंद विहार -मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन की पेंट्रीकार से नरकटियागंज रेलवे स्टेशन पर 62 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ पेंट्री मैनेजर को सोमवार की सुबह में गिरफ्तार किया गया ।

    पेंट्रीकार से तीन अलग- अलग पिट्ठू बैग से विभिन्न ब्रांड की 46.500 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। गिरफ्तार पेंट्रीकार मैनेजर की पहचान शिकारपुर थाना के हरदिया वार्ड 19 निवासी अजय साह के रूप में की गई हैं।

    गिरफ्तार पेंट्री मैनेजर से पूछताछ के बाद आरपीएफ ने जब्त शराब एवं धंधेबाज को रेल पुलिस के हवाले कर दिया है। बताया जाता है कि आरपीएफ को गुप्त सूचना मिली कि आनंद विहार -मुजफ्फरपुर 12558 सप्तक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के पेंट्रीकार से शराब की तस्करी हो रही है।

    ट्रेन सुबह 6:22 बजे बगहा रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो आरपीएफ के कमलेश सिंह, उपेंद्र कुमार व गुरुवत सिंह ट्रेन में सवार हुए और जांच करते हुए पेंट्रीकार में पहुंचे। पैंट्रीकार बोगी में जांच के दौरान तीन पिट्ठू बैग लावारिस हालत में मिला।

    पेंट्री के वेंडरों से पूछने पर पता चला कि तीनों बैग पैंट्रीकार मैनेजर का है। बैग की तलाशी की तलाशी ली गई तो शराब मिली। पहले तो पेंट्री मैनेजर ने बैग के बारे में आनाकानी की।

    लेकिन कड़ाई से पूछताछ के बाद उसने स्वीकार किया कि तीनों बैग उसके हैं। तब तक ट्रेन नरकटियागंज स्टेशन पर पहुंच गई थी। 7:30 बजे तीनों पिट्ठू बैग के साथ पैंट्री मैनेजर को आरपीएफ ने नरकटियागंज रेलवे स्टेशन पर उतार लिया।

    आरपीएफ इंस्पेक्टर ऋतुराज कश्यप ने बताया कि पूछताछ के बाद जब्त शराब और गिरफ्तार पैंट्री मैनेजर को कार्रवाई के लिए रेल पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

    11 जून भी सप्तक्रांति से 42 लीटर शराब के पैंट्री मैनेजर हुआ था गिरफ्तार

    बीते 11 जून को भी आनंद बिहार -मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति सुपर फास्ट एक्सप्रेस में रेल पुलिस की विशेष चेकिंग अभियान के दौरान 42.165 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तत्कालीन पैंट्री मैनेजर समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

    खबरें और भी

    जिसमें पैंट्रीकार मैनेजर शिवगंज वार्ड आठ निवासी संतोष कुमार साह,पूर्वी चंपारण के सरैयाग़ोपाल गांव निवासी पैंट्रीमैन राज कुमार, मुजफ्फरपुर जिला के सकरा थाना के चकरावे मनियारी गांव निवासी सफाई कर्मी गोविंद कुमार व सकरा थाने के रसूलपुर मनियारी गांव निवासी सफाई कर्मी रिकी कुमार शामिल थे। चारों को प्राथमिकी दर्ज कर रेल पुलिस ने जेल भेज दिया था।