विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पश्चिम चंपारण में दो ट्रकों के बीच फंसा टेंपो, डेढ़ घंटे तक जिंदगी और मौत से जूझता रहा चालक

Published: Mon, 26 Oct 2026 07:00 PM (IST)

नरकटियागंज-भिखनाठोरी मार्ग पर दो ट्रकों के बीच फंसे एक टेंपो चालक का बायां पैर दब गया, जिसे डेढ़ घंटे बाद ...और पढ़ें

पश्चिम चंपारण में वाहनों के बीच में फंसा चालक।

पश्चिम चंपारण में वाहनों के बीच में फंसा चालक।

HighLights

  1. नरकटियागंज में दो ट्रकों के बीच टेंपो फंसा।

  2. चालक का बायां पैर दब गया, डेढ़ घंटे फंसा रहा।

  3. गैस कटर से काटकर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला।

जागरण संवादाता, नरकटियागंज (पश्चिम चंपारण)। नरकटियागंज-भिखनाठोरी मुख्य मार्ग पर पकड़ी ढाला गांव के समीप सोमवार की शाम ओवरटेक करने के दौरान दो ट्रैकों के बीच एक टेंपो फंस गया। उसमें फंसे टेंपो में चालक का बायां पैर दब गया।

करीब डेढ़ घंटे तक वह टेंपो में फंसा दर्द से कराहता रहा। मौके पर पहुंची शिकारपुर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से गैस कटर से टेंपो को कटवाकर चालक को बाहर निकलवाया। इसके बाद उसे गंभीर स्थिति में अस्पताल भेजा गया।

जख्मी चालक की पहचान मोर बेलवा गांव निवासी उपेंद्र कुमार (42) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह धनौजी गांव से टेंपो लेकर नरकटियागंज आ रहा था। टेंपो में चालक के अलावा दो अन्य यात्री भी सवार थे।

पकड़ी गांव के समीप एक ट्रक से आगे निकलने की कोशिश में विपरीत दिशा से आ रहे दूसरे ट्रक के बीच टेंपो बुरी तरह फंस गया। हादसे में टेंपो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक का बायां पैर वाहन के अंदर ही दब गया।

घटना के बाद टेंपो में सवार दोनों यात्री किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि चालक अंदर ही फंसा रहा। इस बीच ट्रक का चालक भीड़ का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन बाधित हो गया।

Accident in bettiah

गैस कटर से काटकर चालक को निकाला

सूचना मिलते ही शिकारपुर पुलिस मौके पर पहुंची। अपर थानाध्यक्ष अंबेश कुमार पुलिसकर्मियों के साथ बचाव कार्य में जुट गए। स्थानीय लोगों के प्रयास से गैस कटर से टेंपो को काटकर चालक को बाहर निकाला गया।

इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक मुख्य मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि टेंपो में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल भेज दिया गया है। साथ ही सड़क पर आवागमन बहाल करा दिया गया है।

यह भी पढ़ें- दरभंगा में बाढ़ की मार झेलने वाले किसानों को झटका, कृषि इनपुट सहायता से भी वंचित

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।