Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar News : वीटीआर में बाघ का खौफ, 48 घंटे में दो मौतें, खेतों में जाने से भी डर रहे ग्रामीण

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 05:27 PM (IST)

    वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से सटे बगहा के वनवर्ती इलाकों में बाघ के हमलों से ग्रामीणों में दहशत है। पिछले दो दिनों में बाघ के हमले में दो लोगों की मौत हो च ...और पढ़ें

    वीटीआर में ग्रामीणों की चिंता के बीच पहुंची टीम।

    वीटीआर में ग्रामीणों की चिंता के बीच पहुंची टीम।

    HighLights

    1. वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से सटे इलाकों में बाघ का आतंक।

    2. दो दिन में दो लोगों की बाघ के हमले में मौत।

    3. वन विभाग कर रहा निगरानी, ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील।

    संवाद सहयोगी, बगहा (पश्चिम चंपारण)। वीटीआर से सटे वनवर्ती इलाकों में बाघों की बढ़ती गतिविधियों ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। कारण कि पिछले दो दिनों में बाघ के हमले में दो लोगों की मौत हो चुकी है। जिसके बाद जंगल से सटे गांवों में दहशत का माहौल है।

    खेतों में काम करने, मवेशी चराने और जंगल किनारे आने-जाने से लोग डरने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अब खेती-किसानी भी जोखिम भरा काम बन गई है।

    जबकि वन विभाग की टीमें लगातार प्रभावित क्षेत्रों में बाघ की लोकेशन ट्रेस करने और उसकी निगरानी में जुटी हुई हैं। मदनपुर वन क्षेत्र पदाधिकारी नसीम अहमद अंसारी ने बताया कि उनके नेतृत्व में वन विभाग की टीम लगातार बाघ की गतिविधियों पर नजर रख रही है और उसकी लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है।

    विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे जंगल और गन्ने के खेतों के आसपास अकेले न जाएं, समूह में काम करें और किसी भी तरह की सूचना तुरंत वन विभाग को दें।

    वहीं ग्रामीणों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने, संवेदनशील गांवों में निगरानी तेज करने और सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम करने की मांग की है।

    यहां बता दे कि शुक्रवार को नौरंगिया थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया रेता में धान की सोहनी कर रही 45 वर्षीय उमरावती देवी पास के गन्ने के खेत से निकले बाघ ने उन पर हमला कर दिया। बाघ महिला को गर्दन से दबोचकर गन्ना के रास्ते जंगल की ओर खींच ले गया था।

    आसपास मौजूद मजदूरों ने शोर मचाया और लाठी-डंडे लेकर दौड़े, जिसके बाद बाघ महिला को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया।

    हालांकि तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।दूसरी घटना गुरुवार को वाल्मीकिनगर के हाथीमलखंता के पास हुई थी। यहां मवेशी चरा रहे अकलू यादव पर बाघ ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

    प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गोरखपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। इन दाेनों घटना के बाद शनिवार को मिश्रौलिया रेता में किसान खेती-बारी भी देखने नहीं गए।

    लगातार लोकेशन बदल रहा बाघ

    बगहा । नौरंगिया थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया में महिला पर हमला कर मौत की घाट उतारने वाला बाघ लगातार लोकेशन बदल रहा है। जिससे उसके निगरानी में लगी वन विभाग की टीम भी परेशान है।

    खबरें और भी

    घटना के बाद से उक्त बाघ का लेकर जंगल की ओर मिला था लेकिन दूसरे दिन फिर वह रेता क्षेत्र में पहुंच गया था। जिसके बाद वन विभाग की टीम नाव आदि से नदी-नाला पार कर रेता पहुंची थी। जिसके बाद बाघ धीरे-धीरे जंगल की ओर लौट रहा है।