वाल्मीकिनगर में 26 जुलाई को सीएम के संभावित दौरे की तैयारी तेज, महिला स्वाभिमान बटालियन का करेंगे उद्घाटन
Samrat Choudhary Visit: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के 26 जुलाई को वाल्मीकिनगर संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस दौरान जनस ...और पढ़ें

जिलाधिकारी के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। फोटो सौ. जागरण
HighLights
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का 26 जुलाई को वाल्मीकिनगर दौरा संभावित।
जिला प्रशासन ने जनसभा स्थल और बटालियन परिसर का निरीक्षण किया।
महिला स्वाभिमान बटालियन का उद्घाटन भी प्रस्तावित है इस दौरे में।
संवाद सूत्र, वाल्मीकिनगर (पश्चिम चंपारण)। West Champaran News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के 26 जुलाई को वाल्मीकिनगर के संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
मुख्यमंत्री बनने के बाद उनके पहली बार वाल्मीकिनगर आने की संभावना को देखते हुए शनिवार को जिलाधिकारी तरनजोत सिंह के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया।
जनसभा स्थल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम के दौरान एक बड़ी जनसभा आयोजित होने की संभावना है। इसे देखते हुए ऐसे स्थल का चयन किया जा रहा है, जहां अधिक से अधिक लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित हो सके। इस क्रम में नदी घाटी योजना उच्चतर विद्यालय परिसर और निर्माणाधीन लव-कुश पार्क का निरीक्षण किया गया।
सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की समीक्षा
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, प्रवेश और निकास मार्ग सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं का भी आकलन किया। प्रशासन संभावित दौरे को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटा है।
महिला स्वाभिमान बटालियन का उद्घाटन
संभावित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री वाल्मीकिनगर स्थित नवनिर्मित महिला स्वाभिमान बटालियन का उद्घाटन भी कर सकते हैं। इसे लेकर जिलाधिकारी ने बटालियन परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने भवन, क्लासरूम, विद्यालय परिसर और खेल मैदान का जायजा लिया तथा तैयारियों की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान महिला स्वाभिमान बटालियन की समादेष्टा निर्मला ने अधिकारियों को तैयारियों की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने परिसर में की गई व्यवस्थाओं और विधि-व्यवस्था संबंधी तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया।
निरीक्षण के दौरान डीडीसी काजले वैभव नितिन, एडीएम राजीव कुमार सिन्हा, एडीएम अनिल कुमार सिन्हा, बगहा एसपी राजेश कुमार, एसडीएम चांदनी कुमारी, नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित, विभिन्न डीएसपी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, बीडीओ, सीओ, नगर कार्यपालक पदाधिकारी समेत कई प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है।