कुछ ही देर बाद भितिहरवा गांधी आश्रम पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को ऐतिहासिक भितिहरवा गांधी आश्रम पहुंचे। उनके आगमन को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं और आश्रम को पूरी तरह सजाया ग ...और पढ़ें

आयोजन स्थल के पास सख्त सुरक्षा इंतजाम। फोटो: जागरण
HighLights
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन भितिहरवा गांधी आश्रम पहुंचे।
आश्रम में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।
महात्मा गांधी और कस्तूरबा गांधी को नमन करेंगे।
जागरण संवाददाता, बेतिया (पश्चिम चंपारण)। Bhitiharwa Gandhi Ashram: ऐतिहासिक भितिहरवा गांधी आश्रम उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर पूरी तरह सज-धजकर तैयार हो गया है। शनिवार को उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन यहां पहुंचेंगे, जिसे लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं।
कार्यक्रम के अनुसार उपराष्ट्रपति दोपहर 3:05 बजे आश्रम पहुंचेंगे और करीब एक घंटा दस मिनट यहां रुकेंगे। इसके बाद वे शाम 4:15 बजे प्रस्थान करेंगे।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है। हेलीपैड से आश्रम तक के मार्ग पर आम आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी गई है। आश्रम परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है और डॉग स्क्वायड की टीम ने पूरे इलाके की जांच की है। हेलीपैड, लिंक रोड और आश्रम के आसपास बैरिकेडिंग की गई है।
अधिकारियों की लगातार निगरानी
डीएम तरनजोत सिंह के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारी लगातार तैयारियों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। वहीं, बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री नारायण प्रसाद भी मौके पर पहुंच चुके हैं और हेलीपैड पर उपराष्ट्रपति का स्वागत करेंगे।
गांधी और कस्तूरबा को करेंगे नमन
उपराष्ट्रपति आश्रम पहुंचकर सबसे पहले महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद वे प्रार्थना भवन में श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और गांधीजी की मूल कुटिया में रखी ऐतिहासिक धरोहरों का अवलोकन करेंगे।
साथ ही, वे माता कस्तूरबा गांधी की प्रतिमा पर भी पुष्प अर्पित करेंगे और संग्रहालय व दीर्घाओं का भ्रमण करेंगे।
गेस्ट हाउस में होगा जलपान
कार्यक्रम के अंत में उपराष्ट्रपति आश्रम परिसर में तैयार गेस्ट हाउस में जलपान करेंगे। प्रशासन इस पूरे दौरे को सफल और सुरक्षित बनाने में जुटा हुआ है।