यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Election: 60 सीटों पर चुनाव लड़ेगी मुकेश सहनी की पार्टी, VIP ने 38 जिलों को 8 जोन में बांटा
बिहार चुनाव 2025 की तैयारियों में जुटी विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने 60 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। पार्टी के संस्थापक मुकेश सहनी ने पार ...और पढ़ें

HighLights
- वीआईपी पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव में 60 सीटों पर लड़ेगी, जैसा कि मुकेश सहनी ने घोषित किया।
- आचार संहिता लागू होने से पहले पार्टी बिहार के 50 स्थानों पर रैलियां करेगी।
- पार्टी ने अपने फंड में 10 करोड़ रुपए चंदा जमा कर उम्मीदवारों को मदद देने की योजना बनाई है।
जागरण संवाददाता, बगहा। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2025) में अभी कुछ महीनों का समय बाकी है, लेकिन सियासी पारा अभी से हाई है। महागठबंधन की साथी विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने तो सीटों को लेकर भी स्थिति काफी स्पष्ट कर दी है।
वीआईपी के संस्थापक मुकेश सहनी ने बता दिया है कि उनकी पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
बता दें कि विकासशील इंसान पार्टी की राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी के दूसरे दिन की बैठक मंगलवार को वाल्मीकिनगर स्थित कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 12 एजेंडों पर मुहर लगी।

मुकेश सहनी ने जारी किया मेनिफेस्टो
संरक्षक और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी (Mukesh Sahani) ने पार्टी का घोषणा पत्र (मेनिफेस्टो) जारी किया। सहनी ने यह भी कहा कि वीआईपी बिहार विधानसभा में 60 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
50 जगहों पर होगी रैली
उन्होंने कहा कि आचार संहिता लागू होने से पूर्व बिहार में 50 जगहों पर पार्टी रैली करेगी। बिहार विधानसभा चुनाव में बिहार के सभी जिलों को आठ जोन में बांटा गया है और वहां पर पार्टी के पदाधिकारियों को तैनाती की जाएगी।
पार्टी फंड में 10 करोड़ चंदा जमा कर उम्मीदवारों की मदद की जाएगी। आरक्षण के मुद्दे पर पार्टी आंदोलन करती रहेगी।
ये भी पढ़ें- NDA में शामिल होंगे मुकेश सहनी? नए बयान से सियासी पारा हाई, नीतीश कुमार का भी लिया नाम
ये भी पढ़ें- Bihar Politics: 'CM नीतीश के कारण तारीख बदलनी पड़ी', VIP का आरोप, अब इस दिन होगी कार्यकारिणी की बैठक