VTR में शिकारियों के बिछाए बिजली के तार की चपेट में आया वनकर्मी, गश्त के दौरान गंभीर रूप से झुलसा
वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में गश्त के दौरान एक वनकर्मी शिकारियों द्वारा बिछाए गए बिजली के तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। वन विभाग ने तीन आरोपि ...और पढ़ें

बिजली तार की चपेट में आने से झुलसा वनकर्मी।
HighLights
वनकर्मी रामा यादव शिकारियों के बिजली के तार से झुलसे।
हाथ और पैर बुरी तरह झुलसने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
तीन आरोपियों की पहचान कर वन विभाग ने मामला दर्ज कराया।
संवाद सूत्र, वाल्मीकिनगर (पश्चिम चंपारण)। Valmiki Tiger Reserve News: पश्चिम चंपारण के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर) में वन्य जीवों के शिकार के लिए बिछाए गए बिजली के तार की चपेट में आने से एक वनकर्मी गंभीर रूप से झुलस गया। घटना शुक्रवार रात वन प्रमंडल-दो के गनौली वन क्षेत्र में गश्त के दौरान हुई।
गश्त के दौरान हादसा
गनौली वन क्षेत्र के रेंजर राजकुमार पासवान ने बताया कि शुक्रवार रात कक्ष संख्या टी-32 में वनकर्मी नियमित पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान शिकारियों की ओर से लगाए गए बिजली के तार की चपेट में टाइगर ट्रैकर रामा यादव आ गए।
हाथ और पैर झुलसे
हादसे में रामा यादव के हाथ और पैर बुरी तरह झुलस गए। उन्हें तत्काल वाल्मीकिनगर स्थित एपीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया।
बेतिया किया गया रेफर
बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में भी स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने वनकर्मी को बेहतर उपचार के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।
वन विभाग के अनुसार, वन्य जीवों के शिकार के उद्देश्य से बिजली का तार लगाने के मामले में सोहरिया गांव निवासी राजकुमार महतो, बसहवा टोला निवासी मनोज महतो और हरि प्रसाद महतो की पहचान की गई है। विभाग ने इन सभी पर संलिप्तता का आरोप लगाया है।
खबरें और भी
वन विभाग ने पूरे मामले में वाल्मीकिनगर थाना में आवेदन देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस और वन विभाग संयुक्त रूप से मामले की जांच में जुटे हैं। साथ ही वन क्षेत्र में गश्त और निगरानी भी बढ़ा दी गई है।