West champaran : राशन कार्ड से वंचित परिवारों के लिए खुशखबरी, 13 अगस्त तक बनवाएं नया कार्ड
पश्चिम चंपारण में 'मिशन 13 अगस्त' के तहत 23,447 नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, जिसके लिए पात्र परिवारों से आवेदन लिए जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।
जागरण संवाददाता, बेतिया ( पश्चिम चंपारण )। सभी पात्र परिवार को राशन कार्ड मिले, इसके लिए सूबे में मिशन 13 अगस्त चलाया गया है। इसके तहत जिले में 23447 नाए राशन कार्ड बनाए जाएंगे। कार्ड बनाने की दिशा में कार्य शुरू किया गया है।
पात्र लोगों से आवेदन लिए जा रहे हैं। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत पात्र परिवारों को यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने सभी एसडीएम,बीडीओ व प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को इसके लिए जिम्मेवारी सौंपी है।
साथ ही 13 अगस्त तक हर हाल में शतप्रशित राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया है। मामले में यदि किसी तरह की लापरवाही बरती जाती है,तो संबंधित पदाधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
एडीएम सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि विभाग की ओर से 23 हजार 447 नए कार्ड बनाने का लक्ष्य दिया गया है। इसमें बेतिया अनुमंडल में 8120,नरकटियागंज अनुमंडल में 7285 व बगहा अनुमंडल में 7587 नए राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित है।
उन्होंने बताया कि अब 24 हजार 548 आवेदन प्राप्त हो चुक है। जिसमें 2 हजार 107 आवेदनों को रजिस्टर में प्रविष्ट दी गई है। 3 हजार 397 आवेदनों की जांच की जा रही है। ऑनलाइन मात्र 12 आवेदनों की प्रविष्टी हुई है। डीएसओ ने बताया कि सभी एमओ को निर्देश दिया गया है कि प्रतिदिन लक्ष्य के अनुरूप कार्य करें व नियमित समीक्षा एवं प्रभावी अनुश्रवण करें।
सभी अधिकारियों को पीडीएस दुकानदारों का सहयोग लेने का निर्देश
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के जन वितरण प्रणाली(पीडीएस) दुकानदारों के सहयोग लेने का निर्देश दिया है।ताकि पात्र लाभुकों की पहचान ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने,आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन और समयबद्ध ऑनलाइन प्रविष्टि सुनिश्चित हो सके।
खबरें और भी
उन्होंने पात्र परिवारों से अपील की है कि वे अपने संबंधित पीडीएस दुकानदार, प्रखंड आपूर्ति कार्यालय या प्रखंड कार्यालय में जाकर नए राशन कार्ड के लिए आवेदन करें। डीएसओ के अनुसारा जिले में 8 लाख 35 हजार 860 राशन कार्डधारी हैं। जिन्हें खाद्यन्न उपलब्ध कराया जा रहा है। नए राशन कार्ड बनने से इसकी संख्या 8.60 लाख पहुंच सकती है।
प्रखंडवार राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य व अब तक प्राप्त आवेदन
प्रखंड का नाम-नए कार्ड का लक्ष्य-प्राप्त आवेदन
- योगापट्टी-1366-1610
- सिकटा-1214-1347
- मैनाटांड-1214-1320
- लौरिया-1442-1690
- गौनाहा-1366-1530
- नरकटियागंज-2049-1968
- चनपटिया-1821-1830
- मझौलिया-2201-1695
- बेतिया-0455-808
- नौतन-1442-1150
- बगहा-एक-1821-1660
- बगहा-दो-1896-1842
- रामनगर-1366-1630
- भितहां-683-831
- पिपरासी-531-667
- ठकराहां-531-737
- मधुबनी-759-866