Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पश्चिम चंपारण: हाजिरी बनाकर गायब रहने वाले शिक्षकों पर शिकंजा,अब रोज होगी निगरानी

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 03:15 PM (IST)

    बेतिया जिले में हाजिरी लगाकर गायब रहने वाले शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों पर अब जिला शिक्षा कार्यालय कड़ी नजर रखेगा। ई-शिक्षाकोष मोबाइल एप पर दर्ज ऑनलाइ ...और पढ़ें

    हाजिरी बनाकर गायब रहने वाले शिक्षकों पर शिकंजा,अब रोज होगी निगरानी

    हाजिरी बनाकर गायब रहने वाले शिक्षकों पर शिकंजा,अब रोज होगी निगरानी

    HighLights

    1. हाजिरी लगाकर गायब शिक्षकों पर जिला शिक्षा कार्यालय की नजर।

    2. ई-शिक्षाकोष एप पर दर्ज उपस्थिति की होगी विशेष निगरानी।

    3. संदिग्ध शिक्षकों की माहवार ऑनलाइन हाजिरी की होगी जांच।

    संवाद सहयोगी, बेतिया। जिले के सरकारी विद्यालयों में हाजिरी बनाकर विद्यालय से बाहर रहने वाले शिक्षकों एवं प्रधानाध्यापकों पर अब जिला शिक्षा कार्यालय की नजर रहेगी।

    इस तरह की शिकायतें लगातार मिलने के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) राजन कुमार ने ई-शिक्षाकोष मोबाइल एप पर दर्ज ऑनलाइन उपस्थिति की विशेष निगरानी के लिए अनुमंडलवार टीम गठित किया है।

    अब संदिग्ध शिक्षकों की माहवार ऑनलाइन हाजिरी का प्रिंट निकालकर जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई होगी।

    जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि कई विद्यालयों से शिकायत मिल रही थी कि कुछ शिक्षक एवं प्रधानाध्यापक सुबह ई-शिक्षाकोष एप पर उपस्थिति दर्ज करने के बाद कहीं चले जाते हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है और विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ता है।

    उपस्थिति का साप्ताहिक किया जाएगा विश्लेषण

    आदेश के अनुसार, अब ई-शिक्षाकोष एप पर दर्ज शिक्षकों की उपस्थिति का प्रतिदिन और साप्ताहिक विश्लेषण किया जाएगा। जिन शिक्षकों की उपस्थिति संदिग्ध प्रतीत होगी, उनकी माहवार उपस्थिति रिपोर्ट निकालकर उसका सत्यापन कराया जाएगा।

    जांच में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित शिक्षक या प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। इस कार्य के लिए बगहा अनुमंडल में उज्ज्वल कुमार, बेतिया अनुमंडल में कुमार शिवम मणि तथा नरकटियागंज अनुमंडल में विशाल कुमार को ई-शिक्षाकोष पर दर्ज उपस्थिति की निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है।

    पूरे अनुमंडल का पर्यवेक्षण अरुण कुमार अकेला (एसीपी-एमआईएस प्रभारी) करेंगे, जबकि पत्राचार एवं संचिका संधारण का दायित्व अगस्त्य कश्यप को सौंपा गया है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है।

    खबरें और भी