Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    West Champaran Crime News: पश्चिम चंपारण में पिता बना 'यमराज', घरेलू विवाद में पुत्र की गोली मार कर दी हत्या

    By Manoj MishraEdited By: Sanjeev Kumar
    Updated: Thu, 26 Oct 2023 04:20 PM (IST)

    पश्चिम चंपारण के श्रीनगर से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक पिता ने अपने ही पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर र ...और पढ़ें

    पश्चिम चंपारण में पिता ने पुत्र को मारी गोली (फाइल फोटो)
    पश्चिम चंपारण में पिता ने पुत्र को मारी गोली (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. मृतक युवक बगहा के मदरसे में था शिक्षक।
    2. घटना को अंजाम देकर पिता फरार हो गया।

    जागरण संवाददाता, बेतिया/बैरिया। पश्चिम चंपारण के श्रीनगर थाना क्षेत्र के पूजहा शेख टोली के वार्ड 10 में बुधवार सुबह करीब दस बजे घरेलू विवाद में मंसूर अंसारी ने अपने बड़े पुत्र महबूब अंसारी (22) की गोली मारकर हत्या कर दी।

    घटना को अंजाम देकर वह बाइक से फरार हो गया। महबूब की दरवाजे पर ही मौत हो गई। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। बीती फरवरी में उसकी शादी हुई थी। वह बगहा के एक मदरसा में पढ़ाता था। करीब 10 दिन पहले गर्भवती पत्नी का इलाज कराने घर आया था।

    स्वजन ने बताया कि महबूब अंसारी की बहन जफरुन बेगम की शादी मनुआपुल ओपी क्षेत्र के लपटही गांव में हुई है। जफरून ने मायके में नौ कट्ठा जमीन रेहन (गिरवी) ली है। इसमें धान की फसल लगी है। तीन दिन पहले धान की कटनी हुई थी।

    धान की दौनी करने से किया इनकार तो कर दी हत्या

    बुधवार को धान की दौनी होनी थी। स्वजन इसकी तैयारी कर रहे थे। मंसूर अंसारी ने पुत्र महबूब अंसारी से दौनी के लिए चलने को कहा, लेकिन घर में पूर्व में हुए विवाद के कारण उसने दौनी कराने के लिए जाने से इनकार कर दिया। इसी बात पर पिता और पुत्र में बकझक होने लगी।

    खबरें और भी

    बेटे की गर्दन में मारी गोली

    मंसूर अंसारी तमंचा लेकर आया और पीछे से बेटे की गर्दन में गोली मार दी। इसके बाद बाइक लेकर फरार हो गया। लोगों ने आननफानन इसकी सूचना पुलिस को दी। श्रीनगर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया।

    थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घटना का कारण अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि महबूब अंसारी के दोनों छोटे भाइयों की अभी शादी नहीं हुई है।

    एक बहन की भी शादी करनी है। सदर एसडीपीओ माहताब आलम ने बताया कि घरेलू विवाद को लेकर घटना हुई है। मामले की जांच की जा रही है।

    यह भी पढ़ें: Bihar Politics: राजनीतिक दलों में छिड़ा कार्टून वॉर, CM नीतीश को बनाया टाइम बम; BJP ने राज्य के लिए बताया आत्मघाती

    यह भी पढ़ें: Bihar Teacher Recruitment: बिहार में दूसरे राज्यों के कितने अभ्यर्थी बन गए शिक्षक? सामने आ गई संख्या