विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेला देखकर लौटते वक्त अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, बेतिया में 19 वर्षीय युवक की मौत

Published: Tue, 20 Oct 2026 10:00 AM (GMT+05:30)

बेतिया के मझौलिया थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 19 वर्षीय रोहित कुमार की मौत हो गई।

News Article Hero Image

HighLights

  1. बेतिया में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत।

  2. मेला देखकर लौटते समय हुआ दर्दनाक सड़क हादसा।

  3. एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल, पुलिस जांच जारी।

जागरण संवाददाता, बेतिया। मझौलिया थाना क्षेत्र के नानोस्ती चौक के समीप सोमवार की रात अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।

मृतक की पहचान पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के धवही वार्ड संख्या 12 निवासी सुरेंद्र पटेल के पुत्र रोहित कुमार (19) के रूप में की गई है। हादसे में उसके साथ बाइक पर बैठा युवक गोलू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।

उसे इलाज के लिए जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, रोहित कुमार बेतिया मेला देखने आया था। सोमवार की रात करीब नौ बजे वह अपने साथी के साथ घर लौट रहा था।

इसी दौरान नानोसती चौक के समीप एक अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दिया और चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

हादसे में रोहित की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि गोलू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मझौलिया पुलिस ने फोन कर रोहित के स्वजनों को हादसे की सूचना दी।

सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रोहित काठमांडू में रहकर फर्नीचर का काम करता था। वह चार भाइयों और तीन बहनों में तीसरे स्थान पर था।

रोहित के पिता सुरेंद्र पटेल ने बताया कि उनका बेटा बेतिया मेला देखने आया था। घर लौटने के दौरान उसके साथ यह दर्दनाक हादसा हो गया। घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- जमुई-लखीसराय मार्ग पर 2 बाइकों में हुई टक्कर, दुर्गा पूजा पर घर आए पुलिस जवान की मौत 

यह भी पढ़ें- भागलपुर में दो हादसों से मातम, हाईवा की टक्कर से मायके जा रही महिला की मौत, टोटो पलटने से अधेड़ की गई जान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।