Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पतंजलि हॉस्पिटल की इमरजेंसी सेवा: हरिद्वार वालों के लिए है बेस्ट मेडिकल सॉल्यूशन

    Updated: Mon, 23 Mar 2026 02:07 PM (IST)

    हरिद्वार में पतंजलि अस्पताल की आपातकालीन सेवाओं ने स्थानीय चिकित्सा परिदृश्य को बदल दिया है। पहले गंभीर बीमारियों के लिए देहरादून जाना पड़ता था, जिससे ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    हरिद्वार। हरिद्वार की सुबह हमेशा की तरह शांत थी- घाटों पर गूंजती आरती, गंगा की लहरों की मधुर आवाज और लोगों की आस्था से भरी हलचल। लेकिन इस शहर की धड़कनों में अब एक नई ताकत मिल चुकी थी। हरिद्वार के घाटों के अलावा यहां के आम लोगों के जीवन में ऐसा बदलाव आया था, जिसने यहां के लोगों के जीवन में सुरक्षा और भरोसे की नई किरण जगा दी।

    कुछ साल पहले तक, जब भी किसी घर में अचानक कोई बीमार पड़ता था, जैसे हार्ट अटैक, कोई सड़क एक्सीडेंट में घायल या स्ट्रोक जैसी स्थिति, तो लोग अक्सर घबरा जाते थे। ऐसी आपाधापी वाली स्थिति में सबसे पहला सवाल यही होता था, अब क्या करें? और जवाब अक्सर होता था देहरादून ले चलो। क्योंकि, हरिद्वार में तो कोई ऐसा अस्पताल नहीं है, जो इतनी गंभीर स्थिति में इलाज कर पाए। उस भागदौड़ में कई बार कीमती समय हाथ से निकल जाता था। लेकिन अब कहानी बदल चुकी है।

    पिछले कुछ समय से हरिद्वार में मेडिकल सर्विस ने एक नई उम्मीद ने जन्म लिया है। Patanjali Ayurved द्वारा शुरू किया गया अस्पताल, जिसमें इमरजेंसी सेवाएं भी शामिल हैं। यह सिर्फ एक अस्पताल नहीं, बल्कि हरिद्वार जैसे छोटे शहर के लिए एक बहुत बड़ा वरदान है।

    पतंजलि अस्पताल में मौजूद है इमरजेंसी सर्विस

    कल्पना कीजिए एक ऐसे परिवार की, जहां अचानक रात के समय किसी बुजुर्ग को सीने में तेज दर्द उठता है। पहले जहां घबराहट और इलाज के लिए लंबी यात्रा का डर होता था, अब वही परिवार तुरंत पास के अस्पताल की ओर दौड़ता है। वहां इमरजेंसी सेवा तैयार है- डॉक्टर, मशीनें, इलाज सिर्फ 10 मिनट की दूरी पर ही मौजूद है। हरिद्वार में होने वाले हादसों का गोल्डन ऑवर जो पहले रास्तों में खो जाता था, अब जीवन बचाने का मौका बन गया है। यही इस बदलाव की असली ताकत है।

    खबरें और भी

    patanjali11

    पतंजलि के इस अस्पताल की खास बात यह है कि यह केवल आधुनिक चिकित्सा तक सीमित नहीं है, बल्कि यहां आयुर्वेद और एलोपैथी का ऐसा संगम देखने को मिलता है, जो मरीजों को उनके हिसाब से इलाज चुनने की आजादी देता है। कोई प्राकृतिक उपचार चाहता है, तो कोई आधुनिक तकनीक पर भरोसा करता है- यहां दोनों के लिए रास्ते खुले हैं। यह संतुलन हर मरीज को एक पर्सनलाइज्ड और बेहतर अनुभव देता है।

    पतंजलि अस्पताल से मिडिल क्लास परिवार को मिली राहत

    पतंजलि योगपीठ द्वारा शुरू किया गया यह अस्पताल हरिद्वार में रहने वाले मिडिल क्लास और गरीब परिवारों के लिए किसी राहत से कम नहीं है। लगभग 2 साल पहल तक हरिद्वार के लोगों को बड़े इलाज के लिए देहरादून, दिल्ली और अन्य शहरों की ओर रूख करना पड़ता था। ऐसे में परिवार पर न सिर्फ इलाज के खर्च का बोझ बढ़ता था, बल्कि मरीज के साथ रहने वाले व्यक्ति के लिए भी असुविधा होती थी। अब यही इलाज अपने शहर हरिद्वार में मिलने से लोगों के कंधों से एक बड़ा आर्थिक भार उतर गया है।

    स्थानीय लोगों को नौकरी दे रहा है पतंजलि हॉस्पिटल

    पतंजलि का यह अस्पताल सिर्फ मरीजों के लिए नहीं, यहां रहने वाले युवाओं के लिए भी अवसर लेकर आया है। युवाओं को अस्पताल में तकनीशियन की नौकरी मिल रही है। इसी तरह कई डॉक्टर, नर्स और अन्य कर्मचारी इस नई शुरुआत का हिस्सा बन रहे हैं। पतंजलि अस्पताल से हरिद्वार में न सिर्फ रोजगार बढ़ा है, बल्कि शहर की अर्थव्यवस्था भी मजबूत हो रही है। धीरे-धीरे इसका असर शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी दिखने लगा है। बेहतर सड़कें, बढ़ती कनेक्टिविटी और सुविधाएं- सब कुछ इस बदलाव के साथ कदम मिला रहे हैं।

    समय-समय पर लगाए जाते हैं हेल्थ कैंप

    अब समय-समय पर हेल्थ कैंप लगते हैं, जांच शिविर होते हैं और लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाता है। पहले जहां लोग बीमारी को नजरअंदाज कर देते थे, अब वे समय रहते जांच कराने लगे हैं। इससे गंभीर बीमारियों को पहले ही पकड़ लेना संभव हो रहा है। हरिद्वार, जो एक प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थल है, वहां आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए भी यह अस्पताल इमरजेंसी में एक सुरक्षा कवच बन गया है। यात्रा के दौरान अचानक हेल्थ प्रॉब्लम होने पर अब उन्हें किसी दूसरे शहर की ओर नहीं जाना पड़ता। इससे शहर की विश्वसनीयता और भी बढ़ी है।

    यह कहना गलत नहीं होगा कि पतंजलि अस्पताल हरिद्वार के लिए सिर्फ एक सुविधा नहीं, बल्कि एक नई कहानी की शुरुआत है- एक ऐसी कहानी, जिसमें डर की जगह भरोसा है और बेबसी की जगह अब सुरक्षा का अहसास है।