Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'बीमारियों के लक्षणों का नहीं जड़ का करें इलाज', स्वामी रामदेव ने बताए स्वस्थ जीवनशैली का मंत्र

    Updated: Thu, 15 Jan 2026 05:49 PM (IST)

    स्वामी रामदेव ने बीमारियों के लक्षणों के बजाय उनकी जड़ पर ध्यान देने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि गलत जीवनशैली, खान-पान और तनाव कई स्वास्थ्य समस्य ...और पढ़ें

    स्वामी रामदेव ने बताया स्वस्थ जीवन का मंत्र

    स्वामी रामदेव ने बताया स्वस्थ जीवन का मंत्र

    HighLights

    1. बीमारियों के लक्षणों की बजाय उनकी जड़ पर ध्यान दें।

    2. सही खान-पान, योग-प्राणायाम स्वस्थ जीवन का आधार हैं।

    3. प्राकृतिक चिकित्सा और आयुर्वेदिक उपाय अपनाकर रोगों को दूर करें।

    ब्रांड डेस्क, नई दिल्ली। आपने देखा होगा कि आजकल स्वास्थ्य समस्याएं बहुत आम हो गई हैं। मोटापा, बीपी और शुगर जैसी बीमारियां आज हर उम्र के लोगों को प्रभावित कर रही हैं। लेकिन इसके अलावा, पेट की छोटी-छोटी परेशानियां जैसे गैस, कब्ज और एसिडिटी रोजमर्रा की जिंदगी को मुश्किल बना देती हैं।

    बवासीर, ट्राइजेमिनल न्यूरोल्जिया जैसे दर्दनाक रोग और विटिलिगो (त्वचा पर सफेद धब्बे) जैसे त्वचा संबंधी रोग भी जीवन की गुणवत्ता को प्रभावित करते हैं। वहीं महिलाएं पीरियड्स या मासिक धर्म से जुड़ी परेशानियों और पुरुषों तथा महिलाओं में बढ़ रही इनफर्टिलिटी भी चिंता का विषय हैं। संक्षेप में कहें तो आजकल इतनी सारी बीमारियां आम हो चुकी हैं कि हर दूसरा आदमी किसी न किसी परेशानी से झूझता दिखता है। 

    सबसे पहले यह समझना ज़रूरी है कि शरीर में बीमारियाँ अचानक नहीं आतीं, बल्कि लंबे समय तक गलत जीवनशैली, खान-पान, तनाव और कमजोर पाचन के कारण विकसित होती हैं। इसलिए अगर हम परेशानी की जड़ पर काम करें तो कई बीमारियों को जड़ से मिटाया जा सकता है। इसी को लेकर एक Facebook Live में स्वास्थ्य और जीवनशैली के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए पतंजलि आयुर्वेद के संस्थापक स्वामी रामदेव ने सरल भाषा में बताया कि किन बातों का ध्यान रखकर बीमारियों से बचा और लड़ा जा सकता है।  

    समस्या की जड़ समझना है जरूरी: स्वामी रामदेव

    आजकल ज्यादातर लोग पता लगते ही बीमारी का इलाज करने में जुट जाते हैं। जैसे, शुगर होने पर इंसुलिन देना, कॉन्स्टिपेशन होने पर इसबगोल खाना, गैस होने पर गैस की दवा लेना, लेकिन इन लक्षणों तक ही सीमित रहना समाधान नहीं है। असली जवाब यह है कि हमारा लाइफस्टाइल, डाइट, तनाव, नींद, एक्सरसाइज और मन की स्थिति जैसे कई पहलुओं का संतुलन बिगड़ने से शरीर में असंतुलन शुरू हो जाता है और फिर परेशानी धीरे-धीरे बढ़ती जाती है।

    ऐसे करें सही लाइफस्टाइल से अपने स्वास्थ्य को मजबूत:

    • सही खान-पान

    1. स्वामी रामदेव ने बताया कि सही खाना वह है जो शरीर को ऊर्जा दे, पाचन को सुचारू बनाए और शरीर को संतुलित रखे।
    2. खाने में ताजी सब्जियाँ, फल, दालें, हल्का सूप और साबुत अनाज शामिल करें।
    3. प्रोसेस्ड खाना, मैदा, तली-भुनी चीजें, ज्यादा मीठा और कोल्ड ड्रिंक्स से बचें।
    4. पाचन खराब होने से गैस, एसिडिटी और कब्ज की समस्या लगातार बनी रहती है। इसलिए अपना पाचन हमेशा अच्छा रखें।  
    • योग और प्राणायाम

    योग और प्राणायाम सिर्फ शरीर को लचीला नहीं बनाते, बल्कि मानसिक संतुलन भी देते हैं। प्राणायाम तनाव को कम करता है, फेफड़ों को मजबूत बनता है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। गैस, कब्ज़, ब्लड प्रेशर, शुगर तथा तनाव-संबंधित समस्याओं में नियमित योग बेहद लाभदायक है। रोज़ाना योग करने से शरीर की इम्युनिटी भी बढ़ती है।

    खबरें और भी

    • प्राकृतिक चिकित्सा

    आयुर्वेद, पंचकर्म, जड़ी-बूटियाँ और प्राकृतिक उपचार शरीर को detox करते हैं। नियमित पंचकर्म जैसे वमन, विरेचन तथा नस्य शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालते हैं। वहीं जड़ी-बूटियाँ जैसे तुलसी, आंवला, हल्दी, गिलोय प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाती हैं। ये नेचुरल प्रोसेस शरीर के मूल ढांचे को बैलेंस कर स्वस्थ बनाती हैं।

    • महिलाओं के मासिक धर्म से जुड़ी परेशानियां

    मासिक धर्म में अनियमितता, दर्द, अत्यधिक रक्तस्राव आदि समस्याओं के लिए स्वभाविक उपायों पर ध्यान देना आवश्यक है। इसके लिए स्वामी रामदेव की सलाह है-  तनाव कम करें, नियमित व्यायाम करें, विटामिन्स, मिनरल्स और आयरन-समृद्ध खाना खाएं। सभी महिलाएं जो इन परेशानियों से ग्रसित हैं वो आयुर्वेदिक औषधियों और पंचकर्म से इन समस्याओं को नियंत्रित कर सकती हैं।

    आज की युवा पीढ़ी से लेकर सभी आयु के लोगों को समझना चाहिए कि स्वास्थ्य सिर्फ बीमारी के लक्षणों तक सीमित मुद्दा नहीं है। अगर हम अपनी जीवनशैली में संतुलन लाते हैं, सही भोजन करते हैं, योग करते हैं और मानसिक संतुलन बनाए रखते हैं, तो हम कई रोगों की जड़ तक पहुंच कर उन्हें खत्म कर सकते हैं।