सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Upcoming IPO Next Week: अगले हफ्ते आएंगे 3 नए आईपीओ, ₹45 तक है GMP; नोट कर लें डेट

    Updated: Sun, 03 May 2026 08:41 AM (IST)

    अगले हफ्ते शेयर बाजार में तीन नए आईपीओ (Upcoming IPO Next Week) लॉन्च होने जा रहे हैं, जिनमें दो एसएमई और एक मेनबोर्ड आईपीओ शामिल है। इनमें वैल्यू 360 ...और पढ़ें

    अगले हफ्ते आने वाले हैं 3 नए आईपीओ

    अगले हफ्ते आने वाले हैं 3 नए आईपीओ

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली। हर बार की तरह अगले हफ्ते भी कुछ नए आईपीओ (Upcoming IPO Next Week) शेयर बाजार में लॉन्च होने जा रहे हैं। अगले हफ्ते में 3 नए आईपीओ आने वाले हैं। इनमें से 2 दो एसएमई आईपीओ होंगे, जबकि एक मेनबोर्ड का आईपीओ होगा। एसएमई आईपीओ में वैल्यू 360 कम्युनिकेशंस (Value 360 Communications IPO) और रिकोड स्टूडियोज (Recode Studios IPO) शामिल हैं। वहीं बैगमैन प्राइम ऑफिस आरईआईटी (Bagmane REIT IPO) या बैगमैन आरईआईटी का आईपीओ मेनबोर्ड का होगा। आइए जानते हैं इन तीनों आईपीओ की डिटेल।

    Value 360 Communications IPO

    वैल्यू 360 कम्युनिकेशंस का आईपीओ 4 मई को खुलकर 6 मई को बंद होगा। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 95-98 रुपये है। वहीं लॉट साइज 1200 शेयरों की है। यानी आईपीओ में कम से कम 1200 शेयर और फिर इसी की गुणा में आवेदन करना होगा।
    इंवेस्टरगेन के अनुसार फिलहाल वैल्यू 360 कम्युनिकेशंस का जीएमपी जीरो है। हालांकि किसी भी कंपनी का जीएमपी (ग्रे-मार्केट प्रीमियम) उसकी लिस्टिंग तक घट या बढ़ सकता है।

    Recode Studios IPO

    रिकोड स्टूडियोज का आईपीओ 5 मई को खुलकर 7 मई को बंद होगा। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 150-158 रुपये है। वहीं लॉट साइज 800 शेयरों की है। इंवेस्टरगेन के अनुसार फिलहाल इस कंपनी का जीएमपी 45 रुपये है, जो इसके प्राइस बैंड के ऊपरी भाव के मुकाबले 28.48 फीसदी अधिक है।

    Bagmane REIT IPO

    बैगमैन प्राइम ऑफिस आरईआईटी का आईपीओ भी 5 मई को खुलकर 7 मई को बंद होगा। इसके आईपीओ में यूनिट का प्राइस बैंड 95-100 रुपये है। वहीं लॉट साइज 150 शेयरों की है। इंवेस्टरगेन के अनुसार इसका जीएमपी 4 रुपये है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें - Waaree Energies Share: शेयरहोल्डर्स को पसंद नहीं आए वारी एनर्जीज के नतीजे, ताबड़तोड़ कर दी बिकवाली; 9% लुढ़का शेयर

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)