सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

7th Pay Commission: होली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मिली खुशखबरी, DA बढ़ने के बाद अब इतनी हो जाएगी सैलरी

Published: Fri, 08 Mar 2024 03:30 PM (IST)

DA and HRA Hike गुरुवार को मोदी सरकार ने केंद्र कर्मचारियों को दो तोहफा दिया है। बीते दिन कैबिनेट ने ...और पढ़ें

होली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मिली खुशखबरी
होली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मिली खुशखबरी

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। गुरुवार को कैबिनेट ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) बढ़ाने का एलान किया। डीए में बढ़ोतरी के बाद अब कर्मचारियों की सैलरी में अच्‍छा-खासा  इजाफा होना तय है। केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 4 फीसदी से बढ़ाकर 50 फीसदी कर दिया गया है।

बता दें कि जब भी डीए 50 फीसदी हो जाता है तो यह बेसिक सैलरी में मर्ज हो जाता है। इसका मतलब है कि अब से केंद्रीय कर्मचारियों की बेसिक सैलरी भी बढ़ गई है। डीए के बढ़ोतरी के साथ एचआरए भी बढ़  जाता है।

सरकार ने कर्मचारियों को मिल रहा हाउंस रेंट अलाउंस (HRA) भी बढ़ा दिया है। इसका मतलब है कि गुरुवार को मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को दो तोहफा दिया है।

कब-कब बढ़ता है डीए

सरकार डीए और डीआर (DR) साल में दो बार बढ़ाती है। अक्टूबर 2023 में डीए में 4 फीसदी की तेजी देखने को मिली थी। अब सरकार ने 46 फीसदी डीए को बढ़ाकर 50 फीसदी कर दिया है। सरकार के इस फैसले से देश के 1 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों को लाभ होगा।

डीए के अलावा सरकार ने कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में एचआरए की दरों में भी इजाफा किया है। कर्मचारियों का मकान किराया भत्ता कर्मचारी के शहर की कैटेगिरी पर निर्भर करता है।

7 वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के अनुसार जुलाई 2017 में कर्मचारियों की एचआरए में बढ़ोतरी हुई थी, इसके बाद जब कर्मचारियों का डीए 25 फीसदी हो गया था तब भी मकाम किराया भत्ता को रिवाइज किया गया था।

यह भी पढ़ें- Income Tax 2024: Home Loan के जरिए भी बचा सकते हैं टैक्स, जानें कैसे उठाएं इसका लाभ

कर्मचारी को मिलेगी 2 महीने की सैलरी

सरकार द्वारा डीए में बढ़ोतरी 1 जनवरी 2024 को लागू मानी जाएगी। इसका मतलब है कि मार्च की सैलरी में उन्हें दो महीने यानी जनवरी और फरवरी का डीए भी मिलेगा। इसका साफ मतलब है कि मार्च में कर्माचारी को तीन महीने के बढ़े डीए के साथ सैलरी मिलेगी। 31 मार्च को केंद्रीय कर्मचारियों को बंपर सैलरी मिलेगी।

कितनी हो जाएगी सैलरी

डीए और एचआरए में हुई इजाफा के बाद कर्मचारियों की सैलरी में भी इजाफी हुआ है। इसे ऐसे समझिए कि अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है तो उसे 46 फीसदी डीए में 8,280 रुपये मिलते होंगे। पर अब जब डीए 50 फीसदी हो गया है तो उसे 9,000 रुपये मिलेंगे यानी बेसिक सैलरी का आधा हिस्सा।

इसका मतलब है कि कर्मचारी को बेसिक और डीए मिलाकर 27,000 रुपये मिलेंगे। इसके ऊपर उन्हें एचआरए का लाभ भी मिलेगा।

यह भी पढ़ें- आपके पास भी हो सकता है नकली Aadhaar Card, QR Code के जरिये ऐसे करें पहचान