सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    8th Pay Commission: ये 20 नाम तय करेंगे कि कितनी बढ़ेगी सैलरी, ओल्ड पेंशन बहाली पर भी लेंगे निर्णय; देखें लिस्ट

    Updated: Wed, 22 Apr 2026 04:00 PM (IST)

    8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग में 20 सदस्यों को शामिल किया गया है, जो केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी और पेंशनर्स की पेंशन बढ़ाने का निर्णय लेंगे। ...और पढ़ें

    8th Pay Commission में अब तक कितने लोग?

    8th Pay Commission में अब तक कितने लोग?

    HighLights

    1. 8वें वेतन आयोग में 20 सदस्य शामिल किए गए हैं।

    2. ये सदस्य केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन तय करेंगे।

    3. पुरानी पेंशन बहाली पर भी आयोग सिफारिशें देगा।

    नई दिल्ली। 8वें वेतन आयोग का काम तेजी से जारी है। केंद्रीय कर्मचारी इसके लागू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) की टीम में अब तक 20 लोगों की एंट्री हो चुकी है। यही 20 लोग आने वाले समय में केंद्रीय कर्मचारी की सैलरी तय करेंगे।

    8वें वेतन आयोग की सिफारिश के आधार पर ही केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी और पेंशनर्स की पेंशन बढ़ाई जाएगी। ये तय करने वाले 20 नाम कौन से हैं आइए जानते हैं।

    8वें वेतना आयोग के वो 20 नाम जो बढ़ाएंगे सैलरी

    8वें वेतन आयोग में चेयरपर्सन, मेंबर, मेंबर सेक्रेटरी और कार्यालय में मौजूद कर्मचारी समेत कुल 20 लोग हैं। हमने नीचे टेबल में उन सदस्यों के नाम और पदनाम बताए हैं।

    8वें वेतन आयोग में कौन-कौन?
    क्रमांक नाम पद
    1 जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई अध्यक्ष
    2 अध्यक्ष के PSO/Sr. PPS अध्यक्ष के PPS
    3 प्रो पुलक घोष सदस्य (अंशकालिक)
    4 पंकज जैन सदस्य सचिव
    5 गुरबचन सिंह
    सदस्य सचिव के Sr. PPS
    6 राजीव मिश्रा
    प्रधान सलाहकार (आर्थिक)
    7 नीरज कुमार गयागी संयुक्त सचिव
    8 कृष्ण वी.आर. निदेशक
    9 आनंद कुमार झा निदेशक
    10 मोहम्मद शाहनवाज अख्तर निदेशक
    11 आशीष यादव निदेशक
    12 मनीष कुमार निदेशक
    13 रवि प्रकाश यादव उप सचिव
    14 अभय नंदन सहाय उप सचिव
    15 राहुल डाभी अवर सचिव
    16 राहुल कुमार शर्मा अनुभाग अधिकारी
    17 अनूप कुमार अनुभाग अधिकारी
    18 कुलदीप सिंह मीना अनुभाग अधिकारी
    19 मधुसूदन आनंद अनुभाग अधिकारी
    20 गौरव कुमार दुसाद अनुभाग अधिकारी

    पुरानी पेंशन बहाली होगी या नहीं?

    8वां वेतन आयोग के ऊपर है कि वह पुरानी पेंशन स्कीम को वापस लागू करने की सिफारिश करेगा या नहीं। अगर 8वां वेतन आयोग पुरानी पेंशन को बहाल करने की सिफारिश भी करता है तो इसके बाद केंद्रीय कैबिनेट को इसकी मंजूरी मिलना भी जरूरी है। यानी अगर 8वां वेतन आयोग ओल्ड पेंशन स्कीम की सिफारिश कर भी देता है, तो उसके बाद केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिलना भी जरूरी है।

    मेमोरेंडम जमा करने की डेडलाइन करीब

    8वें वेतन आयोग के मेमोरेंडम जमा करने की 30 अप्रैल, 2026 की डेडलाइन करीब आ रही है, और केंद्र सरकार के कई कर्मचारी समूहों को 8वें CPC की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपना मेमोरेंडम जमा करते समय तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

    पहले अंतिम तिथि को लेकर कुछ अनिश्चितता थी। हालांकि, 20 अप्रैल को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। 20 अप्रैल की तिथि केवल उन यूनियनों और संघों के लिए थी, जो आयोग के साथ शीघ्र चर्चा करना चाहते थे। बाकी सभी लोगों के लिए जिनमें कर्मचारी, पेंशनभोगी और संबंधित समूह शामिल हैं अप्रैल के अंत तक भी आवेदन जमा किए जा सकते हैं।

    28 अक्टूबर 2025 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 8वें केंद्रीय वेतन आयोग के ‘संदर्भ की शर्तों’ (Terms of Reference) को मंजूरी दी थी। टर्म्स ऑफ रेफरेंस की मंजूरी मिलने के बाद से 8वें वेतन आयोग के काम में तेजी आई है। यह आयोग अपने 18 महीने के तय समय के भीतर अपनी सिफारिश देगा। 

    यह भी पढ़ें- 8th Pay Commission: DA बढ़ा, लेकिन मर्ज कब होगा? OPS बहाली, रिटायरमेंट एज से मिनिमम सैलरी तक, JCM ने क्या मांगें रखीं

    खबरें और भी