सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    8th Pay Commission: क्यों 2.10 फिटमेंट फैक्टर पर चर्चा हुई तेज, इस हिसाब से कितनी बढ़ेगी सैलरी; कैलकुलेशन से समझें

    Updated: Fri, 26 Jun 2026 08:12 PM (GMT+05:30)

    8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग में 2.10 फिटमेंट फैक्टर पर चर्चा तेज हो गई है, जिसके लागू होने पर सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में महत्वपूर्ण वृद्धि ...और पढ़ें

    2.10 फिटमेंट फैक्टर पर चर्चा तेज, डॉ. मंजीत पटेल का तर्क।

    2.10 फिटमेंट फैक्टर पर चर्चा तेज, डॉ. मंजीत पटेल का तर्क।

    HighLights

    1. 2.10 फिटमेंट फैक्टर पर चर्चा तेज, डॉ. मंजीत पटेल का तर्क।

    2. डीए, एचआरए, टीए के आधार पर 2.10 फैक्टर संभव।

    3. 2.10 लागू होने पर विभिन्न स्तरों पर सैलरी में वृद्धि।

    नई दिल्ली। 8th Pay Commission: केंद्र सरकार के सरकारी कर्मचारी और पेंशनरों के बीच इस समय 8वें वेतन आयोग का मुद्दा चर्चा का विषय बना हुआ है। एक तरफ 8वां वेतन आयोग रफ्तार के साथ काम कर रहा है। दूसरी ओर फिटमेंट फैक्टर पर चर्चा तेज हो गई। आयोग के सामने अलग-अलग कर्मचारी संगठनों ने फिटमेंट फैक्टर को लेकर अलग-अलग मांगें रखीं? अधिकतर मांगों में 3 से ऊपर ही फिटमेंट फैक्टर की मांग की गई है। लेकिन इस समय सोशल मीडिया पर 2.10 फिटमेंट फैक्टर को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

    आखिर क्यों इस फिटमेंट फैक्टर पर चर्चा तेज हो गई है और अगर यह फिटमेंट फैक्टर 8वां वेतन आयोग अपनी सिफारिशों में शामिल करके सरकार को रिपोर्ट सौंपता है तो इससे सैलरी में कितना इजाफा होगा? आइए इसे कैलकुलेशन से समझते हैं।

    कब और कैसे 2.10 फिटमेंट फैक्टर को लेकर शुरू हुई चर्चा?

    8वें वेतन आयोग ने 22 और 23 जून को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बैठक की थी। इस बैठक के खत्म होने के बाद कर्मचारी संगठनों और पेंशनर्स के बीच 2.10 फिटमेंट फैक्टर को लेकर चर्चा होने लगी। लेकिन कर्मचारी यूनियनों ने ज्यादा फिटमेंट फैक्टर की अपनी मांग दोहराई है।

    भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ (BPMS) ने 4.0 के मल्टीप्लायर की मांग की है, जबकि नेशनल काउंसिल (JCM) स्टाफ साइड और ऑल इंडिया डिफेंस एम्प्लॉईज फेडरेशन (AIDEF) ने 3.833 के फिटमेंट फैक्टर की मांग की है।

    लेकिन ऑल इंडिया NPS एम्प्लॉइज फेडरेशन (AINPS) के नेशनल प्रेसिडेंट डॉक्टर मंजीत सिंह पटेल ने कहा कि अगर 31 दिसंबर, 2026 तक लागू महंगाई भत्ता (DA), हाउस रेंट अलाउंस (HRA) और ट्रांसपोर्ट अलाउंस (TA) को ध्यान में रखा जाए, तो बिना किसी ग्रोथ कंपोनेंट को शामिल किए भी फिटमेंट फैक्टर 2.10 तक बढ़ सकता है। उनके इस बयान के बाद ही इस फिटमेंट फैक्टर की चर्चा तेज हो गई। और सरकारी कर्मचारियों के बीच यह चर्चा का विषय बन गया।

    खबरें और भी

    मंजीत पटेल ने दिया परिवार यूनिट का तर्क

    ऑल इंडिया NPS एम्प्लॉइज फेडरेशन (AINPS) के नेशनल प्रेसिडेंट डॉक्टर मंजीत सिंह पटेल ने फिटमेंट फैक्टर को लेकर एक और तर्क दिया। उन्होंने कहा कि अगर सरकार कर्मचारी और पेंशनर संगठनों की उस सिफारिश को मान लेती है जिसमें फिटमेंट फैक्टर तय करने के लिए परिवार की यूनिट संख्या को 3 से बढ़ाकर 4.4 करने को कहा गया है, तो बिना किसी ग्रोथ फैक्टर को शामिल किए ही फिटमेंट फैक्टर आसानी से 2.05 तक पहुंच सकता है।

    मंजीत पटेल ने कैलकुलेशन से खुद समझाया

    मंजीत पटेल ने कैलकुलेशन करके समझाया कि आखिर क्यों फिटमेंट फैक्टर के 2.1 होने की संभावना अधिक है। उन्होंने लेवल वन के कर्मचारी की सैलरी के हिसाब से कैलकुलेट किया। 31 दिसंबर 2025 तक लेवल वन के कर्मचारी की सैलरी कुछ इस प्रकार है।

    बेसिक पे- 18000 रुपये
    महंगाई भत्ता (DA 58%)- 10800 रुपये
    HRA (30%) - 5400 रुपये
    TA - 2880 रुपये
    ग्रास सैलरी- 37080 रुपये

    इस हिसाब से फिटमेंट फैक्टर निकालने के लिए ग्रास सैलरी डिवाइडेड बाय बेसिक पे करना होगा।

    यानी 37080 /18000= 2.06

    अगर इसका राउंड फिगर लेते हैं तो यह 2.1 तक होगा। इस कैलकुलेशन के हिसाब से फिटमेंट फैक्टर 2.1 तक हो सकता है।

    अगर 2.1 फिटमेंट फैक्टर लागू हुआ तो कितनी बढ़ेगी सैलरी?

    अगर 8वां वेतन आयोग 2.1 फिटमेंट फैक्टर लागू होता है तो लेवल 1 से लेकर लेवल 18 तक के कर्मचारियों की सैलरी कितनी बढ़ जाएगी, इसका कैलकुलेशन हमने नीचे टेबल में करके दिया है।

    ग्रेड पे लेवल वर्तमान बेसिक पे (₹) फिटमेंट फैक्टर = 2.1 (₹) नया बेसिक पे कितनी बढ़ेगी सैलरी (₹)
    लेवल 1 18,000 37,800 19,800
    लेवल 2 19,900 41,790 21,890
    लेवल 3 21,700 45,570 23,870
    लेवल 4 25,500 53,550 28,050
    लेवल 5 29,200 61,320 32,120
    लेवल 6 35,400 74,340 38,940
    लेवल 7 44,900 94,290 49,390
    लेवल 8 47,600 99,960 52,360
    लेवल 9 53,100 111,510 58,410
    लेवल 10 56,100 117,810 61,710
    लेवल 11 67,700 142,170 74,470
    लेवल 12 78,800 165,480 86,680
    लेवल 13 118,500 248,850 130,350
    लेवल 13 131,100 275,310 144,210
    लेवल 14 144,200 302,820 158,620
    लेवल 15 182,200 382,620 200,420
    लेवल 16 205,400 431,340 225,940
    लेवल 17 225,000 472,500 247,500
    लेवल 18 250,000 525,000 275,000

    यह भी पढ़ें- Bank FD Rates: इस बैंक ने बढ़ाई ब्याज दर, 20 बेसिस पॉइंट्स तक किया इजाफा; इन्हें मिलेगा 7.95% का रिटर्न