सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bank FD Rates: इस बैंक ने बढ़ाई ब्याज दर, 20 बेसिस पॉइंट्स तक किया इजाफा; इन्हें मिलेगा 7.95% का रिटर्न

    Updated: Wed, 24 Jun 2026 10:55 PM (IST)

    Bank FD Rates: बंधन बैंक ने चुनिंदा फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों में 20 बेसिस पॉइंट्स तक की बढ़ोतरी की है, जिससे वरिष्ठ नागरिकों को 2 से 3 साल की FD ...और पढ़ें

    बंधन बैंक ने FD ब्याज दरों में 20 बेसिस पॉइंट्स तक की वृद्धि की।

    बंधन बैंक ने FD ब्याज दरों में 20 बेसिस पॉइंट्स तक की वृद्धि की।

    HighLights

    1. बंधन बैंक ने FD ब्याज दरों में 20 बेसिस पॉइंट्स की वृद्धि की।

    2. वरिष्ठ नागरिकों को 2-3 साल FD पर 7.95% तक ब्याज।

    3. NRI और सेविंग्स अकाउंट पर भी ब्याज दरें बढ़ाई गईं।

    नई दिल्ली। Bank FD Rates: प्राइवेट सेक्टर के बैंक, बंधन बैंक ने बुधवार को चुनिंदा फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी का एलान किया है। बैंक ने ब्याज दरों में 20 बेसिस पॉइंट्स तक का इजाफा किया है।

    इस बढ़ोतरी के बाद सीनियर सिटीजन को दो साल से लेकर तीन साल से कम समय की डिपॉजिट पर ज्यादा से ज्यादा 7.95% (Bank FD Interest Rate) का रिटर्न मिलेगा। ये नई दरें ऐसे समय में आई हैं जब कुछ बैंक अपनी डिपॉजिट स्कीम में बदलाव कर रहे हैं, जबकि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने इस महीने की शुरुआत में महंगाई की लगातार चिंता के बीच रेपो रेट को 5.25% पर ही बनाए रखा है।

    कितने साल की FD पर कितनी मिल रही ब्याज दर?

    बंधन बैंक ने यह भी बताया कि वह सीनियर सिटिजन्स को पांच साल से कम अवधि वाली फिक्स्ड डिपॉजिट पर 7.75% ब्याज दे रहा है। दूसरे ग्राहकों को ऐसी डिपॉजिट पर 7.25% ब्याज मिलेगा।

    क्रमांक दिन नियमित एफडी (%) वरिष्ठ नागरिक एफडी (%)
    1 7 दिन – 14 दिन 2.95 3.7
    2 15 दिन – 30 दिन 2.95 3.7
    3 31 दिन – 2 महीने से कम 3.45 4.2
    4 2 महीने – 3 महीने से कम 4.2 4.95
    5 3 महीने – 6 महीने से कम 4.2 4.95
    6 6 महीने – 1 वर्ष से कम 4.2 4.95
    7 1 वर्ष 7 7.5
    8 1 वर्ष 1 दिन – 1 वर्ष 9 महीने 7 7.5
    9 1 वर्ष 9 महीने 1 दिन – 2 वर्ष से कम 7 7.5
    10 2 वर्ष – 3 वर्ष से कम 7.45 7.95
    11 3 वर्ष – 5 वर्ष से कम 7.25 7.75
    12 5 वर्ष – 10 वर्ष 5.85 6.6

    फिक्स्ड डिपॉजिट के अलावा, बैंक 5 लाख रुपये से ज्यादा और 10 लाख रुपये तक के सेविंग्स अकाउंट बैलेंस पर 6.5% की ब्याज दर देना जारी रखेगा।

    NRI ग्राहकों के लिए बैंक ने बढ़ाई थी ब्याज दर

    पिछले हफ्ते, बंधन बैंक ने नॉन-रेसिडेंट इंडियन (NRI) ग्राहकों के लिए फॉरेन करेंसी नॉन-रेसिडेंट (बैंक) [FCNR(B)] डिपॉजिट पर ब्याज दरें बढ़ाईं। कंपनी की एक विज्ञप्ति के अनुसार, बैंक अब 3 से 5 साल की अवधि के लिए 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर और उससे ज़्यादा के US डॉलर-डिनॉमिनेटेड FCNR(B) डिपॉजिट पर 7.1% की ब्याज दर देगा। बैंक ने एक विज्ञप्ति में कहा कि 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर तक के डिपॉजिट के लिए ब्याज दर बढ़कर 7% हो गई है।

    यह भी पढ़ें- Vedanta वाले अनिल अग्रवाल का बड़ा दांव, बना दी नई कंपनी; अब रियल एस्टेट में भी धाक जमाने की बारी

    खबरें और भी