Vedanta वाले अनिल अग्रवाल का बड़ा दांव, बना दी नई कंपनी; अब रियल एस्टेट में भी धाक जमाने की बारी
अनिल अग्रवाल की वेदांता ने रियल एस्टेट सेक्टर में कदम रखा है, अपनी नई पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'वेदांता प्रॉपर्टी प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड' (VPPL) ...और पढ़ें

वेदांता ने रियल एस्टेट सेक्टर में नई कंपनी बनाई।
HighLights
वेदांता ने रियल एस्टेट सेक्टर में नई कंपनी बनाई।
नई कंपनी का नाम वेदांता प्रॉपर्टी प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड (VPPL)।
VPPL रियल एस्टेट व्यवसाय के लिए रणनीतिक मंच होगी।
नई दिल्ली। 15 जून को वेदांता की 4 नई कंपनियों की वेदांता एल्युमिनियम मेटल लिमिटेड (VAML), वेदांता ऑयल एंड गैस लिमिटेड (VOGL), वेदांता पावर लिमिटेड, वेदांता आयरन एंड स्टील लिमिटेड (VISL) लिस्टिंग हुई थी। ये कंपनियां पैरेंट कंपनी वेदांता से अलग होकर बनी थी। अब अनिल अग्रवाल की वेदांता ने एक और बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर रियल एस्टेट सेक्टर में भी कदम रख दिया है। जी हां, वेदाता ने एक नई कंपनी बनाई (Vedanta New Company) है। यह कंपनी रियर एस्टेट से जुड़ी है। वेदांता ने एक्सचेंज फाइलिंग में नई कंपनी के गठन की जानकारी दी।
फाइलिंग के अनुसार दिग्गज माइनिंग और नेचुरल रिसोर्स कंपनी वेदांता लिमिटेड (Vedanta Limited) ने अपनी एक नई पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी (Wholly Owned Subsidiary) का गठन किया है। नई गठित कंपनी विशेष रूप से रियल एस्टेट का काम करेगी। हालांकि, कंपनी ने अभी अपना परिचालन शुरू नहीं किया है।
क्या है वेदांता की नई कंपनी का नाम
एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार अनिल अग्रवाल की वेदांता ने जो नई कंपनी गठित की है उसका नाम 'वेदांता प्रॉपर्टी प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड' (Vedanta Property Platforms Limited - VPPL) रखा है।
कंपनी ने बताया कि वेदांता की सहायक कंपनी वेदांता प्रॉपर्टी प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड का रजिस्ट्रेशन 22 जून, 2026 को मुंबई, महाराष्ट्र में किया गया।
कपनी के अनुसार Vedanta Property Platforms Limited बनाने का मुख्य उद्देश्य रियल एस्टेट व्यवसाय और उससे संबंधित सहायक गतिविधियों (Ancillary Activities) को चलाने के लिए एक रणनीतिक मंच (Strategic Platform) प्रदान करना है।
कौन है वेदांता की नई कंपनी का मालिक
22 जून को गठित हुई वेदांता की नई कंपनी वेदांता प्रॉपर्टी प्लेटफॉर्म लिमिटेड (VPPL) का मालिकाना हक वेदांता लिमिटेड के पास है। वेदांता लिमिटेड की वेदांता प्रॉपर्टी में 100% हिस्सेदारी है।
इस कंपनी को 100000 रुपये की अधिकृत और चुकता पूंजी (Authorized and Subscribed Capital) के साथ शुरू किया है। कंपनी के अनुसार 1 रुपये प्रति शेयर की फेस वैल्यू वाले 1,00,000 इक्विटी शेयर शामिल हैं।
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
Source- BSE Filing