8th Pay Commission: दीवाली बोनस का बदलेगा फॉर्मूला? केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा बड़ा फायदा!
8th Pay Commission Update: त्योहारी सीजन से पहले केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के दिवाली बोनस फॉर्मूले में बदलाव की मांग ...और पढ़ें
-1788592320909_m.webp)
दिवाली बोनस का बदलेगा फॉर्मूला?
HighLights
बोनस गणना के पुराने फॉर्मूले में बदलाव की मांग।
मौजूदा ₹7,000 की सीलिंग हटाने की सिफारिश।
बोनस दोगुना होकर ₹17,700 से अधिक होने की संभावना।
बिजनेस डेस्क,नई दिल्ली: त्योहारी सीजन (दिवाली) से ठीक पहले देश के लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। सरकार द्वारा गठित होने वाले 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) की चर्चाओं के बीच, अब कर्मचारियों के दिवाली बोनस (Bonus Calculation Formula) में संशोधन की मांग तेज हो गई है।
कर्मचारी संगठनों (Staff Unions) का कहना है कि बोनस की गणना के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला मौजूदा फॉर्मूला दशकों पुराना और अप्रासंगिक हो चुका है। अगर सरकार 8वें वेतन आयोग (8th pay commission dashboard) के लागू होने से पहले या इसके साथ बोनस फॉर्मूले में बदलाव करती है, तो कर्मचारियों का बोनस दोगुने से भी ज्यादा हो जाएगा।
मौजूदा फॉर्मूले में क्या है 'बड़ा पेच'?
फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाले नॉन-प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (NPLB) या प्रॉडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (PLB) की गणना 7,000 रुपये प्रति माह की सीलिंग (सीमित सीमा) के आधार पर की जाती है।
भले ही किसी ग्रुप 'सी' या नॉन-राजपत्रित ग्रुप 'बी' कर्मचारी की बेसिक सैलरी 7वें वेतन आयोग (7th Pay commission) के तहत न्यूनतम 18,000 रुपये क्यों न हो, लेकिन बोनस तय करते समय उसकी काल्पनिक (Notional) सैलरी केवल 7,000 रुपये ही मानी जाती है।
नए फॉर्मूले के तहत कितना बढ़ जाएगा बोनस?
कर्मचारी संघों (जैसे NC JCM) की मुख्य मांग है कि बोनस कैलकुलेशन की 7,000 रुपये की इस पुरानी सीलिंग को खत्म किया जाए और इसे मौजूदा न्यूनतम बेसिक पे (₹18,000) या 8वें वेतन आयोग के तहत तय होने वाली नई न्यूनतम बेसिक सैलरी पर कैलकुलेट किया जाए।
1. मौजूदा फॉर्मूला
- कैलकुलेशन बेस: ₹7,000 (पुरानी फिक्स्ड सीलिंग)
- बोनस के दिन: 30 दिन
- मिलने वाली कुल राशि: लगभग ₹6,908 से ₹7,000
2. प्रस्तावित फॉर्मूला (7वें वेतन आयोग की न्यूनतम सैलरी पर)
- कैलकुलेशन बेस: ₹18,000 (मौजूदा न्यूनतम बेसिक पे)
- बोनस के दिन: 30 दिन
- मिलने वाली कुल राशि: लगभग ₹17,763
3. 8वें वेतन आयोग के तहत संभावित आंकड़े
- कैलकुलेशन बेस: ₹26,000 से ₹34,500 (अनुमानित नई न्यूनतम सैलरी)
- बोनस के दिन: 30 दिन
- मिलने वाली कुल राशि: ₹25,600 से अधिक
यानी अगर सरकार बोनस सीलिंग हटाकर इसे न्यूनतम बेसिक सैलरी (Basic Salary) पर लिंक करती है, तो कर्मचारियों का बोनस ₹7,000 से सीधे बढ़कर ₹17,700 से ज्यादा हो जाएगा।
किन-किन कर्मचारियों को मिलेगा इसका सीधा फायदा?
1. रेलवे में काम करने वाले अराजपत्रित (Non-Gazetted) कर्मचारियों को 78 दिनों का प्रॉडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (PLB) मिलता है। अगर सीलिंग हटी, तो उनका बोनस ₹17,951 से बढ़कर सीधे ₹46,000 से ज्यादा हो जाएगा।
2. पोस्टल डिपार्टमेंट और ऑर्डनेंस फैक्ट्रियों के कर्मचारियों के बोनस में भी भारी इजाफा होगा।
3. सभी मंत्रालयों में कार्यरत ग्रुप 'सी' और ग्रुप 'बी' के कर्मचारियों को मिलने वाला 30 दिनों का एडहॉक बोनस दोगुना हो जाएगा।
