रोजाना सिर्फ ₹2 बचाकर पाएं हर महीने ₹3000 की पक्की पेंशन, बुढ़ापे की टेंशन खत्म! जानें इस धांसू स्कीम की पूरी डिटेल
PM Shram Yogi Maandhan Yojana: प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को बुढ़ापे में ₹3000 मासिक पेंशन ...और पढ़ें
-1788589691691_m.webp)
बुढ़ापे की टेंशन खत्म! (ai photo)
HighLights
असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को बुढ़ापे में मिलेगी ₹3000 मासिक पेंशन।
योजना में रोजाना ₹2 से भी कम बचाकर लाभ उठाएं।
सरकार भी जमा करती है लाभार्थी के बराबर का पैसा।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: प्राइवेट नौकरी करने वालों, दिहाड़ी मजदूरों और अपना छोटा-मोटा काम करने वालों को हमेशा इस बात की चिंता सताती है कि जब शरीर काम करना बंद कर देगा, तब बुढ़ापे में उनका खर्च कैसे चलेगा? क्योंकि उनके पास सरकारी कर्मचारियों की तरह पेंशन की सुविधा नहीं होती है।
लेकिन, आम आदमी की इसी सबसे बड़ी चिंता को दूर करने के लिए मोदी सरकार एक बेहद शानदार स्कीम चला रही है प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना (PM-SYM)। इस स्कीम की सबसे खास बात यह है कि इसमें आपको महीने के सिर्फ 55 रुपये (यानी रोजाना 2 रुपये से भी कम) बचाने हैं, और 60 साल की उम्र के बाद आपको हर महीने ₹3,000 की गारंटीड पेंशन मिलेगी।
क्या है प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना (PM-SYM)?
यह असंगठित क्षेत्र (Unorganised sector) में काम करने वाले लोगों के लिए भारत सरकार की एक बेहतरीन पेंशन स्कीम है। इसके तहत अगर आप अपनी उम्र के हिसाब से हर महीने एक छोटी सी रकम जमा करते हैं, तो सरकार आपके रिटायरमेंट (60 साल की उम्र) के बाद जीवन भर के लिए ₹3,000 प्रति माह (यानी ₹36,000 सालाना) की गांरटीड पेंशन बांध देती है।
सरकार भी मिलाती है बराबर का पैसा
इस योजना का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप हर महीने जितना पैसा जमा करते हैं, सरकार भी अपनी तरफ से ठीक उतना ही पैसा आपके पेंशन खाते में जमा करती है। यानी अगर आपकी किश्त ₹55 है, तो सरकार भी हर महीने अपनी जेब से आपके खाते में ₹55 ही डालेगी।
कौन उठा सकता है इस स्कीम का फायदा?
यह योजना खासतौर पर आम आदमी के लिए डिजाइन की गई है। इस स्कीम का फायदा उठाने के लिए आपकी उमआ 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। इसके साथ ही आपकी मासिक आय (Monthly income) ₹15000 या उससे कम होनी चाहिए।
अगर पेशे की बात करें तो आप असंगठित क्षेत्र से ही होने चाहिए। जैसे- रेहड़ी-पटरी वाले, रिक्शा चालक, निर्माण मजदूर, दर्जी, मोची, धोबी घरों में काम करने वाली मेड हो सकते हैं। आप पहले से EPFO, NPS या ESIC जैसी किसी अन्य सरकारी पेंशन/पीएफ स्कीम के सदस्य नहीं होने चाहिए और इनकम टैक्स न भरते हों।
कितना पैसा जमा करना होगा?
योजना में आपकी किश्त (premium) इस बात पर तय होती है कि आप किस उम्र में इसमें शामिल हो रहे हैं।
1. अगर आप 18 साल की उम्र में निवेश कर रहे हैं तो आपको हर महीने ₹55 जमा करने होंगे।
2. अगर आप 29 साल की उम्र में निवेश कर रहे हैं तो आपको हर महीने ₹200 निवेश करने होंगे।
