सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

EPFO 3.O: दीवाली से नौकरीपेशा की मौज, इस दिन से निकलेगा UPI और ATM से PF का पैसा! ₹5 लाख का क्लेम झट होगा पास!

Published: Sat, 05 Sep 2026 10:50 AM (IST)Updated: Sat, 05 Sep 2026 12:12 PM (IST)

EPFO 3.O जल्द लॉन्च होने वाला है, जिससे PF निकालने की प्रक्रिया बेहद आसान और तेज हो जाएगी।

दीवाली से होगी आपकी मौज!

दीवाली से होगी आपकी मौज!

HighLights

  1. EPFO 3.O दीवाली के आसपास होगा लॉन्च, सिस्टम होगा हाई-टेक।

  2. ₹5 लाख तक का क्लेम अब 3-4 दिन में ऑटो-सेटल होगा।

  3. इमरजेंसी में UPI और ATM से सीधे PF का पैसा निकालें।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: PF का पैसा निकालना है- यह सुनकर अक्सर लंबे चौड़े फॉर्म, कंपनी के HR के चक्कर और 15-20 दिन के लंबे इंतजार की तस्वीर बनने लगती है। ऊपर से EPFO के सर्वर डाउन होने के झंझट अलग होते है। लेकिन अब करोड़ों नौकरीपेशा (Salaried) लोगों के लिए एक बेहद शानदार और बड़ी खुशखबरी है।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने पूरे सिस्टम का कायाकल्प करने जा रहा है और जल्द ही EPFO 3.O लॉन्च करने वाला है। यह नया सिस्टम आपके पीएफ खाते को बिल्कुल नेट बैंकिंग और आम सेविंग अकाउंट जैसा फास्ट और हाई-टेक बना देगा। उम्मीद जताई जा रही है कि दीवाली के आसपास इस नई सुविधा को करोड़ों कर्मचारियों के लिए रोलआउट कर दिया जाएगा।

अब ₹5 लाख तक का क्लेम होगा ऑटो सेटल

सबसे बड़ी राहत एडवांस क्लेम को लेकर है। बीमारी, शादी या घर खरीदने जैसी इमरजेंसी जरूरतों के लिए आप ₹5 लाख तक का एडवांस क्लेम डालते हैं, तो अब कोई अधिकारी बैठकर फाइल चेक नहीं करेगा। नए सिस्टम में कंप्यूटर खुद आपका डेटा वेरिफाई करेगा और जो पैसा आने में पहले हफ्तों लग जाते थे, वह अब मात्र 3 से 4 दिन में सीधे आपके बैंक खाते में ट्रांसफर हो जाएगा।

UPI और ATM से झट से निकलेगा पैसा

यह किसी सपने जैसा लग सकता है, लेकिन EPFO 3.O में PF खाते को सीधे आधुनिक बैंकिंग सिस्टम और UPI नेटवर्क से जोड़ने की तैयारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इमरजेंसी में मेडिकल जरूरतों के वक्त आप एक तय लिमिट तक अपना पैसा सीधे BHIM UPI या ATM से निकाल सकेंगे।

शुरुआती चरण में सुरक्षा और प्राइवेसी को देखते हुए इसे केवल सरकारी ऐप BHIM UPI के साथ ही जोड़ा जाएगा, जिसके बाद अन्य ऐप्स को भी मंजूरी मिल सकती है। इस प्रोसेस के लिए आपको अपनी कंपनी या HR से किसी भी तरह के अप्रूवल (मंजूरी) की जरूरत नहीं पड़ेगी, यह पूरी तरह पेपरलेस होगा।

क्लाउड बेस्ड सिस्टम

अभी तक EPFO का डेटा अलग-अलग शहरों के सर्वर में बंटा हुआ था, जिससे अक्सर पोर्टल क्रैश हो जाता था। EPFO 3.O पूरी तरह से क्लाउड बेस्ड और सेंट्रलाइज्ड होगा। इसका मतलब है कि वेबसाइट हैंग होने की समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी।

इस बहुप्रतीक्षित सिस्टम की टेस्टिंग लगातार चल रही है। पहले इसे जुलाई-अगस्त में आना था, लेकिन तकनीकी खामियों के कारण टल गया। अब पूरी उम्मीद है कि त्योहारी सीजन यानी सितंबर अंत या दीवाली तक इसे आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया जाएगा। कुल मिलाकर, EPFO 3.O आपकी अपनी गाढ़ी कमाई को आपके और भी करीब लाने का एक कांतिकारी कदम है।

यह  भी पढ़ेंँ: Gold Silver Price Today: फिर चढ़ गए सोने-चांदी के भाव, दिल्ली से मुंबई तक कितना अंतर? आपके शहर क्या है 24K गोल्ड रेट