सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

8th Pay Commission: हवा हवाई है 3.83 फिटमेंट फैक्टर? अगर ये 4 Fitment Factor मिले, तो कितनी बढ़ेगी आपकी सैलरी

Published: Wed, 19 Aug 2026 05:04 PM (IST)Updated: Wed, 19 Aug 2026 07:23 PM (IST)

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग को लेकर कर्मचारियों और पेंशनभोगियों में उत्सुकता बढ़ रही है, जिसमें फिटमेंट फैक्टर और ...और पढ़ें

8th Pay Commission अगर इतना हुआ फिटमेंट फैक्टर तो ₹1 लाख हो जाएगी सैलरी? (AI Generated Image)

8th Pay Commission अगर इतना हुआ फिटमेंट फैक्टर तो ₹1 लाख हो जाएगी सैलरी? (AI Generated Image)

HighLights

  1. 8वें वेतन आयोग पर कर्मचारियों की उत्सुकता बढ़ी।

  2. फिटमेंट फैक्टर से सैलरी बढ़ोतरी का पूरा गणित।

  3. लेवल 5 से 8 तक की संभावित वेतन वृद्धि।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। जैसे-जैसे साल खत्म हो रहा है, वैसे-वैसे 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर उत्सुकता बढ़ती जा रही है। देश के लाखों कर्मचारी और पेंशनर्स (Pensioners) फिटमेंट फैक्टर के साथ-साथ ओल्ड पेंशन स्कीम (Old Pension Scheme) की मांग भी लगातार कर रहे हैं। ऐसे में सभी के मन में एक ही सवाल है कि आखिर कितनी सैलरी (Salary Hike) बढ़ेगी और कबसे बढ़ेगी।

मालूम हो कि पे कमीशन भी लगातार जमीन पर उतरकर बैठकें कर रहा है और तमाम संगठनों से मुलाकात कर रहा है। ऐसे में ये जानना बहुत जरूरी है कि लेवल के हिसाब से कर्मचारियों की सैलरी में कितना इजाफा हो सकता है। आइए लेवल 5 से लेकर लेवल 8 तक के कर्मचारियों की सैलरी का कैलकुलेशन समझते हैं।

क्या होता है फिटमेंट फैक्टर?

कर्मचारियों की सैलरी बढ़ोतरी में सबसे बड़ा रोल फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) ही निभाता है। ये वो नंबर होता है जिससे सैलरी मल्टीप्लाई की जाती है। यानी कि ये एक तरह का मल्टीप्लायर है। बेसिक सैलरी को फिटमेंट फैक्टर से मल्टीप्लाई किया जाता है और ऐसे बढ़ी हुई सैलरी निकलकर आती है। मालूम हो कि 7वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 रखा गया था।

8वें पे कमीशन से फिटमेंट फैक्टर को 3.83 से लेकर 4.0 तक करने की मांग की जा रही है। लेकिन जानकारों को मानना है कि इतने ज्यादा फिटमेंट फैक्टर का एलान करना मुश्किल है। लेकिन हो सकता है कि पे कमीशन 2.0 से 2.25 या अधिकतम 2.57 के बीच का फिटमेंट फैक्टर चुने।

लेवल 5 से 8 तक कितनी है सैलरी?

सैलरी का कैलकुलेशन करने से पहले या जानना जरूरी है कि आखिर अभी लेवल 5 से लेकर 8वें लेवल तक की सैलरी इस समय क्या है।

  • लेवल 5: ₹29,200
  • लेवल 6: ₹35,400
  • लेवल 7: ₹44,900
  • लेवल 8: ₹47,600

आइए अब समझते हैं कि अगर फिटमेंट 2.00, 2.10, 2.25 या फिर 2.57 होता है तो अलग-अलग लेवल की सैलरी में कितना इजाफा हो सकता है।

1. लेवल 5 के कर्मचारियों के लिए (बेसिक सैलरी: ₹29,200)

  • 2.00× फिटमेंट फैक्टर पर: ₹58,400
  • 2.10× फिटमेंट फैक्टर पर: ₹61,320
  • 2.25× फिटमेंट फैक्टर पर: ₹65,700
  • 2.57× फिटमेंट फैक्टर पर: ₹75,044


2. लेवल 6 के कर्मचारियों के लिए (बेसिक सैलरी: ₹35,400)

  • 2.00× फिटमेंट फैक्टर पर: ₹70,800
  • 2.10× फिटमेंट फैक्टर पर: ₹74,340
  • 2.25× फिटमेंट फैक्टर पर: ₹79,650
  • 2.57× फिटमेंट फैक्टर पर: ₹90,978

3. लेवल 7 के कर्मचारियों के लिए (बेसिक सैलरी: ₹44,900)

  • 2.00× फिटमेंट फैक्टर पर: ₹89,800
  • 2.10× फिटमेंट फैक्टर पर: ₹94,290
  • 2.25× फिटमेंट फैक्टर पर: ₹1,01,025
  • 2.57× फिटमेंट फैक्टर पर: ₹1,15,393

4. लेवल 7 के कर्मचारियों के लिए (बेसिक सैलरी: ₹47,600)

  • 2.00× फिटमेंट फैक्टर पर: ₹95,200
  • 2.10× फिटमेंट फैक्टर पर: ₹99,960
  • 2.25× फिटमेंट फैक्टर पर: ₹1,07,100
  • 2.57× फिटमेंट फैक्टर पर: ₹1,22,332

कहां तक पहुंचा पे कमीशन का काम?

मालूम हो कि पे कमीशन ने दूसरे चरण की बैठकों का दौर चालू कर दिया और दिल्ली में बैठकें भी हो चुकी हैं। अब आयोग देश के अलग-अलग शहरों में अलग-अलग संगठनों से मुलाकात कर रहा है। 3 नवंबर 2025 को आयोग का गठन हुआ था और तबसे अबतक 9 महीने बीत चुके हैं। ऐसे में मार्च 2027 में लगभग 17 महीने पूरे होंगे और हो सकता है कि आयोग उसके बाद केंद्र सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंप दे।

ये भी पढ़ें: FD vs RD: ₹10 लाख की एफडी या ₹10,000 की आरडी, 10 साल में सबसे पहले कौन बनाएगा लखपति? जानिए पूरी कैलकुलेशन