8th Pay Commission: बंद हुई डेटा विंडों, इस दिन मिलेगी कर्मचारियों को गुड न्यूज; सैलरी पर आया बड़ा अपडेट!
8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग ने डेटा जमा करने की विंडो आधिकारिक तौर पर बंद कर दी है। ऐसे में आइए जानते हैं कि क्या है बड़ी अपडेट... ...और पढ़ें
-1785735870887_m.webp)
8th pay commission पर बड़ा अपडेट
HighLights
8वें वेतन आयोग की डेटा जमा करने की विंडो बंद हुई।
अंतिम सिफारिशें फरवरी या अप्रैल 2027 तक संभावित हैं।
1 करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को लाभ।
नई दिल्ली: केंद्र सरकार के 1 करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) से जुड़ी एक बेहद अहम खबर सामने आई है। वेतन आयोग ने अपनी डेटा जमा करने की विंडो (Data Window) आधिकारिक तौर पर बंद कर दी है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आयोग की अगली रणनीति क्या होगी और नई सैलरी व पेंशन की अंतिम सिफारिशें कब तक लागू होंगी।
डेटा और सुझाव जमा करने की प्रक्रिया हुई पूरी
8 वें वेतन आयोग ने इस सप्ताह डेटा जमा (8th pay commission data submission) करने की विंडो को क्लोज कर दिया है। इससे पहले, पिछले महीने आयोग ने विभिन्न केंद्रीय, राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों (UT) के विभागों व मंत्रालयों को डेटा सबमिट करने के लिए 31 जुलाई 2026 तक की अतिरिक्त समय दिया था। वहीं, आम जनता और अन्य संगठनों से सुझाव और ज्ञापन (memorandum) लेने की प्रक्रिया पहले ही 15 जून को समाप्त की जा चुकी है।
आयोग ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि डेटा सिर्फ '8th CPC ऑनलाइन डेटा पोर्टल' के जरिए ही लिया जाएगा। किसी भी तरह का फिजिकल डेटा, हार्ड कॉपी, एक्सेल शीट या ईमेल स्वीकार नहीं किया गया है।
अब आगे क्या होगा?
भले ही डेटा लेने का काम पूरा हो गया हो, लेकिन आयोग की परामर्श (consultation) प्रक्रिया अभी थमी नहीं है। पैनल वे अगस्त और सितंबर 2026 में देश के कई बड़े शहरों में अहम बैठकों और राज्य दौरों की योजना बनाई है। यह बैठकें मुख्या रूप से दिल्ली, चेन्नई, पुडुचेरी और चंडीगढ़ में आयोजित की जाएंगी, ताकि अंतिम रिपोर्ट तैयार करने से पहले जमीनी स्तर पर चर्चा की जा सके।
1 करोड़ से अधिक लोगों की जेब पर असर
8वें वेतन आयोग का फैसला देश के एक बहुत बड़े वर्ग को आर्थिक रूप से प्रभावित करेगा। इसके लागू होने से 1 करोड़ से अधिक लोग सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे। इनमें करीब 50 लाख केंद्रीय सरकारी कर्मचारी और लगभग 65 लाख केंद्रीय सरकारी पेंशनर्स शामिल हैं। रक्षा (Defense) और रेलवे (Railway) के सेवारत व सेवानिवृत्त कर्मचारी भी इस पे-कमीशन के दायरे में आएंगे।
खबरें और भी
कब तक आएगी अंतिम सिफारिश?
कर्मचारियों को अब सबसे बड़ा इंतजार फाइनल रिपोर्ट (Final Recommendation)का है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सारी बैठकों और डेटा के एनालिसिस के बाद 8वें वेतन आयोग (8th pay commission dashboard) की अंतिम सिफारिशें फरवरी या अप्रैल 2027 तक सरकार को सौंपी जा सकती हैं। इसके बाद ही कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में बंपर इजाफे का रास्ता साफ होगा।