सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    8th Pay Commission: 3.25 फिटमेंट फैक्टर, 7% इंक्रीमेंट और OPS बहाली, मीटिंग में उठेंगी ये मांगें; ये रही पूरी लिस्ट

    Updated: Wed, 25 Feb 2026 02:56 PM (IST)

    8th Pay Commission: आठवें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों की तैयारियां तेज हैं। 25 फरवरी 2026 को दिल्ली में NC-JCM की बैठक में कर्म ...और पढ़ें

    8th Pay Commission: 3.25 फिटमेंट फैक्टर, 7% इंक्रीमेंट और OPS बहाली, मीटिंग में उठेंगी ये मांगें; ये रही पूरी लिस्ट

    8th Pay Commission: 3.25 फिटमेंट फैक्टर, 7% इंक्रीमेंट और OPS बहाली, मीटिंग में उठेंगी ये मांगें; ये रही पूरी लिस्ट

    HighLights

    1. फिटमेंट फैक्टर 3.25 और 7% सालाना इंक्रीमेंट की मांग

    2. पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल करने पर कर्मचारियों का जोर

    3. लीव एनकैशमेंट और फैमिली यूनिट बढ़ाने की भी मांग

    नई दिल्ली| आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों की तैयारियां तेज हो गई हैं। 25 फरवरी 2026 यानी आज राजधानी दिल्ली में नेशनल काउंसिल (स्टाफ साइड) जेसीएम (NC-JCM) की बैठक में कर्मचारी संगठनों की बड़ी मांगों पर चर्चा होगी। ड्राफ्टिंग कमेटी की अगुवाई शिव गोपाल मिश्रा कर रहे हैं, जो सभी सुझावों को अंतिम रूप देकर आयोग की चेयरपर्सन जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई को सौंपेंगे।

    Gold (12)

    क्या हैं कर्मचारियों की सबसे बड़ी मांगें?

    • फिटमेंट फैक्टर (8th pay commission fitment factor) 3.2 से 3.25 लागू किया जाए।
    • सालाना इंक्रीमेंट 3% से बढ़ाकर 7% किया जाए या छह-छह महीने में बढ़ोतरी।
    • रिटायरमेंट पर लीव एनकैशमेंट 300 से बढ़ाकर 400 दिन किया जाए।
    • फैमिली यूनिट 3 से बढ़ाकर 5 की जाए।
    • जहां CGHS अस्पताल नहीं हैं, वहां फिक्स्ड मेडिकल अलाउंस 1,000 रुपए से बढ़ाकर 20,000 रुपए प्रतिमाह किया जाए।
    • कर्मचारी नेताओं का कहना है कि अगर फैमिली यूनिट 5 कर दी जाए, तो बेसिक सैलरी में करीब 66% तक बढ़ोतरी संभव है। उनका तर्क है कि मौजूदा महंगाई और पारिवारिक जिम्मेदारियों को देखते हुए यह जरूरी है।

    प्रमोशन और LTC पर भी जोर

    • सभी विभागों में समान और पारदर्शी प्रमोशन नीति लागू हो।
    • 30 साल की सेवा में कम से कम 5 गारंटीड प्रमोशन।
    • LTC (लीव ट्रैवल कंसेशन) को कैश के रूप में देने की सुविधा।
    • कर्मचारियों का कहना है कि कई विभागों में 15-15 साल तक प्रमोशन नहीं मिलता, जबकि कुछ में जल्दी मिल जाता है। इससे असमानता बढ़ती है।
    Gold (13)

    पेंशन और अन्य मांगें क्या-क्या हैं?

    • डिफेंस कर्मचारियों ने मांग की है कि NPS और UPS को खत्म कर पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल की जाए।
    • तकनीकी जरूरतों के लिए 10% अतिरिक्त एलिमेंट।
    • बच्चों की शिक्षा भत्ता पोस्ट ग्रेजुएशन और प्रोफेशनल कोर्स तक।

    डाक विभाग की सिफारिशें क्या हैं?

    • फेडरेशन ऑफ नेशनल पोस्टल ऑर्गनाइजेशन (FNPO) ने 3.0 से 3.25 तक मल्टी-लेवल फिटमेंट फैक्टर का सुझाव दिया है। साथ ही:
    • 5% सालाना इंक्रीमेंट।
    • 7वें वेतन आयोग की पे मैट्रिक्स बरकरार रहे।
    • वेतन ढांचा निजी सेक्टर के बराबर हो।

    कुल मिलाकर, 8वें वेतन आयोग से कर्मचारियों की उम्मीदें काफी बड़ी हैं। अब देखना होगा कि सरकार इन मांगों पर कितना सकारात्मक रुख अपनाती है।