8th Pay Commission को लेकर आई बड़ी खबर, तेज-तर्रार IAS अधिकारी की हुई एंट्री; आपकी सैलरी बढ़ाने का करेंगे काम
8th Pay Commission News: आठवें वेतन आयोग में आईएएस बृजेंद्र नवनीत को अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है। वे केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन निर्धारण में म ...और पढ़ें
HighLights
IAS बृजेंद्र नवनीत आठवें वेतन आयोग में अतिरिक्त सचिव नियुक्त।
केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन निर्धारण में निभाएंगे अहम भूमिका।
तमिलनाडु कैडर के 1999 बैच के अनुभवी अधिकारी हैं नवनीत।
नई दिल्ली। 8th Pay Commission News: आठवें वेतन आयोग में नए अधिकारी की एंट्री हुई है। आयोग में धीरे-धीरे अधिकारियों की संख्या बढ़ रही है। बढ़ती संख्या इस बात का संकेत है कि 8वां वेतन आयोग जल्द से जल्द अपना काम पूरा करके सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपना चाह रहा है। इस समय 8वां वेतन आयोग अलग-अलग शहरों में बैठक कर रहा है। आयोग अब तक दो शहरों देहरादून और दिल्ली में बैठक कर चुका है। इन बैठकों में अलग-अलग कर्मचारी संगठन अपनी मांगे रख चुके हैं।
इन बैठकों के बीच जिस IAS अधिकारी की 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) में एंट्री हुई है, उनका नाम बृजेंद्र नवनीत है। IAS बृजेंद्र नवनीत बतौर एडिशनल सेक्रेटरी 8वें वेतन आयोग में पोस्टेड हुए हैं। यानी केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी तय करने में उनकी भी भूमिका होगी।
8th Pay Commission News: जारी हुआ आदेश
कार्मिक लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के तहत आने वाले कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने एक प्रेस रिलीज में इसकी जानकारी दी। विभाग ने प्रेस रिलीज में लिख- "मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने ब्रजेंद्र नवनीत, IAS (TN:1999) जो वर्तमान में अपने कैडर में कार्यरत हैं, को व्यय विभाग, वित्त मंत्रालय के अंतर्गत आठवें केंद्रीय वेतन आयोग में अतिरिक्त सचिव के पद पर नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। यह नियुक्ति पद का कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से, कुल चार वर्षों की अवधि के लिए, अथवा अगले आदेश जारी होने तक इनमें से जो भी पहले हो प्रभावी रहेगी।"

ब्रजेंद्र नवनीत 1999 बैच के IAS अधिकारी हैं, जो तमिलनाडु कैडर से संबंधित हैं। उन्हें व्यापक रूप से एक बहु-क्षेत्रीय प्रशासक के रूप में जाना जाता है, जिनका शासन, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार और वित्तीय नीति-निर्माण के क्षेत्रों में एक विशिष्ट और शानदार ट्रैक रिकॉर्ड रहा है।
खबरें और भी
8th Pay Commission में 4 साल तक सेवा देंगे IAS ब्रजेंद्र नवनीत
नवनीत, पदभार ग्रहण करने की तारीख से चार साल की अवधि के लिए, या अगले आदेश तक, इस पद पर बने रहेंगे। वह वर्तमान में तमिलनाडु सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी और डिजिटल सेवा विभाग में प्रधान सचिव के रूप में कार्यरत हैं।
#8CPC में बतौर एडिशनल सेक्रेटरी IAS श्री बृजेंद्र नवनीत जी की पोस्टिंग हुई है। आयोग लगातार अपने काम में तेजी ला रहा है। संभव है इससे आयोग का काम जल्द से जल्द पूर्ण होगा और लाखों पेंशनर्स और कर्मचारियों को जल्द से जल्द बेहतर और वाजिब हक मिलेगा। श्री नवनीत जी को नवीन दायित्व के लिए… pic.twitter.com/isNJ7dq8iZ
— Dr Manjeet Singh Patel (@ManjeetIMOPS) May 2, 2026
तमिलनाडु कैडर के 1999-बैच के अधिकारी, नवनीत के पास शासन, वित्त और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के क्षेत्र में व्यापक अनुभव है। केंद्र सरकार में उनका यह स्थानांतरण, राज्य प्रशासन से हटकर एक महत्वपूर्ण नीति-निर्धारण भूमिका की ओर एक अहम बदलाव है।
अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय में निदेशक के रूप में, उन्होंने नीति-समन्वय में अपना योगदान दिया। इसके अलावा, उन्होंने विश्व व्यापार संगठन (WTO) में भारत के राजदूत और स्थायी प्रतिनिधि के रूप में भी कार्य किया, जहाँ उन्होंने वैश्विक व्यापार वार्ताओं में देश का प्रतिनिधित्व किया। अब वह 8th Pay Commission में एडिशनल सेक्रेटरी के रूप में अपनी सेवाएं देंगे।