सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    8th Pay Commission: ₹1.8 लाख महीना कमाने का शानदार मौका, लेकिन क्या आप पूरी कर पाएंगे ये शर्तें?

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 08:58 AM (IST)

    8वें वेतन आयोग ने कंसल्टेंट, सीनियर कंसल्टेंट और यंग प्रोफेशनल्स के लिए संविदा के आधार पर 20 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। ...और पढ़ें

    8वें वेतन आयोग से बड़ी खबर

    8वें वेतन आयोग से बड़ी खबर

    HighLights

    1. 8वें वेतन आयोग में कंसल्टेंट पदों पर 20 भर्तियां।

    2. सीनियर कंसल्टेंट, कंसल्टेंट, यंग प्रोफेशनल के अवसर।

    3. ₹1.8 लाख तक सैलरी, 31 अगस्त 2026 तक आवेदन करें।

    नई दिल्ली: अगर आप 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के साथ जुड़कर काम करने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए एक शानदार अवसर सामने आया है। वेतन आयोग ने कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर कंसल्टेंट, सीनियर कंसल्टेंट और यंग प्रोफेशनल्स के पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।

    चयनित उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के कर्मचारियों की सैलरी (salary), पेंशन (pension) और भत्तों (DA) की रूपरेखा से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों में अपना योगदान देने का मौका मिलेगा। इच्छुक उम्मीदवार 31 अगस्त 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं। यह नियुक्ति शुरुआती तौर पर एक साल या आयोग के कार्यकाल तक (जो भी पहले हो) के लिए होगी, जिसे बाद में आपके प्रदर्शन (Performance) के आधार पर बढ़ाया भी जा सकता है।

    पदों का विवरण

    आयोग ने कुल 20 पदों पर भर्तियां निकाली हैं, जिन्हें अनुभव और आयु के आधार पर तीन अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है:

    1. सीनियर कंसल्टेंट (Senior Consultant): इसके कुल 5 पद हैं। आवेदन के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए और कम से कम 10 साल का कार्यानुभव (Experience) अनिवार्य है।
    2. कंसल्टेंट (Consultant): इसके भी 5 पद उपलब्ध हैं। इस पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तय की गई है और न्यूनतम 6 साल का अनुभव मांगा गया है।
    3. यंग प्रोफेशनल (Young Professional): इस श्रेणी में सबसे ज्यादा 10 पद हैं। अधिकतम 32 वर्ष तक के युवा इसके लिए आवेदन कर सकते हैं, जिनके पास कम से कम 4 साल का अनुभव हो।

    शैक्षणिक योग्यता (Education qualification)

    * उम्मीदवारों के पास फाइनेंस (finance) , ह्यूमन रिसोर्स (HR) या इंडस्ट्रियल रिलेंशस (IR) में मास्टर डिग्री या MBA होना चाहिए।
    * इसके अलावा, ऐसे LLB डिग्रीधारक भी आवेदन कर सकते हैं जो बार काउंसिल या बार एसोसिएशन में रजिस्टर्ड हों और जिनके पास कोर्ट या ट्रिब्यूनल में सर्विस मामलों व कानून संबंधी रिसर्च का अनुभव हो।
    * सभी उम्मीदवारों की माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल (MS Excel), स्प्रेडशीट और प्रेजेंटेशन बनाने पर अच्छी पकड़ होनी चाहिए।

    खबरें और भी

    सैलरी पैकेज

    पद का नाम फुल-टाइम पार्ट टाइम 12 दिन/महीना पार्ट टाइम 6 दिन/ महीना
    सीनियर कंसल्टेंट ₹1,80,000 ₹90,000 ₹45,000
    कंसल्टेंट ₹1,20,000 ₹60,000 ₹30,000
    यंग प्रोफेशनल ₹90,000 ₹45,000 ₹22, 500


    आवेदन कैसे करें और जॉइनिंग की प्रक्रिया

    उम्मीदवारों को सिर्फ 8वें वेतन आयोग (8th pay commission dashboard) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। हार्ड कॉपी, डाक या ईमेल से भेजे गए फॉर्म सीधे रद्द कर दिए जाएंगे। आवेदन की प्रक्रिया 31 अगस्त 2026 को बंद हो जाएगी। सेलेक्ट हुए उम्मीदवारों को ईमेल के जरिए जॉब का ऑफर भेजा जाएगा।

    यह भी पढ़ें: ATM हो गया है ब्लॉक? घबराएं नहीं, बिना बैंक के चक्कर काटे झट से करें ये 4 काम; मिनटों में चालू हो जाएगा Card