सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'रिटायर हो चुके कुछ कर्मचारी को पेंशन नहीं मिल रही, UPS-NPS में नाम नहीं', 8th Pay Commission के बीच बड़ी खबर

    Updated: Wed, 06 May 2026 12:16 PM (GMT+05:30)

    8th Pay Commission: अखिल भारतीय एनपीएस एम्पलाइज फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ. मनजीत सिंह पटेल ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन समस्या उठाई है, जिन्हें न त ...और पढ़ें

    HighLights

    1. डॉ. मनजीत सिंह पटेल ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन समस्या उजागर की।

    2. कई कर्मचारियों को न NPS मिल रही, न UPS पेंशन।

    3. कार्मिक मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से हस्तक्षेप की अपील।

    नई दिल्ली। इस समय आठवां वेतन आयोग तेजी से काम काम कर रहा है। आयोग इस समय अलग-अलग शहरों में मीटिंग कर रहा है। 8th Pay Commission अब तक तीन शहरों देहरादून, दिल्ली और पुणे में बैठक कर चुका है। इन बैठकों में केंद्रीय कर्मचारी संगठनों ने अपनी-अपनी मांग रखी है। इन सबके बीच ऑल इंडिया एनपीएस एम्पलाइज फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मनजीत सिंह पटेल ने एक बहुत बड़ी बात को सरकार के समक्ष लाने का काम किया है।

    उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर एक के बाद एक कई पोस्ट करके इस बात को उजागर किया है कि रिटायर हो चुके कुछ कर्मचारी को पेंशन नहीं मिल रही और उनका नाम न तो UPS और न ही NPS में है।

    'UPS-NPS में नाम नहीं'

    ऑल इंडिया एनपीएस एम्पलाइज फेडरेशन (All India NPS Employees Federation) के अध्यक्ष डॉ. मनजीत सिंह पटेल ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करके बताया कि उनके पास ऐसे बहुत से लोगों के फैन कॉल्स और मैसेज आ रहे हैं जो या तो रिटायर हो चुके हैं, या रिटायर होने वाले हैं। लेकिन उन्होंने 30 सितंबर 2025 तक UPS का विकल्प नहीं लिया था। इसके चलते बहुत से ऐसे कर्मचारी हैं जिन्हें न तो NPS वाली पेंशन मिल रही है और न ही UPS वाली।

    डॉ. मनजीत सिंह पटेल ने लिखा- हमारे पास ऐसे बहुत से लोगों के फोन कॉल्स आते हैं जो या तो रिटायर हो चुके हैं या होने वाले हैं और उन्होंने 30 सितंबर 2025 तक #UPS का विकल्प नहीं लिया था। जिसके कारण तमाम लोग ऐसे हैं जिन्हें न तो NPS वाली पेंशन मिल रही है और न ही UPS वाली। दिल्ली शिक्षा निदेशालय में भी ऐसे कई शिक्षक हैं जिन्हें कोई पेंशन नहीं मिल रही, जबकि उन्हें रिटायर हुए कुछ साल भी हो चुके हैं।"

    खबरें और भी

    कार्मिक एवं पेंशन मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह जी से किया अनुरोध

    डॉ. मनजीत सिंह पटेल ने आगे लिखा कि UPS की पेंशन के लिए बिना कोई बड़ी फॉर्मेलिटी किए सीधा कंसेंट फॉर्म लेकर कैलकुलेशन बेस पर पेंशन/पेआउट दिया जा सकता है। लेकिन इस व्यवस्था को इतना जटिल बना दिया गया है कि कोई चाहकर भी बाद में UPS में भी नहीं जा सकता।

    उन्होंने आगे लिखा- "माननीय कार्मिक एवं पेंशन मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह जी से अनुरोध है इस मसले पर संज्ञान लेकर सीधा आदेश जारी करें कि कोई भी कर्मचारी अपने रिटायरमेंट पर सीधा विकल्प ले सकता है और जो रिटायर हो चुके हैं लेकिन कोई पेंशन नहीं ले रहे हैं। वे भी कंसेंट फॉर्म भरकर अपना विकल्प ले सकते हैं। कम से कम जो कर्मी या रिटायरी इसका लाभ लेना चाहते हैं, उन्हें तो वंचित न किया जाए।"

    यह भी पढ़ें- 8th Pay Commission को लेकर आई बड़ी खबर, तेज-तर्रार IAS अधिकारी की हुई एंट्री; आपकी सैलरी बढ़ाने का करेंगे काम