सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Aadhaar Card Update: आधार कार्ड अपडेट हुआ या नहीं ऐसे करें चेक, बेहद आसान है प्रोसेस

    By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
    Updated: Mon, 04 Sep 2023 07:44 PM (GMT+05:30)

    Aadhaar Card Update Status Check हमें कुछ समय के बाद आधार कार्ड को अपडेट करना होता है। UIDAI ने 14 सितंबर 2023 तक आधार कार्ड फ्री में अपडेट करने की सु ...और पढ़ें

    आप ने भी आधार कार्ड को किया है अपडेट
    आप ने भी आधार कार्ड को किया है अपडेट

    HighLights

    1. आधार कार्ड को ऑनलाइन अपडेट किया जाता है।
    2. आपका आधार कार्ड अपडेट हुआ है या नहीं इसके लिए आप स्टेटस चेक कर सकते हैं।

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। आज के समय में आधार कार्ड बहुत जरूरी डॉक्यूमेंट है। अब बैंक अकाउंट से लेकर सिम खरीदने तक हमें इसकी जरूरत पड़ती है। ऐसे में यह कहना बिल्कुल गलत नहीं है कि आधार कार्ड हमारे पहचान पत्र के तौर पर काम करता है। आधार कार्ड जारी करने वाली संस्था भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) समय समय पर आधार में दी जानकारी को अपडेट करने के लिए कहता है।

    अभी यूआईडीएआई ने 14 सितंबर 2023 तक फ्री में ऑनलाइन आधार को अपडेट करने की सुविधा दी है। अगर कोई आधार यूजर्स केंद्र में जाकर आधार को अपडेट करते हैं तो आपको चार्ज देना होगा। आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए 50 रुपये का चार्ज देना होता है।

    आधार अपडेट में क्या-क्या अपडेट कर सकते हैं

    आप आधार कार्ड में फोन नंबर, आधार कार्ड की फोटो, घर का पता और बाकी जानकारी को अपडेट कर सकते हैं। अगर आपके पास चाइल्ड आधार कार्ड है तो आपको एक समय के बाद आपको आधार कार्ड को अपडेट करना होता है।

    जब भी आप अपना या फिर चाइल्ड आधार कार्ड को अपडेट करते हैं तो आपको एक बार चेक करना चाहिए कि वो आधार कार्ड अपडेट हुआ है या नहीं। आप आधार कार्ड की अधिकारिक वेबसाइट से इसे चेक कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    आधार अपडेट स्टेटस चेक करने के लिए जरूरी चीजें

    आप जब भी आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए स्टेटस चेक करते हैं तो आपको एसआरएन या यूआरएन संख्या की जरूरत होती है। एसआरएन या यूआरएन संख्या में 14 नंबर की डिजिट होता है।

    एसआरएन संख्या के साथ आधार अपडेट करने की तारीख और समय होता है। इस तरह इसमें 28 संख्या है। अगर गलती से आपका एसआरएन संख्या खो जाए तो आप दोबारा एसआरएन संख्या पा सकते हैं। इसके लिए आपको आवेदन देना होगा।

    कैसे करें स्टेटस चेक

    • आप सबसे पहले यूआईडीएआई के अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
    • इसके बाद आप एसआरएन संख्या और कैप्चा दर्ज करें।
    • अब आपके सामने आधार अपडेशन का स्टेटस शो होगा।