यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Aadhaar Update: आधार में निशुल्क करवाएं अपना नाम और एड्रेस अपडेट, जानिए स्टेप बाय स्टेप पूरा प्रोसेस
How To update Aadhaar Document Free आधार कार्ड हमारे लिए एक जरूरी डॉक्यूमेंट है। किसी भी काम के लिए हमें इसकी जरूरत पड़ती है। कई बार हमारे घर का पता ब ...और पढ़ें

HighLights
- भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के तहत आधार नंबर जारी किया जाता है।
- यूआईडीएआई के अनुसार कोई भी यूजर्स 14 सितंबर 2023 तक आधार को अपडेट कर सकते हैं।
- अगर आप आधार को अपडेट करवाने के लिए अपने पास के आधार केंद्र जाते हैं तब आपको 50 रुपये का चार्ज देना होगा।
नई दिल्ली,बिजनेस डेस्क। Aadhaar Card Update: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के तहत आधार नंबर जारी किया जाता है। बैंक में अकाउंट ओपन करते समय या फिर मोबाइल लेते समय, यहां तक कि रेलवे की टिकट बुक करते समय भी आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। यूआईडीएआई ने आधार यूजर्स को आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए फ्री सुविधा दी है। इसमें यूजर्स आधार के दस्तावेजों को ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं। अगर आप अपना डेट ऑफ बर्थ अपडेट करना चाहते हैं तब यह प्रोसेस काफी आसान हो जाता है।
यूआईडीएआई ने आधार यूजर्स से आग्रह किया है कि सभी अपने दस्तावेजों को वेरीफाई करें। अगर किसी यूजर्स ने 10 साल से अपना आधार कार्ड अपडेट नहीं किया है तो वह अपना आधार कार्ड जल्द से जल्द अपडेट कर दें।
कब तक फ्री में अपडेट कर सकते हैं आधार कार्ड
यूआईडीएआई के अनुसार कोई भी यूजर्स 14 सितंबर 2023 तक आधार को अपडेट कर सकते हैं। आधार अथॉरिटी ने इसके लिए 15 मार्च 2023 तय की थी, अब इसकी तारीख बढ़ कर 14 सितंबर हो गई है।
कितना लगेगा चार्ज
अगर आप आधार को अपडेट करवाने के लिए अपने पास के आधार केंद्र जाते हैं तब आपको 50 रुपये का चार्ज देना होगा। 14 सितंबर तक माई-आधार पोर्टल पर आधार अपडेट करने की सुविधा फ्री में है,लेकिन 14 सितंबर के बाद आधार अपडेट करने के लिए पोर्टल पर भी 50 रुपये का चार्ज देना होगा।
खबरें और भी
.jpg)
कैसे करें आधार को अपडेट
- आपको सबसे पहले https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाना है और अपने आधार नंबर दर्ज करके लॉग-इन करें।
- इसके बाद आपको डॉक्यूमेंट अपडेट के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब आपको अपने सारे जानकारी स्क्रीन शो होगी। आपको अपने डिटेल्स को वेरीफाई करना होगा।
- इसके बाद आपको शो हो रहे हाइपर-लिंक को क्लिक करना है।
- आपको स्क्रीन पर शो हो रहे ड्रॉपडाउन लिस्ट में से प्रूफ ऑफ आइडेंटिटी और प्रूफ ऑफ एड्रेस डॉक्यूमेंट को सिलेक्ट करना होगा।
- इसके बाद आपको अपने दस्तावेजों को अपडेट करने के लिए डॉक्यूमेंट को अपलोड करना होगा।
- दस्तावेज अपलोड होने के बाद आपको डॉक्यूमेंट्स यूआईडीएआई की वेबसाइट पर शो होगा।

