सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    युद्ध के बीच अदाणी ने UAE की कंपनी के साथ चला बड़ा दांव, भारत में करेंगे ये कारनामा; बदल जाएगी इस सेक्टर की तस्वीर!

    Updated: Thu, 09 Apr 2026 01:17 PM (IST)

    अदाणी ग्रीन एनर्जी की सब्सिडियरी अदाणी रिन्यूएबल एनर्जी मिडिल ईस्ट ने मिनर्वा रिन्यूएबल्स होल्डिंग आरएससी के साथ एक नया जॉइंट वेंचर समझौता किया है। इस ...और पढ़ें

    गौतम अदाणी का नया प्लान

    गौतम अदाणी का नया प्लान

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली। अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) की सब्सिडियरी कंपनी अदाणी रिन्यूएबल एनर्जी मिडिल ईस्ट ने 08 अप्रैल 2026 को मिनर्वा रिन्यूएबल्स होल्डिंग आरएससी नाम से नई जॉइंट वेंचर कंपनी शुरू करने के लिए एक नया समझौता किया है। इसने मिनर्वा होल्डिंग आरएससी के साथ एक जॉइंट वेंचर एग्रीमेंट किया है। इस जॉइंट वेंचर को बनाने का मकसद भारत में रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट का कंस्ट्रक्शन और ऑपरेशन करना है।

    यूएई की सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनी

    बता दें कि मिनर्वा होल्डिंग, EPointZero Holding की सब्सिडियरी है, जो खुद इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी पीजेएससी (IHC Group) की इंफ्रास्ट्रक्चर यूनिट है। IHC यूएई की सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनी है, जिसका मार्केट कैपिटलाइजेशन 230 बिलियन डॉलर (21.32 लाख करोड़ रुपये) से ज्यादा है।
    मिनर्वा ने अदाणी रिन्यूएबल एनर्जी मिडिल ईस्ट के साथ समझौता किया है, जिसकी पैरेंट अदाणी ग्रीन एनर्जी है। अदाणी ग्रीन एनर्जी भारत की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी है।

    अदाणी रिन्यूएबल एनर्जी मिडिल ईस्ट की कितनी होगी हिस्सेदारी?

    जॉइंट वेंचर समझौते के तहत नई कंपनी में अदाणी रिन्यूएबल एनर्जी मिडिल ईस्ट की हिस्सेदारी 20 फीसदी होगी। Minerva को जॉइंट वेंचर कंपनी में 4 निदेशक नियुक्त करने का अधिकार होगा, और अदाणी ग्रीन एनर्जी को 1 निदेशक नियुक्त करने का अधिकार होगा।

    क्या है शेयर का हाल?

    इस बीच आज अदाणी ग्रीन के शेयर में तेजी है। करीब सवा 1 बजे BSE पर अदाणी ग्रीन का शेयर 11.75 रुपये या 1.14 फीसदी की मजबूती के साथ 1041.50 रुपये पर है। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 1.72 लाख करोड़ रुपये है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें - एक ट्रक से शुरू किया बिजनेस, आज हैं 5000 से ज्यादा; दिमाग लगाया ऐसा कि ₹3000 से बना लिए ₹1500 Cr

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयर की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)