सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भंग, भंग, भंग...अदाणी ग्रुप की 3 कंपनियां बंद, 1 अप्रैल से लागू हुआ ये फैसला

    Updated: Wed, 01 Apr 2026 07:47 PM (IST)

    अदाणी समूह ने 1 अप्रैल से अपनी पांच कंपनियों के बीच 'कंपोजिट स्कीम ऑफ अरेंजमेंट' लागू कर दी है। NCLT की मंजूरी के बाद, अदाणी ग्रीन टेक्नोलॉजी और अदाणी ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. अदाणी समूह की 5 कंपनियों में कंपोजिट स्कीम लागू हुई।

    2. समूह की 3 कंपनियों का अस्तित्व खत्म हुआ।

    3. AGTL, AEBPL का AEL में विलय; ATL, ANIL में शामिल।

    नई दिल्ली। अदाणी समूह (Adani Group) ने 1 अप्रैल को बाजार बंद होने के बाद एक अहम जानकारी दी है। दरअसल, इस ग्रुप ने बताया कि अदाणी समूह की 5 कंपनियों के बीच 'कंपोजिट स्कीम' आज से लागू हो गई है। इसके साथ ही कंपनियों का मर्जर होने से ग्रुप की 3 कंपनियों का अस्तित्व खत्म हो गया है। इससे पहले कंपनी ने 16 मार्च 2026 को शेयर बाजारों को जानकारी दी थी कि NCLT (नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल), अहमदाबाद बेंच ने कंपनी अधिनियम, 2013 के तहत अदाणी ग्रुप की कंपनियों के बीच एक 'कंपोजिट स्कीम ऑफ अरेंजमेंट' को अपनी मंजूरी दे दी थी।

    अब कंपनी ने यह सूचित किया है कि इस स्कीमको लागू करने के लिए जो भी जरूरी शर्तें तय की गई थीं, वे सभी अब पूरी कर ली गई हैं। इसके परिणामस्वरूप, यह 'कंपोजिट स्कीम' आज यानी 1 अप्रैल 2026 से पूरी तरह से प्रभावी हो गई है।

    इस स्कीम में कौन-सी कंपनियां शामिल हैं?

    इस स्कीम में 5 कंपनियां और उनके शेयरधारक शामिल

    • अदाणी ग्रीन टेक्नोलॉजी लिमिटेड (AGTL)
    • अदाणी इमर्जिंग बिजनेसेस प्राइवेट लिमिटेड (AEBPL)
    • अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (AEL / कंपनी)
    • अदाणी ट्रेडकॉम लिमिटेड (ATL)
    • अदाणी न्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड (ANIL)

    इस योजना के प्रभावी से कंपनियों के ढांचे में बड़े बदलाव हुए

    AGTL और AEBPL का मर्जर: इन दोनों कंपनियों को मुख्य 'कंपनी' (यानी अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड - AEL) में मिला दिया गया है।

    ATL का विलय: ATL कंपनी को ANIL (अदाणी न्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड) के साथ मिला दिया गया है।

    3 कंपनियों का अस्तित्व खत्म: इस विलय (मर्जर) के पूरा होने के कारण, अब AGTL, AEBPL और ATL—इन तीनों कंपनियों का अपना अलग कानूनी अस्तित्व (वजूद) खत्म हो गया है। इन कंपनियों को कंपनी बंद करने की लंबी कानूनी प्रक्रिया के बिना सीधे तौर पर भंग कर दिया गया है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Zomato वाले दीपिंदर गोयल की ब्लिंकिट ने अदाणी ग्रुप से मिलाया हाथ, इस एयरपोर्ट पर अब होगी क्विक डिलीवरी

    यह योजना, जिसमें अदाणी ग्रुप की पाँच कंपनियाँ शामिल हैं, ऑपरेशन्स को सुव्यवस्थित करने, कार्यक्षमता बढ़ाने और ग्रीन हाइड्रोजन और उससे जुड़े डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट्स के उत्पादन के लिए एक मजबूत, इंटीग्रेटेड प्लेटफॉर्म बनाने के लिए डिजाइन की गई है।