सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ये भारतीय है दुनिया की सबसे बड़ी पोर्ट कंपनी का मालिक, टॉप-10 में इन 2 देशों का डंका; यहां देखें 'समुद्री सिकंदरों' की लिस्ट

    Updated: Tue, 28 Apr 2026 02:30 PM (IST)

    दुनिया के 80% से अधिक समुद्री व्यापार को संभालने वाली शीर्ष पोर्ट कंपनियों की सूची में भारतीय कंपनी अदाणी पोर्ट्स मार्केट कैपिटल के हिसाब से पहले स्था ...और पढ़ें

    अदाणी पोर्ट्स है दुनिया की सबसे बड़ी पोर्ट कंपनी

    अदाणी पोर्ट्स है दुनिया की सबसे बड़ी पोर्ट कंपनी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली। दुनिया का 80% से ज्यादा ट्रेड वॉल्यूम समुद्री रास्ते से होता है। इस विशाल कारोबार को चलाने वाली बड़ी पोर्ट कंपनियां सिर्फ टर्मिनल नहीं चलातीं, बल्कि ग्लोबल सप्लाई चेन की धड़कन कंट्रोल करती हैं। बड़ी पोर्ट ऑपरेटर कंपनियां एक-दो बंदरगाहों तक सीमित नहीं रहतीं। इनके पास एशिया, यूरोप, अफ्रीका और अमेरिका में फैले दर्जनों टर्मिनलों का नेटवर्क होता है। सिंगापुर से रॉटरडैम और दुबई से लॉस एंजिल्स तक, ये कंपनियां मुख्य शिपिंग रूट्स पर रणनीतिक जगहों को कवर करती हैं। क्या आप जानते हैं कि दुनिया की 10 सबसे बड़ी पोर्ट कंपनियां (Largest Port Companies in the World) कौन-सी हैं और इनमें पहले नंबर पर कौन है? आइए जानते हैं।

    पहले नंबर पर कौन?

    गौरतलब है कि मार्केट कैपिटल के लिहाज से दुनिया की सबसे बड़ी पोर्ट कंपनी भारतीय है। जी हां, ये है अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports), जिसकी मार्केट कैपिटल 3.75 लाख करोड़ रुपये है। अदाणी ग्रुप की अदाणी पोर्ट्स एक भारतीय मल्टीनेशनल पोर्ट ऑपरेटर और लॉजिस्टिक्स कंपनी है।
    2025 में अदाणी पोर्ट का रेवेन्यू 31,079 करोड़ रुपये और प्रॉफिट 11,061 करोड़ रुपये रहा था।

    ये रही टॉप 10 पोर्ट कंपनियों की लिस्ट

    क्रम संख्या कंपनी का नाम मार्केट कैपिटल (अरब डॉलर) देश
    1 अदानी पोर्ट्स एंड एसईजेड 39.85 भारत
    2 सीके हचिंसन होल्डिंग्स 31.70 हांगकांग
    3 इंटरनेशनल कंटेनर टर्मिनल  25.01 फिलिपींस
    4 शंघाई इंटरनेशनल पोर्ट ग्रुप 16.68 चीन
    5 क़िंगदाओ पोर्ट 8.63 चीन
    6 चाइना मर्चेंट्स पोर्ट 8.41 हांगकांग
    7 अबू धाबी पोर्ट्स 5.93 यूएई
    8 वेस्टपोर्ट्स 4.92 मलेशिया
    9 पोर्ट ऑफ तौरंगा 3.24 न्यूज़ीलैंड
    10 हैम्बर्गर हाफेन 1.89 जर्मनी

    इस देश की कंपनियां सबसे ज्यादा

    लिस्ट में भले ही पहले नंबर पर भारत की कंपनी है। मगर टॉप 10 में सबसे अधिक कंपनियां चीन और हॉन्ग-कॉन्ग की हैं। इन दोनों की देशों की दो-दो कंपनियां हैं। बाकी न्यूजीलैंड, जर्मनी, मलेशिया, यूएई, भारत और फिलीपींस की 1-1 कंपनी है।

    अमेरिका की एक भी कंपनी नहीं

    खास बात ये है कि इस लिस्ट में अमेरिका की एक भी कंपनी है। दुनिया की 19 बड़ी पोर्ट कंपनियों में भी कोई अमेरिकी कंपनी शामिल नहीं है। वहीं भारत की भी सिर्फ अदाणी पोर्ट्स ही शामिल है।

    ये भी पढ़ें - ये हैं नौकरी देने वाली भारत की 10 सबसे बड़ी कंपनियां, दूसरे नंबर का नाम कर देगा हैरान! इंफोसिस, महिंद्रा-LIC को पछाड़ा

    खबरें और भी