सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Akshaya Tritiya 2024: खरीदना है सस्ता गोल्ड, यहां मिल रहा सोने के गहनों पर शानदार ऑफर

    Updated: Wed, 08 May 2024 01:07 PM (IST)

    Akshaya Tritiya 2024 अक्षय तृतीया आने में अब बस कुछ दिन बचा है। अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है। अगर आप भी गोल्ड ज्वेलरी की खरीद पर ऑ ...और पढ़ें

    Akshaya Tritiya 2024: खरीदना है सस्ता गोल्ड
    Akshaya Tritiya 2024: खरीदना है सस्ता गोल्ड

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय तृतीया के मौके पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। इस साल 10 मई 2024 (शुक्रवार) को अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya 2024) का पर्व मनाया जाएगा।

    अगर आप भी इस दिन गोल्ड या फिर हीरे की ज्वेलरी खरीदने का सोच रहे हैं तो आपके पास मौका है। आप सस्ते में आसानी से गोल्ड या डायमंड ज्वेलरी खरीद सकते हैं। दरअसल, देश के कई ज्वेलरी ब्रांड ने अक्षय तृतीया के मौके पर ग्राहकों के लिए स्पेशल ऑफर लाया है।

    कई ब्रांड जहां ग्राहकों को फ्री गिफ्ट दे रही है तो वहीं दूसरे ब्रांड मेकिंग चार्ज पर भारी डिस्काउंट दे रही है। आइए, जानते हैं कि कौन-से ब्रांड ग्राहकों को क्या ऑफर कर रही है।

    जोयालुक्कास दे रहा है खास ऑफर

    जोयालुक्कास (Joyalukkas) अपने ग्राहकों को फ्री गिफ्ट वाउचर दे रहा है। यह वाउचर पाने के लिए ग्राहकों को कम से कम 50,000 रुपये की शॉपिंग करनी होगी। वहीं, 50,000 रुपये या उससे ज्यादा के मूल्य वाली ज्वेलरी की खरीद करने पर ग्राहकों को 2000 रुपये का ऑफर मिलता है। यह ऑफर 12 मई 2024 तक वैलिड है।

    कंपनी के अधिकारिक वेबसाइट के अनुसरा 10,000 रुपये या उससे ज्यादा मूल्य के चांदी ज्वेलरी पर कंपनी ग्राहक को 500 रुपये का फ्री गिफ्ट वाउचर दे रही है। ग्राहक के ईमेल पर प्रमोशन गिफ्ट वाउचर भेजा जाएगा। यह वाउचर 15 मई से 5 नवंबर, 2024 तक वैलिड रहेगा। यह सभी ऑफर जॉयलुक्कास इंडिया वेबसाइट के खरीद पर ही मान्य है।

    ज्वेलरी की खरीद के लिए ग्राहक एसबीआई क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करता है तो उन्हें 5 फीसदी कैशबैक मिलता है। यह ऑफर 10 मई 2024 तक के लिए ही वैलिड है। ग्राहक को न्यूनतम 25,000 रुपये के लेनदेन पर ही कैशबैक मिलेगा। यह सभी ऑफर सोने के सिक्के, बार और ईंट के लिए उपलब्ध नहीं है।

    खबरें और भी

    तनिष्क दे रहा अक्षय तृतीया पर ऑफर

    टाटा ग्रुप की ज्वेलरी ब्रांड तनिष्क (tanishq) भी ग्राहकों को अक्षय तृतीया के मौके पर ऑफर दे रहा है। कंपनी गोल्ड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज और डायमंड के ज्वेलरी पर 20 फीसदी का डिस्काउंट दे रही है। यह ऑफर 12 मई 2024 तक के लिए उपलब्ध है।  

    यह भी पढ़ें- Punjab National Bank ने ग्राहकों को किया आगाह, इस अवधि के बाद बंद हो जाएंगे ये अकाउंट

    मेलोरा दे रहा है ऑफर

    ज्वेलरी ब्रांड मेलोरा (Melorra) भी अक्षय तृतीया के मौके पर ज्वेलरी की खरीद पर ग्राहकों को 25 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दे रहा है।

    मालाबार गोल्ड्स दे रहा है ऑफर

    ज्वेलरी ब्रांड मालाबार गोल्ड्स (Malabar Golds) इस साल अक्षय तृतीया के अवसर पर गोल्ड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज और डायमंड ज्वेलरी की खरीद पर 25 फीसदी तक का डिस्काउंट दे रहा है। यह ऑफर 12 मई 2024 तक के लिए है।

    यह ऑफर केवल ऑनलाइन ज्वेलरी शॉपिंग स्टोर और मालाबार गोल्ड्स वेबसाइट के जरिये आभूषणों की खरीद पर ही मिलेगी। इस ऑफर का लाभ सोने के सिक्कों, सॉलिटेयर, गिफ्ट कार्ड की खरीद पर नहीं मिलेगा।

    यह भी पढ़ें- 12 घंटे के अंदर Air India Express की 70 से ज्यादा फ्लाइट रद्द, वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान