सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bharat Taxi लेगी Ola-Uber की जगह? संसद में अमित शाह का बड़ा खुलासा; ड्राइवर से सिक्योरिटी तक, बताया पूरा प्लान!

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 05:44 PM (GMT+05:30)

    Bharat Taxi Latest News 2026: क्या भारत-टैक्सी ओला-उबर की छुट्टी कर देगी? इसे लेकर सहकारिता मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में बड़ा खुलासा किया। साथ ही यह ...और पढ़ें

    अमित शाह ने लोकसभा में भारत टैक्सी का पूरा प्लान बताया।

    अमित शाह ने लोकसभा में भारत टैक्सी का पूरा प्लान बताया।

    नई दिल्ली| क्या भारत टैक्सी (Bharat Taxi) सरकार का ऐसा प्लेटफॉर्म है, जो ओला-उबर जैसे निजी टैक्सी एग्रीगेटर्स की जगह लेगी? अब तक इससे कितने ड्राइवर जुड़े हैं? क्या सरकार ने इसके लिए आर्थिक मदद दी है और इसे पूरे देश में कैसे बढ़ाया जाएगा? लोकसभा में सांसद किशोरी लाल ने सहकारिता मंत्री अमित शाह से यही सवाल पूछे। इसके जवाब में अमित शाह ने भारत टैक्सी (Amit Shah Bharat Taxi news) के उद्देश्य, संचालन, विस्तार और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी पूरी जानकारी सदन में रखी।

    भारत टैक्सी पर अमित शाह ने क्या दिया जवाब?

    अमित शाह ने लिखित जवाब में स्पष्ट किया कि,

    भारत टैक्सी देश का पहला सहकारी मॉडल पर आधारित राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म (Bharat Taxi cooperative ride hailing app) है। इसका मकसद निजी ऐप आधारित टैक्सी सेवाओं को हटाना नहीं, बल्कि उनका ड्राइवर-केंद्रित और लोगों के हितों वाला एक विकल्प उपलब्ध कराना है। इस मॉडल में ड्राइवर सिर्फ सेवा प्रदाता नहीं, बल्कि सहकारी संस्था के सदस्य और हिस्सेदार भी हैं, ताकि उनकी आर्थिक और सामाजिक स्थिति मजबूत हो सके। साथ ही यात्रियों को सुरक्षित, भरोसेमंद और किफायती यात्रा सुविधा मिले।"

    लोकसभा में क्या सवाल पूछे गए और क्या मिले जवाब?

    सवाल अमित शाह का जवाब
    क्या भारत टैक्सी शुरू की गई है? हां, यह सहकारी मॉडल पर आधारित देश की पहली राइड-हेलिंग सेवा है।
    क्या इसका उद्देश्य ओला-उबर को हटाना है? नहीं, यह निजी प्लेटफॉर्म का विकल्प है, प्रतिस्थापन नहीं।
    इसे कौन चला रहा है? सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड (STCL)।
    सरकार ने आर्थिक मदद दी? नहीं, सरकार ने कोई वित्तीय सहायता, इक्विटी या प्रोत्साहन नहीं दिया।
    आगे विस्तार कैसे होगा? जरूरत, मंजूरी और राज्यों के सहयोग के आधार पर दूसरे शहरों में विस्तार होगा।

    कैसे काम करती है भारत टैक्सी?

    अमित शाह ने बताया कि भारत टैक्सी का संचालन सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड (STCL) करती है। यह मल्टी-स्टेट कोऑपरेटिव सोसायटी अधिनियम, 2002 के तहत पंजीकृत संस्था है, जिसका मुख्यालय नई दिल्ली में है। इसके संचालन में चेयरमैन, वाइस चेयरमैन, CEO, COO, विभागाध्यक्ष, क्षेत्रीय कार्यालय और शहर स्तर की टीमें शामिल हैं। इस पहल को NCDC, IFFCO, AMUL (GCMMF), KRIBHCO, NAFED, NABARD, NDDB और NCEL जैसी आठ राष्ट्रीय सहकारी संस्थाओं का सहयोग भी मिल रहा है।

    अब तक कितने ड्राइवर जुड़े?

    28 जुलाई 2026 तक भारत टैक्सी प्लेटफॉर्म पर 8.27 लाख सारथी (ड्राइवर) रजिस्टर्ड (Bharat Taxi drivers registration) हो चुके हैं।

    शहर/राज्य ड्राइवर जुड़े
    दिल्ली-एनसीआर 2,61,045
    गुजरात 1,04,163
    महाराष्ट्र 84,332
    उत्तर प्रदेश 21,621
    राजस्थान 20,599
    चंडीगढ़ 10,695

    सरकार ने कितनी मदद दी?

    अमित शाह ने साफ कहा कि भारत सरकार ने इस प्लेटफॉर्म को शुरू करने या विस्तार देने के लिए कोई वित्तीय सहायता, इक्विटी सपोर्ट या प्रोत्साहन नहीं दिया है। इसका संचालन पूरी तरह STCL सहकारी ढांचे के तहत किया जा रहा है।

    gold and silver price (3)

    आगे का रोडमैप और सुरक्षा व्यवस्था

    सरकार के अनुसार, भारत टैक्सी का विस्तार परिचालन जरूरत, राज्यों की मंजूरी और पर्याप्त ड्राइवर उपलब्ध होने के आधार पर किया जाएगा। भविष्य में इसे एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, मेट्रो और अन्य सार्वजनिक परिवहन से जोड़ने की भी योजना है, ताकि यात्रियों को बेहतर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मिल सके।

    खबरें और भी

    यात्रियों की सुरक्षा के लिए ड्राइवर और वाहनों का सत्यापन, SOS फीचर, यात्रा की जानकारी परिवार के साथ साझा करने की सुविधा, पुलिस विभागों के साथ समन्वय, एन्क्रिप्टेड डेटा स्टोरेज, पारदर्शी किराया निर्धारण और कॉल सेंटर आधारित शिकायत निवारण व्यवस्था भी उपलब्ध कराई गई है।