सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ये है एशिया की सबसे बड़ी टमाटर मंडी, हर साल 12 लाख टन का व्यापार; टॉप 5 देशों में अमेरिका, तुर्की भी नहीं टिकते सामने!

Updated: Mon, 17 Aug 2026 08:40 PM (GMT+05:30)

यह लेख टमाटर के वैश्विक और भारतीय उत्पादन, शीर्ष उत्पादक देशों और भारत के प्रमुख राज्यों पर प्रकाश डालता है। इसमें आंध्र प्रदेश के मदनपल्ले को एशिया की सबसे बड़ी टमाटर मंडी बताया गया है, जहां सालाना 12 लाख टन का व्यापार होता है।

टमाटर उत्पादन में भारत शीर्ष देशों में शामिल

टमाटर उत्पादन में भारत शीर्ष देशों में शामिल

HighLights

  1. चीन और भारत शीर्ष टमाटर उत्पादक देश हैं।

  2. मदनपल्ले, आंध्र प्रदेश, एशिया की सबसे बड़ी टमाटर मंडी।

  3. टमाटर की खेती किसानों के लिए लाभदायक, पर कम शेल्फ लाइफ।

नई दिल्ली| टमाटर हर घर की रसोई में आसानी से देखने को मिल जाएगा। वेज हो या नॉनवेज हर तरह के खाने में इसका इस्तेमाल किया जाता है। इन दिनों टमाटर की बढ़ती कीमत ने रसोई का बजट बिगाड़ा है। टमाटर से उपभोक्ता, व्यापारी और किसानों की आय का सीधा मामला जुड़ा होता है। भारत की ही तरह अन्य देशों में भी टमाटर महत्वपूर्ण नकदी फसल है। आइए जानते हैं, सबसे अधिक टमाटर उगाने वाले टॉप देश कौन से हैं।

इन पांच देशों में सबसे अधिक टमाटर की पैदावार

टमाटर की पैदावार के मामले में सबसे बड़ा देश चीन है, जो कुल प्रोडक्शन में 36.70% की हिस्सेदारी रखता है। इस मामले में दूसरे स्थान पर भारत का नाम आता है, जो कुल उत्पादन में 11.13% का योगदान देता है। तीसरे स्थान में तुर्की है जहां 6.99% पैदावार है। चौथे स्थान में संयुक्त राज्य अमेरिका है जो उत्पादन में 5.49% योगदान देता है। इस लिस्ट में 3.38% योगदान के साथ मिस्र का भी नाम आता है। इन पांच देशों के बाद इटली का नाम है जो कुल उत्पादन में 3.30% की हिस्सेदारी रखता है।

खेती-बाड़ी से भारत की विशेष पहचान है, भारत अनाज के अलावा फल-सब्जियों की खेती में भी टॉप 2 देशों में शामिल है। वहीं पाकिस्तान की बात करें तो वहां भी बड़े पैमाने पर खेती की जाती है, लेकिन टमाटर की खेती के मामले में वो शीर्ष देशों की सूची में दूर-दूर तक शामिल नहीं है।

सबसे अधिक टमाटर उगाने वाले राज्य 

देश में सबसे अधिक टमाटर की खेती मध्य प्रदेश में होती है। यहां की मिट्टी और जलवायु टमाटर की खेती के लिए अनुकूल हैं। इसके बाद आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात और ओडिशा का नाम आता है। इन राज्यों में भी टमाटर की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है।

एशिया की बड़ी मंडी टमाटर की मंडी

आंध्र प्रदेश के मदनपल्ले (अन्नामय्या/चित्तूर जिला) में स्थित कृषि उपज मंडी समिति (AMPC) yard को एशिया और देश की सबसे बड़ी टमाटर की मंडी माना जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मदनपल्ले में लगभग 20,000 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में टमाटर की खेती होती है जहां सालाना करीब 12 लाख टन तक उत्पादन और व्यापार होता है।

ये भी पढ़ें: ₹10 लाख के खर्च से शुरू करें फूड एक्सपोर्ट का बिजनेस! डाक्यूमेंट्स, मुनाफा, विदेशों में मार्केटिंग और लॉजिस्टिक का पूरा प्रोसेस

टमाटर की खेती से होती है अच्छी कमाई

कमाई के लिहाज से टमाटर की खेती किसानों के लिए फायदेमंद है। इसे साल में 3 बार उगाया जा सकता है, इसे स्थानीय बाजार से लेकर देश के बड़े शहरों और मंडियों तक भेज कर आप अच्छा पैसा कमा सकते हैं। आमतौर टमाटर की औसत कीमत ₹25 किलो होती, जो लागत के साथ अच्छा मुनाफा दे जाती है। कई बार सप्लाई में कमी आने पर टमाटर की कीमत ₹80-₹100 प्रति किलो तक भी पहुंच जाती है। हालांकि टमाटर की सेल्फ लाइफ कम होती है, इसलिए बाजार तक आसान पहुंच न होने पर कई बार नुकसान भी उठाना पड़ जाता है।