सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ATF Price Hike: जेट फ्यूल की कीमतों में उछाल, ₹1.04 लाख प्रति किलोलीटर हुआ रेट; महंगे होंगे फ्लाइट टिकट?

    Updated: Wed, 01 Apr 2026 01:35 PM (IST)

    पश्चिम एशिया में जारी संकट के मद्देनजर, सरकार ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF Price Hike) की कीमतों में बढ़ोतरी की है। दिल्ली में अब एटीएफ का दाम ₹1.04 ल ...और पढ़ें

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली। जेट फ्यूल को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। इंडियन ऑयल ने कहा है कि एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में 115 फीसदी नहीं बल्कि 8.6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जिससे दिल्ली में एटीएफ का दाम 1.04 लाख रुपये किलोलीटर होगा। पहले सामने आई जानकारी के अनुसार दिल्ली में एटीएफ का दाम ₹2.07 लाख प्रति किलोलीटर हो गया था, जो पिछले महीने के मुकाबले डबल से ज्यादा था। मगर अब इंडियन ऑयल ने स्पष्टीकरण जारी किया है। दिल्ली में पिछले महीने एटीएफ का रेट ₹96,638 प्रति kL था।

    मुंबई में कितना है ATF का रेट?

    मुंबई में ATF की कीमत अब ₹98,247 है, जबकि पिछले महीने यह ₹90,451.87 थी। मुंबई उन प्रमुख शहरों में है, जहां एटीएफ का रेट सबसे कम है। एटीएफ की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते बुधवार, 1 अप्रैल को इंटरग्लोब एविएशन (इंडिगो की पैरेंट कंपनी) और स्पाइसजेट जैसे एयरलाइन स्टॉक्स पर निवेशकों की नजर रहेगी।

    अलग-अलग शहरों के रेट

    शहर 1 अप्रैल, 2026 – वर्तमान (₹/किलो लीटर)
    1 मार्च, 2026 – पिछला (₹/किलो लीटर)
    दिल्ली 104,927 96,638.14
    कोलकाता 109,450 99,587.14
    मुंबई 98,247 90,451.87
    चेन्नई 109,873 100,280.49

    बढ़ सकते हैं फ्लाइट टिकट के दाम

    ATF की कीमतों में इस जोरदार बढ़ोतरी का असर हवाई यात्रियों पर पड़ सकता है। दरअसल जेट फ्यूल महंगा होने से हवाई किराए में वृद्धि होने की आशंका है। जेट फ्यूल में बढ़ोतरी का बोझ एयरलाइन कंपनियां ग्राहकों पर डाल सकती हैं।
    जेट फ्यूल के दाम बढ़ाने का फैसला तब लिया गया है, जब नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने 30 मार्च को राज्यसभा में कहा था कि देश में अगले दो महीनों के लिए ATF की पर्याप्त आपूर्ति उपलब्ध है।

    'उत्पादन में समस्या आने की कोई आशंका नहीं'

    मध्य पूर्व संकट के बीच भारत में तेल संकट से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए नायडू ने कहा था, "अभी हमारे देश में ATF की पर्याप्त आपूर्ति है। सामान्य प्रक्रिया यह है कि ATF का जितना भी उत्पादन होता है, उसका लगभग आधा हिस्सा घरेलू खपत के लिए होता है और आधा निर्यात कर दिया जाता है।"
    उन्होंने कहा था, "हमारे पास अगले 60 दिनों के लिए बिना किसी रुकावट के आपूर्ति मौजूद है, और हमें अपने देश में ATF के उत्पादन में किसी भी तरह की समस्या आने की कोई आशंका नहीं है।"

    ये भी पढ़ें - LPG Cylinder Price: महंगाई का झटका! कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर के दाम पहुंचे ₹2 हजार के पार, जानें घरेलू गैस के नए रेट

    खबरें और भी