सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bandhan Bank Share: निवेशकों में हाहाकार, बंधन बैंक के शेयर 'धड़ाम'! प्रमोटर कंपनी से जुड़ी बड़ी खबर

Published: Mon, 16 Mar 2026 02:06 PM (IST)Updated: Mon, 16 Mar 2026 02:11 PM (IST)

सोमवार को बंधन बैंक के शेयरों में भारी गिरावट आई, जो दोपहर में लोअर सर्किट पर पहुंच गए। यह गिरावट ...और पढ़ें

बंधन बैंक के शेयर में आई भारी गिरावट

बंधन बैंक के शेयर में आई भारी गिरावट

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

नई दिल्ली। सोमवार को बंधन बैंक के शेयर (Bandhan Bank Share Price) में भारी गिरावट आई। दोपहर के कारोबार में शेयर लोअर सर्किट पर पहुँच गया। हालांकि उसके बाद शेयर थोड़ा संभला है। यह गिरावट उन रिपोर्ट्स के बाद आई, जिनमें कहा जा रहा है कि बैंक की प्रमोटर कंपनी, बंधन फाइनेंशियल सर्विसेज, लॉन्ग टर्म निवेशकों को बाहर निकलने में मदद करने के लिए हिस्सेदारी बेचने या IPO जैसे विकल्पों पर विचार कर रही है।

लग गया था लोअर सर्किट

बंधन बैंक का शेयर 10 प्रतिशत के लोअर सर्किट यानी 157.95 रुपये पर अटक गया था। मगर अब पौने 2 बजे ये BSE पर 9 फीसदी की गिरावट के साथ 159.75 रुपये पर है। आज की गिरावट से पहले, पिछले एक साल में इस शेयर में लगभग 30 प्रतिशत की बढ़त हुई थी।

ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंकर को किया नियुक्त

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बंधन फाइनेंशियल सर्विसेज ने संभावित विकल्पों को तलाशने के लिए ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंकर जेफरीज को नियुक्त किया है। इन विकल्पों में प्राइवेट इक्विटी निवेशकों को शेयर बेचना या IPO लाना शामिल है।
इस कदम का मकसद इंटरनेशनल फाइनेंस कॉर्पोरेशन और GIC वेंचर्स जैसे लंबे समय वाले निवेशकों को बाहर निकलने का रास्ता देना है। साथ ही बंधन बैंक में प्रमोटर की शेयरहोल्डिंग से जुड़ी रेगुलेटरी जरूरतों को पूरा करने में भी मदद करना है। प्रमोटर ग्रुप की संस्थाओं के पास बैंक में 39.74 प्रतिशत की हिस्सेदारी है।

बंधन बैंक की प्रमोटर है बंधन फाइनेंशियल सर्विसेज

बंधन फाइनेंशियल सर्विसेज फिलहाल बंधन बैंक की प्रमोटर इकाई के तौर पर काम कर रही है। हिस्सेदारी बेचने या IPO लाने की संभावना तलाशने के इस रणनीतिक कदम को, रेगुलेटरी नियमों का पालन करते हुए ओनरशिप स्ट्रक्चर को बेहतर बनाने के व्यापक प्रयासों का ही एक हिस्सा माना जा रहा है।
एक अलग घटनाक्रम में, फरवरी में भारतीय रिजर्व बैंक ने SBI म्यूचुअल फंड के उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी, जिसके तहत वह बंधन बैंक में कुल 9.99% तक की हिस्सेदारी खरीद सकता है।

ये भी पढ़ें - Share Market Live: उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी फ्लैट; IT, ऑयल और गैस शेयरों में गिरावट; India VIX फिसला

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां एक शेयर की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)