Share Market Highlights: जोरदार मजबूती के साथ बंद हुआ मार्केट, 936 अंक चढ़ा सेंसेक्स; ऑटो, बैंक, FMCG और मेटल स्टॉक उछले
Stock Market Cl: भारतीय शेयर बाजार 16 मार्च को मजबूती के साथ बंद हुआ, जिसमें निफ्टी 23,400 के ऊपर पहुंच गया। बाजार बंद होने पर, सेंसेक्स 938.93 अंक या 1.26 प्रतिशत की बढ़त के साथ 75,502.85 पर और निफ्टी 257.70 अंक या 1.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,408.80 पर रहा।

शेयर बाजार में मजबूती, निफ्टी पहुंचा 23400 के पार
नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार 16 मार्च को मजबूती के साथ बंद हुआ, जिसमें निफ्टी 23,400 के ऊपर पहुंच गया। बाजार बंद होने पर, सेंसेक्स 938.93 अंक या 1.26 प्रतिशत की बढ़त के साथ 75,502.85 पर और निफ्टी 257.70 अंक या 1.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,408.80 पर रहा। निफ्टी में सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज करने वाले शेयरों में M&M, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, ट्रेंट, अल्ट्राटेक सीमेंट और HDFC बैंक शामिल रहे। वहीं गिरावट दर्ज करने वाले शेयरों में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, विप्रो, मैक्स हेल्थकेयर, सन फार्मा और कोल इंडिया शामिल रहे।
सेक्टोरल मोर्चे पर, ऑटो, बैंक, FMCG और मेटल सेक्टर में 0.3-1% की बढ़त दर्ज की गई; जबकि मीडिया, ऑयल एंड गैस, फार्मा, रियल्टी और कैपिटल गुड्स सेक्टर में 0.5-2.7% की गिरावट आई। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.3% की गिरावट आई, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.5% की गिरावट दर्ज की गई।
ये भी पढ़ें - Top 5 Stocks: क्या आपके पोर्टफोलियो में है इन 5 में से कोई शेयर? पस्त बाजार में भी करा दी छप्परफाड़ कमाई
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
Stock Market Closing: मजबूती के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, निफ्टी पहुंचा 23400 के पार
भारतीय शेयर बाजार 16 मार्च को मजबूती के साथ बंद हुआ, जिसमें निफ्टी 23,400 के ऊपर पहुंच गया। बाजार बंद होने पर, सेंसेक्स 938.93 अंक या 1.26 प्रतिशत की बढ़त के साथ 75,502.85 पर और निफ्टी 257.70 अंक या 1.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,408.80 पर रहा। निफ्टी में सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज करने वाले शेयरों में M&M, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, ट्रेंट, अल्ट्राटेक सीमेंट और HDFC बैंक शामिल रहे। वहीं गिरावट दर्ज करने वाले शेयरों में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, विप्रो, मैक्स हेल्थकेयर, सन फार्मा और कोल इंडिया शामिल रहे।
Share Market LIVE: शेयर बाजार में लौटी रौनक, 957 अंक उछला सेंसेक्स
भारी उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार में तेजी लौट आई है। दोपहर बाद 3 बजे सेंसेक्स 957 अंक उछला है। वहीं निफ्टी 260.90 अंक उछलकर 23,412 पर पहुंच गया है।
Share Market LIVE: सवा 2 बजे सेंसेक्स के किन शेयरों में है तेजी?

Bandhan Bank Share Price: बंधन बैंक के शेयर में भारी गिरावट
सोमवार को बंधन बैंक के शेयर (Bandhan Bank Share Price) में भारी गिरावट आई। दोपहर के कारोबार में शेयर लोअर सर्किट पर पहुँच गया। हालांकि उसके बाद शेयर थोड़ा संभला है। यह गिरावट उन रिपोर्ट्स के बाद आई, जिनमें कहा जा रहा है कि बैंक की प्रमोटर कंपनी, बंधन फाइनेंशियल सर्विसेज, लॉन्ग टर्म निवेशकों को बाहर निकलने में मदद करने के लिए हिस्सेदारी बेचने या IPO जैसे विकल्पों पर विचार कर रही है।
पढ़ें पूरी खबर - निवेशकों में हाहाकार, बंधन बैंक के शेयर 'धड़ाम'! क्या प्रमोटर लाएंगे बड़ा IPO या बेचेंगे हिस्सेदारी? जानिए पूरी खबर
मध्य पूर्व संकट के बीच ट्रंप ने फिर अलापा टैरिफ का राग
पिछले महीने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के "पारस्परिक टैरिफ" को रद कर दिया था। अब इसके लगभग एक महीने बाद ट्रंप ने फिर कहा कि वह "किसी दूसरे रूप में" टैरिफ लगाने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।
पढ़ें पूरी खबर - 'टैरिफ लगाना मेरा अधिकार और मैं लगाउंगा'...यूएस कोर्ट के फैसले के बाद ट्रंप की दुनिया को दो टूक
Adani Total Gas Share Price: अदाणी टोटल गैस के शेयर 3% गिरे, दो दिनों में 11% की गिरावट
अदाणी टोटल गैस के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। दोपहर 1 बजे ये करीब 8 फीसदी गिरकर 519.15 रुपये पर आ गया है। निवेशकों ने इसमें प्रॉफिट बुकिंग की और अब कंपनी ने कुछ इंडस्ट्रियल गैस ग्राहकों के लिए कीमतें कम कर दीं। यह सरकार के उस आदेश के बाद हुआ, जिसमें घरों और ट्रांसपोर्ट के लिए गैस को प्राथमिकता देने की बात कही गई थी। इसके बाद शेयर में गिरावट आई।
Alkem Labs Share Price: एल्केम लैब्स को बद्दी प्लांट के लिए मिला EU GMP सर्टिफिकेट
एल्केम लैब्स को जर्मनी के फार्मेसी विभाग (ह्यूमन मेडिसिन्स) से निर्माता के GMP अनुपालन का प्रमाणपत्र मिला है। यह प्रमाणपत्र भारत के बद्दी स्थित निर्माण इकाई में 04 नवंबर, 2025 से 10 नवंबर, 2025 तक किए गए निरीक्षण के बाद जारी किया गया है।
WPI Inflation: 11 महीनों के उच्च स्तर पर पहुंची थोक महंगाई
16 मार्च को जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में थोक महंगाई दर फरवरी में बढ़कर 11 महीने के उच्चतम स्तर 2.13 प्रतिशत पर पहुंच गई, जो पिछले महीने 1.81 प्रतिशत थी। यह बढ़ोतरी मोटे तौर पर खुदरा महंगाई दर के हालिया रुझान को ही दर्शाती है। उपभोक्ता मूल्य महंगाई दर फरवरी में बढ़कर 3.2 प्रतिशत हो गई, जो पिछले महीने 2.7 प्रतिशत थी। इसकी मुख्य वजह खाने-पीने की चीजों की कीमतों में हुई तेज बढ़ोतरी है।
Share Market LIVE Updates: दोपहर 12 बजे मार्केट फ्लैट, टॉप शेयरों में से कौन-कौन गिरा?

Airtel Share Price: एयरटेल के शेयर में क्यों आई गिरावट?
आज एयरटेल के शेयर में 1 फीसदी की गिरावट दिख रही है। भारती एयरटेल में गिरते मोमेंटम के बीच हाई वैल्यू ट्रेड देखा गया। यानी अधिक लोग इसके शेयर में बिकवाली कर रहे हैं।
JSW Energy Share Price: करीब 3 फीसदी लुढ़का जेएसडब्लू एनर्जी का शेयर
आज जेएसडब्लू एनर्जी का शेयर करीब 3 फीसदी लुढ़का है। हालांकि जानकारों का मानना है कि JSW Energy स्टॉक अपने डेली चार्ट पर कई महीनों से बने 'सिमेट्रिकल ट्रायंगल' को निर्णायक रूप से पार करने के बाद काफी टेक्निकल इंटेरेस्ट आकर्षित कर रहा है। इस शेयर में आगे तेजी की उम्मीद जताई गयी है।
Telecom Shares: टेलीकॉम शेयरों में आज अधिकतर में दिख रही गिरावट
करीब 11 बजे
![live 3 (1)]()
Vi Share Price: वोडाफोन आइडिया को मिल सकता है नया इंवेस्टर
वोडाफोन आइडिया को नया इंवेस्टर मिल सकता है। JSW Group कंपनी में ₹45,000-60,000 करोड़ का निवेश करने के लिए शुरुआती बातचीत कर रहा है। यह बातचीत सरकार की उस कोशिश का हिस्सा है जिसके तहत टेलीकॉम ऑपरेटर के लिए मजबूत निवेशक ढूंढे जा रहे हैं। इस खबर के वोडाफोन के शेयर में तेजी आई है। ये करीब 2 फीसदी ऊपर चढ़ा है।
Lloyds Metals Share Price: 1 लाख को 1 करोड़ बनाने वाला शेयर
लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी का शेयर BSE पर 5 साल पहले 26 मार्च 2021 को सिर्फ 11.03 रुपये पर था, जबकि आज ये 1147.30 रुपये पर पहुंच गया है। यानी इस दौरान ये शेयर 1,136.27 रुपये या 10,301.63 फीसदी उछला है।
PSU Bank Shares: 10 बजे सरकारी बैंकों में से किसमें तेजी?
-1773636131059.jpg)
Share Market Live Updates: शेयर बाजार में लौटी चमक, सेंसेक्स-निफ्टी उछले
कमजोर शुरुआत के बाद शेयर बाजार में तेजी दिख रही है। सेंसेक्स 287 अंक उछला है, जबकि निफ्टी 90 अंकों की तेजी के साथ 23250 के करीब आ गया है।
Share Market LIVE: 9.30 बजे सेंसेक्स के 30 शेयरों का कैसा रहा हाल?
-1773633713001.jpg)
Stock Market LIVE: कमजोरी के साथ खुला शेयर बाजार
आज सोमवार को फिर से शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत हुई। सेंसेक्स 148.13 अंक या 0.20 फीसदी की गिरावट के साथ 74,415.79 पर खुला, जबकि निफ्टी ने 35 अंकों की कमजोरी के साथ 23,116.10 पर शुरुआत की।
इससे पहले प्री-ओपनिंग में शेयर बाजार (Share Market Live Updates) में गिरावट दिख रही थी। सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 408 अंक गिरकर 74,155.83 पर और निफ्टी 51 अंक फिसलकर 23,100 पर रहा। बता दें कि सुबह गिफ्ट निफ्टी में तेजी दिख रही थी, जिससे शेयर बाजार में पॉजिटिव शुरुआत की उम्मीद थी।
Lloyds Metals Share Price: कंपनी ने शुरू किया कॉपर कैथोड्स का कमर्शियल उत्पादन
Lloyds Metals & Energy ने अपनी सब्सिडियरी कंपनी के जरिए डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में स्थित कटंगा कॉपर बेल्ट में अपने 12,000 टन प्रति वर्ष की क्षमता वाले कॉपर प्रोसेसिंग प्लांट से कॉपर कैथोड्स का कमर्शियल उत्पादन शुरू कर दिया है। इस खबर के बीच आज कंपनी का शेयर फोकस में रहेगा।
IDBI Bank Share Price: आईडीबीआई बैंक में हिस्सेदारी की बिक्री रद्द, जानें वजह
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार IDBI बैंक की रणनीतिक बिक्री रद्द कर दी गई है, क्योंकि संभावित खरीदारों द्वारा लगाई गई वित्तीय बोलियाँ रिजर्व प्राइस से कम रहीं। सरकार और LIC मिलकर IDBI बैंक में 60.72 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचना चाहते थे और उन्होंने अक्टूबर 2022 में 'एक्सप्रेशन ऑफ़ इंटरेस्ट' (EoI) जारी किया था। वित्तीय बोलियाँ 6 फरवरी को प्राप्त हुईं। इस खबर के बीच आज बैंक का शेयर फोकस में रहेगा, जो कि प्री-ओपनिंग में 15 फीसदी से अधिक गिरावट दिखा रहा है।
-1773638583710.jpg)