सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Top 5 Stocks: क्या आपके पोर्टफोलियो में है इन 5 में से कोई शेयर? पस्त बाजार में भी करा दी छप्परफाड़ कमाई

    Updated: Sun, 15 Mar 2026 12:51 PM (IST)

    पिछले हफ्ते शेयर बाजार में भारी गिरावट (सेंसेक्स 5.51%, निफ्टी 5.31%) के बावजूद, पांच शेयरों ने शानदार रिटर्न दिया। इन कंपनियों ने व्यापक बाजार के रुझ ...और पढ़ें

    5 शेयरों ने दिया 91.3 फीसदी तक रिटर्न

    5 शेयरों ने दिया 91.3 फीसदी तक रिटर्न

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली। पिछले हफ्ते शेयर बाजार में लगभग चार वर्षों की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट दर्ज की गयी। बीते हफ्ते, BSE Sensex 5.51 प्रतिशत, या 4,354.98 अंक गिरकर 74,563.92 पर बंद हुआ, जबकि Nifty50 1,299.35 अंक, या 5.31 प्रतिशत गिरकर 23,151.10 पर रहा। मगर फिर भी 5 शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने निवेशकों को 5 ही दिन में 91 फीसदी से ज्यादा तक रिटर्न दिया। आइए जानते हैं इन शेयरों की डिटेल।

    Alfavision Overseas Share Price

    अल्फाविजन ओवरसीज का शेयर पिछले हफ्ते 91.30 फीसदी उछला है। इस दौरान ये शेयर 4.60 रुपये से 8.80 रुपये पर पहुंच गया। इतने रिटर्न से निवेशकों का पैसा करीब दोगुना हो गया है। शुक्रवार को BSE पर इसका शेयर 0.80 रुपये या 10 फीसदी उछलकर 8.80 रुपये बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 27.74 करोड़ रुपये है।

    DCM Financial Services Share Price

    डीसीएम फाइनेंशियल सर्विसेज का शेयर पिछले हफ्ते 69.70 फीसदी उछला है। इस दौरान ये शेयर 4.39 रुपये से 7.45 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को BSE पर इसका शेयर 0.67 रुपये या 9.88 फीसदी उछलकर 7.45 रुपये बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 16.39 करोड़ रुपये है।

    Picturehouse Media Share Price

    पिछले हफ्ते पिक्चरहाउस मीडिया का शेयर 6.33 रुपये से चढ़कर 10 रुपये पर पहुंच गया, जिससे निवेशकों को करीब 58 फीसदी रिटर्न मिला। शुक्रवार को ये 9.29 फीसदी उछला और 10 रुपये पर बंद हुआ। इसकी मार्केट कैपिटल 52.25 करोड़ रुपये है।

    खबरें और भी

    Noble Polymers Share Price

    पिछले हफ्ते नोबल पॉलिमर्स का शेयर 0.82 रुपये से चढ़कर 1.88 रुपये पर पहुंच गया, जिससे निवेशकों को करीब 56.10 फीसदी रिटर्न मिला। शुक्रवार को ये 4.92 फीसदी उछला और 1.28 रुपये पर बंद हुआ। इसकी मार्केट कैपिटल 0.83 करोड़ रुपये है।

    Gita Renewable Energy Share Price

    Gita Renewable Energy का शेयर पिछले हफ्ते 67.29 रुपये से 103.68 रुपये पर पहुंच गया, जिससे निवेशकों को 54.08 फीसदी रिटर्न मिला। शुक्रवार को ये 9.99 फीसदी चढ़कर 103.68 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 42.64 करोड़ रुपये है।

    ये भी पढ़ें - Stocks to Buy: मोतीलाल ओसवाल ने चुने कैपिटल गुड्स सेक्टर के दो शेयर, करा सकते हैं मोटी कमाई; चेक करें टार्गेट

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयरों के रिटर्न की जानकारी दी गयी है। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)