Multibagger Stock: शेयर हो तो ऐसा! ₹1 लाख लगाकर लोग बने करोड़पति, एक्सपर्ट्स बोले - "अभी तो और दौड़ेगा"
लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी के शेयर ने निवेशकों को मालामाल कर दिया है। 5 साल में यह शेयर ₹11 से ₹1147 पर पहुंच गया, जिससे ₹1 लाख का निवेश ₹1.04 करोड़ से ...और पढ़ें

ये है 1 लाख को 1 करोड़ बनाने वाला शेयर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली। कई शेयर ऐसे हैं, जिन्होंने कुछ ही सालों में निवेशकों को अमीर बना दिया। इन शेयरों ने छोटी सी रकम को साल दर साल बढ़ाते हुए लाखों-करोड़ों में पहुंचा दिया। आज हम यहां एक ऐसे ही शेयर की बात करेंगे। ये शेयर है लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी (Lloyds Metals & Energy Share Price), जो कि महाराष्ट्र की सबसे बड़ी आयरन ओर माइनिंग कंपनियों में से एक है। आइए जानते हैं कि इसके शेयर ने कितना रिटर्न दिया है और आगे कितनी उम्मीद है।
₹11 से ₹1147 पर पहुंचा
लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी का शेयर BSE पर 5 साल पहले 26 मार्च 2021 को सिर्फ 11.03 रुपये पर था, जबकि आज ये 1147.30 रुपये पर पहुंच गया है। यानी इस दौरान ये शेयर 1,136.27 रुपये या 10,301.63 फीसदी उछला है।
1 लाख को बना दिया 1 करोड़
10,301.63 फीसदी रिटर्न का मतलब है कि लॉयड्स मेटल्स के शेयर ने 5 साल में निवेशकों का पैसा 104 गुना से अधिक कर दिया है। यानी अगर किसी 5 साल पहले इस कंपनी के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते, तो आज उनकी वैल्यू 1.04 करोड़ रुपये से अधिक होती।
इसलिए बढ़ा निवेशकों का भरोसा
दरअसल मजबूत बिजनेस परफॉर्मेंस और ग्रोथ प्लान के चलते निवेशकों का लॉयड्स मेटल्स पर भरोसा बढ़ा है। ये कंपनी आयरन ओर के अलावा और क्षेत्रों में भी विस्तार कर रही है, जिसमें स्टील कॉम्प्लेक्स, आयरन ओर-पेललेट और DRI बिजनेस शामिल है। इसकी प्लानिंग में माइनिंग डेवलपमेंट ऑपरेटर बिजनेस में हिस्सेदारी बढ़ाना और ग्लोबल प्रोजेक्ट्स में निवेश भी शामिल है।
खबरें और भी
कहां तक जा सकता है शेयर?
ब्रोकरेज फर्म आनंद राठी के अनुसार अभी लॉयड्स मेटल्स के शेयर में और तेजी आ सकती है। इसने शेयर के लिए 1610 रुपये का टार्गेट दिया है, जो मौजूदा भाव (₹1147.30) से करीब 40 फीसदी रिटर्न दे सकता है।
ये भी पढ़ें - Share Market Live: प्री-ओपनिंग में शेयर बाजार फिसला, 23100 पर पहुंचा निफ्टी; इन स्टॉक्स पर रखें नजर
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां एक शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)