Is Bank Holiday Today: मुंबई समेत देश के इन शहरों में बैंक रहेंगे बंद, तुरंत चेक करें अपने शहर का नाम
आज बलि प्रतिपदा, गोवर्धन पूजा और विक्रम संवत नववर्ष के कारण अहमदाबाद, मुंबई सहित कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे। ...और पढ़ें

Is Bank Holiday Today: मुंबई समेत देश के इन शहरों में बैंक रहेंगे बंद, तुरंत चेक करें अपने शहर का नाम
HighLights
आज बलि प्रतिपदा, गोवर्धन पूजा के कारण बैंक बंद।
अहमदाबाद, मुंबई, बेंगलुरु सहित कई शहरों में अवकाश।
ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई सेवाएं हमेशा की तरह चालू रहेंगी।
बिजनेस डेस्क,नई दिल्ली। क्या आप आज बैंक से जुड़ा कोई निपटाने के बारे में सोच रहे हैं? अगर हां, तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के कैलेंडर के मुताबिक, आज देश के कई शहरों में बैंक बंद रहने वाले हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर आज कहां-कहां बैंक बंद (Bank Holiday) हैं।
आज क्यों बंद हैं बैंक?
आज यानी कि मंगलवार को दीवाली के अगले दिन मनाए जाने वाले त्योहारों जैसे कि बलि प्रतिपदा, गोवर्धन पूजा और विक्रम संवत नववर्ष के चलते कई जगहों पर बैंकों में कामकाज नहीं होगा। आरबीआई की छुट्टी की लिस्ट के अनुसार, आज इन चुनिंदा शहरों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी:
- अहमदाबाद
- बेलापुर
- बेंगलुरु
- देहरादून
- गंगटोक
- मुंबई
- नागपुर
मालूम हो कि इन शहरों में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई जैसे सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक आज बंद रहेंगे। हालांकि देश के बाकी हिस्सों में बैंक हमेशा की तरह सामान्य रूप से खुले रहेंगे और कामकाज लगातार चलता रहेगा।
नवंबर में कब-कब बंद बैंक:
- 10 नवंबर (मंगलवार): बलि प्रतिपदा, गोवर्धन पूजा और विक्रम संवत नववर्ष के कारण अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, मुंबई और नागपुर में बैंक बंद।
- 11 नवंबर (बुधवार): भैया दूज, निंगोल चक्कौबा, लक्ष्मी पूजा और चित्रगुप्त जयंती के चलते गंगटोक, इंफाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ और शिमला में बैंक बंद।
- 13 नवंबर (शुक्रवार): वांगला त्योहार के कारण मेघालय की राजधानी शिलांग में बैंक शाखाएं बंद।
- 16 नवंबर (सोमवार): छठ पूजा के अवसर पर पटना और रांची में बैंक बंद।
- 20 नवंबर (शुक्रवार): इगास-बग्वाल (उत्तराखंड का लोकपर्व) के कारण देहरादून में अवकाश।
- 23 नवंबर (सोमवार): सेंग कुट स्नेम त्योहार के चलते शिलांग में बैंक बंद।
- 24 नवंबर (मंगलवार): गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आइजोल, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, ईटानगर, जम्मू, जयपुर, कानपुर, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला और श्रीनगर में बैंक शाखाएं बंद।
- 27 नवंबर (शुक्रवार): कनकदास जयंती के अवसर पर बेंगलुरु में बैंक बंद।
चालू रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं:
अगर आपके शहर में आज बैंक की छुट्टी है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप पैसों के लेन-देन या अन्य जरूरी कामों के लिए इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और यूपीआई (UPI) जैसी डिजिटल सेवाओं का आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।