सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bank Holidays March 2023: अगले महीने 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, पहले ही निपटा लें अपने सभी काम

By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
Published: Wed, 22 Feb 2023 04:00 PM (IST)

Bank Holidays In March 2023 अगले महीने मार्च में होली के अलावा गुडी पाड़वा और रामननवमी जैसे त्योहारों के चलते ...और पढ़ें

Bank Holidays In March 2023, Pic Courtesy- Jagran File
Bank Holidays In March 2023, Pic Courtesy- Jagran File

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। अगले महीने देश में होली का त्यौहार मनाया जाएगा। ऐसे में केवल होली के मौके पर ही बैंक बंद नहीं रहने वाले हैं, रामनवमी, गुडी पाड़वा के अवसर पर भी बैंक हॉलिडे रहेगा। मार्च में कुल 12 दिन देश के अलग-अलग राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

ऐसे में अगर आप भी अपने किसी बैंकिंग काम को अगले महीने निपटाने का विचार कर रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए और भी जरूरी हो जाता है। इस आर्टिकल में मार्च की बैंक हॉलिडे की जानकारी देने जा रहे हैं।

इतने दिन बंद रहेंगे बैंक

मालूम हो कि, बैंक हॉलिडे की लिस्ट केंद्रीय बैंक आरबीआई द्वारा जारी की जाती है। आर्टिकल में दी जा रही जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के आधार पर दी जा रही है। लिस्ट में मार्च के चार रविवार और दो शनिवार की छुट्टियां भी दिखा रहे हैं।

इस दिन नहीं खुलेंगे बैंक

  • 3 मार्च 2023- चापचर कूट के अवसर पर आइजोल में बैंक बंद रहेंगे।
  • 5 मार्च 2023- रविवार की छुट्टी
  • 7 मार्च 2023- धुलेटी/ डोल जात्रा/ होली/ याओसांग के अवसर पर बेलापुर, गुवाहाटी, कानपुर, लखनऊ, हैदराबाद, जयपुर, मुंबई, नागपुर, राची और पणजी में बैंक बंद रहेंगे।
  • 8 मार्च 2023-होली के दिन अगरतल्ला, अहमदाबाद, अइजोल, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, गंगटोक, इम्फाल, कानपुर, लखनऊ, न्यू दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची, शिलोंग, शिमला, और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
  • 9 मार्च 2023- केवल पटना में होली के मौके पर बैंक हॉलिडे रहेगा।
  • 11 मार्च 2023- दूसरे शनिवार की छुट्टी
  • 12 मार्च 2023- रविवार की छुट्टी
  • 19 मार्च 2023- रविवार की छुट्टी
  • 22 मार्च 2023- गुडी पाड़वा/ उगाडी/ बिहार दिवस/ साजीबु नोंगमापानबा/ प्रथम नवरात्र/ तेलुगु नववर्ष दिवस के अवसर पर बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, जम्मू, मुंबई नागपुर, पणजी, पटना, और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
  • 25 मार्च 2023- चौथे शनिवार की छुट्टी
  • 26 मार्च 2023- रविवार की छुट्टी
  • 30 मार्च 2023- राम नवमी के मौके पर अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, चंडीगढ़, गंगटोक, हैदराबाद, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पटना, रांची में बैंक बंद रहेंगे।

ये भी पढ़ेंः Wipro ने की फ्रेशर्स के वेतन में कटौती, सैलरी ऑफर 50 फीसद तक घटाया

अब UPI सुविधा का लाभ उठा सकेंगे अंतरराष्टीय यात्री, RBI ने शुरू की सर्विस