सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    5 Days working in Bank: दिसंबर से बदल सकता है बैंक का वर्किंग शेड्यूल, खुलने और बंद होने का भी होगा नया टाइम

    Updated: Fri, 18 Oct 2024 09:20 AM (IST)

    5 Days Working in Bank आज के समय में कई ऑफिस में 5 Days Working का ट्रेंड चल रहा है। अब देश के सरकारी और प्राइवेट बैंक में भी 5 वर्किंड डे शुरू होने क ...और पढ़ें

    जल्द शुरू हो सकता है बैंकों में 5 Days working का ट्रेंड
    जल्द शुरू हो सकता है बैंकों में 5 Days working का ट्रेंड

    HighLights

    1. देश के सभी बैंक में 5 Days working का ट्रेंड शुरू हो सकता है।
    2. अभी रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं।

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। बैंक कर्मचारी लंबे समय से 5 वर्किंग डे (5 Days Working) की मांग कर रहे थे। अभी तक सरकार ने कर्मचारियों के इस मांग को मंजूर नहीं किया है, पर उम्मीद है कि इस साल के अंत तक सरकार इस मांग को पूरी कर सकती है। दरअसल, हाल ही में भारतीय बैंक संघ (IBA) और कर्मचारी यूनियनों के बीच समझौता हुआ है। अब केवल सरकार की तरफ से मुहर लगने का इंतजार है।

    अगर सरकार की तरफ से मंजूरी मिल जाती है तो फिर बैंक सप्ताह में केवल पांच दिन खुलेंगे। इसका मतलब है कि शनिवार और रविवार को बैंक बंद रहेंगे। बता दें कि अभी हर महीने के दूसरे-चौथे शनिवार और हर रविवार को बैंक बंद रहते हैं। इसके अलावा फेस्टिवल की वजह से कई शहरों के बैंक में छुट्टी रहती है।

    सरकार के साथ RBI की अहम भूमिका

    बैंक के 5 वर्किंग डे की मंजूरी में सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank Of India- RBI) की अहम भूमिका है। दरअसल, बैंक का यह प्रस्ताव आरबीआई के पास जाएगा क्योंकि बैंक से जुड़े सभी कामकाज आरबीआई ही कंट्रोल करता है। आरबीआई से प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद ही सरकार द्वारा मंजूरी मिलेगी।

    बैंक के वर्किंग टाइम में भी होगा बदलाव

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अगर बैंक के 5 वर्किंग डे पर मंजूरी मिलती है तो फिर बैंक के कामकाज टाइम में भी बदलाव होगा। माना जा रहा है कि दैनिक कामकाज घंटों में 40 मिनट की बढ़ोतरी हो सकती है। इसका मतलब है कि बैंक सुबह 9.45 बजे से शाम 5.30 बजे तक खुला रहेगा। अभी बैंक 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुले रहते हैं।

    खबरें और भी

    • बैंक ओपन टाइमिंग - सुबह 9.45 बजे
    • बैंक क्लोज टाइमिंग- शाम 5.30 बजे

    यह भी पढ़ें: एथनाल के बाद अब मेथनाल से आयात बिल कम करने की तैयारी, कार्बन उत्सर्जन के साथ एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी आएगी कमी

    कब तक आएगा नोटिफिकेशन

    उम्मीद की जा रही है कि साल के अंत या फिर 2025 के शुरुआत तक में सरकार की तरफ से नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। अगर सरकार की तरफ से मंजूरी मिल जाती है तो Negotiable Instruments Act के तहत शनिवार को छुट्टी के रूप में मान्यता मिल सकती है।

    यह भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price: जारी हो गए पेट्रोल-डीजल के दाम, टंकी फुल करवाने से पहले फटाफट चेक कर लें रेट्स