सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

श्रद्धा से लेकर कृति तक: बिजनेस में भी बॉस हैं ये 10 सितारे; हर दिन छापते हैं करोड़ों! किसका ब्रांड है सबसे कीमती?

Published: Mon, 07 Sep 2026 02:18 PM (IST)Updated: Mon, 07 Sep 2026 03:59 PM (IST)

बॉलीवुड के 10 सितारे अब सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं, बल्कि ब्यूटी, फैशन, फिटनेस और VFX जैसे क्षेत्रों में सफल ...और पढ़ें

सिर्फ फिल्में नहीं, बिजनेस से भी हर दिन करोड़ों छापते हैं ये 10 स्टार्स!

सिर्फ फिल्में नहीं, बिजनेस से भी हर दिन करोड़ों छापते हैं ये 10 स्टार्स! 

HighLights

  1. शाहरुख खान की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट का ₹500 करोड़ से अधिक कारोबार।

  2. ऋतिक रोशन का HRX ब्रांड ₹1000 करोड़ से ज्यादा का सालाना रेवेन्यू।

  3. कैटरीना कैफ की Kay Beauty का सालाना राजस्व ₹350 करोड़ पार।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: बॉलीवुड के सितारे अब सिर्फ फिल्मों के क्लैपबोर्ड और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तक सीमित नहीं है। आज के एक्टर्स ने सिल्वर स्क्रीन से बाहर निकलकर बिजनेस वर्ल्ड में भी अपना सिक्का जमाया है। ब्यूटी प्रोडक्ट्स से लेकर स्पोर्ट्स टीमों, सस्टेनेबल फैशन, फिटनेस और वीएफएक्स (VFX) स्टूडियोज तक, ये सेलेब्स करोड़ों का बिजनेस साम्राज्य चला रहे हैं।

आइए जानते हैं इस लिस्ट में किन सेलेब्स का नाम है शामिल और क्या है इनके ब्रांड की कीमत..

1. शाहरुख खान (Red Chillies Entertainment & KKR)

किंग खान न सिर्फ बॉक्स ऑफिस के राजा हैं, बल्कि बिजनेस की दुनिया के भी सबसे बड़े टायकून है। वे "रेड चिलीज एंटरटेनमेंट" ( Red Chillies Entertainment) के मालिक है, जिसके पास भारत के सबसे उन्नत VFX स्टूडियो है। इसके अलावा, शाहरुख IPL की सबसे सफल और लोकप्रिय फ्रेंचाइजी में से एक 'कोलकाता नाइट राइडर्स' (KKR) के को-ओनर हैं और दुनिया की कई अन्य T20 लीग्स में भी टीमें रखते हैं। कंपनी का सालाना कारोबार ₹500 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

2. कैटरीना कैफ (Kay Beauty)

कैटरीना कैफ ने Nykaa के साथ पार्टनरशिफ में अपना कॉस्मेटिक ब्रांज Kay Beauty लॉन्च किया था। समावेशी यानी Inclusive शेड्स और क्लीन ब्यूटी फॉर्मूला की वजह से यह भारत का सबसे पसंदीदा सेलिब्रिटी-ओन्ड ब्रांड बन चुका है। आज kay beauty का सालाना रेवेन्यू ₹350 करोड़ के विशाल आंकड़े को पार कर चुका है।

3. ऋतिक रोशन (HRX)

बॉलीवुड के 'ग्रीक गॉड' ऋतिक रोशन का लाइफस्टाइल, एथलीजर और फिटनेस ब्रांड hrx भारत का सबसे सफल ब्रांड्स में से एक है। एक्टिववियर, स्पोर्टी शूज और फिटनेस एक्सेसरीज बेचने वाला यह ब्रांड ₹1000 करोड़ से अधिक के सालाना रेवेन्यू का आंकड़ा पार कर चुका है।

4. कृति सेनन (Hyphen, The Tribe & Ms. Taken)

कृति सेनन आज की जेनरेशन की सबसे सफल महिला उद्यमियों (Entrepreneurs) में से एक बनकर उभरी है। उनके स्किनकेयर ब्रांड Hyphen ने बेहद कम समय में ₹400 करोड़ से अधिक का ग्रॉस सेल्स हासिल करके सबको चौंका दिया है। इसके अलावा वे फिटनेस स्टार्टअप 'The Tribe', कपड़ों की लाइन 'Ms. Taken' और अपना प्रोडक्शन हाउस 'ब्लू बटरफ्लाई फिल्म्स' भी चलाती हैं।

5. श्रद्धा कपूर (Palmonas)

श्रद्धा कपूर ने भारत के तेजी से बढ़ते D2C मार्केट में दांव लगाते हुए सेमी-फाइन ज्वेलरी ब्रांड Palmonas में बड़ा निवेश किया है और इसकी को-फाउंडर बनीं। श्रद्धा के जुड़ने के बाद इस ज्वेलरी वेंचर का मार्केट वैल्यूएशन उछलकर करीब ₹1600 से ₹1800 करोड़ के बीच पहुंच गया है।

6. आलिया भट्ट (Ed-a-Mamma & eternal Sunshine)

आलिया भट्ट ने बच्चों और मैटरनिटी वियर के लिए एक ईको-फ्रेंडली और सस्टेनेबल क्लोथिंग ब्रांड 'Ed-a-Mamma' शुरू किया था। इस ब्रांड की जबरदस्त सफलता को देखते हुए साल 2023 में मुकेश अंबानी की रिलायंस रिटेल (Reliance Retail) ने इसमें 51% हिस्सेदारी खरीदी, जो एक बेहद चर्चित बिजनेस डील बनी। आलिया की अपनी प्रोडक्शन कंपनी 'इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस' भी है।

7. दीपिका पादुकोण (82°E & KA Enterprises)

दीपिका पादुकोण ने सेल्फ-केयर और लग्जरी स्किनकेयर सेगमेंट में '82°E' ब्रांड के साथ कदम रखा। इसके अलावा वे अपना इनवेस्टमेंट फर्म KA Enterprises के जरिए कई बड़े और उभरते भारतीय स्टार्टअप्स जैसे ब्लूस्मार्ट (Blusmart), एपीगामिया (Epigamia), मोकोबारा (Mokobara) में एक प्रमुख निवेशक हैं।

8. सलमान खान (Being Human & Being Strong)

सलमान खान का क्लोथिंग और एक्सेसरीज ब्रांड Being Human सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के 15 से ज्यादा देशों में फैला हुआ है। इसके अलावा वे फिटनेस इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी being strong और अपना प्रोडक्शन हाउस सलमान खाल फिल्म्स भी सफलता से चला रहे हैं।

9. प्रिंयका चोपड़ा (Anomaly Haircare & Purple Pebble)

ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा ने ब्यूटी इंडस्ट्री में हलचल मचाते हुए 'Anomaly Haircare' लॉन्च किया। किफायती और ईको-फ्रेंडली होने के कारण यह ब्रांड भारत और अमेरिका समेत कई देशों में काफी पॉपुलर है। इसके अलावा वे अपने प्रोडक्शन हाउस 'पर्पल पेबल पिक्चर्स' के बैनर तले रीजनल और हिंदी फिल्में भी बनाती हैं।

10. सुनील शेट्टी (FTC Online & Hospitality)

बॉलीवुड के अन्ना यानी सुनील शेट्टी को बिजनेस की दुनिया का अनुभवी खिलाड़ी माना जाता है। वे लंबे समय से रियल एस्टेट, रेस्तरां-बॉर्स (जैसै H2o) और जिम फ्रेंचाइजी के बिजनेस में है। साथ ही, वे कई हेल्थ, वेलनेस और टेक स्टार्टअप्स (जैसे Aquatein) में शुरुआती निवेशक और मेंटॉर के रूप में जुड़े हुए हैं।

यह भी पढ़ें: NSE IPO का एलान होते ही GMP में तूफानी तेजी, हर शेयर पर ₹285 का उछाल; जानिए क्या हो सकता है प्राइस बैंड?