NSE IPO का एलान होते ही GMP में तूफानी तेजी, हर शेयर पर ₹285 का उछाल; जानिए क्या हो सकता है प्राइस बैंड?
भारतीय शेयर बाजार के निवेशकों का इंतजार खत्म हुआ, क्योंकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के IPO को SEBI से आखिरकार मंजूरी मिल गई है।

NSE IPO का एलान होते ही GMP में तूफानी तेजी
HighLights
NSE IPO को SEBI से मिली आखिरकार मंजूरी।
ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) ₹285 पर पहुंचा।
संभावित 15-16% लिस्टिंग गेन की उम्मीद।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार के निवेशकों के लिए वह खबर आ गई है, जिसका उन्हें सालों से बेसब्री से इंतजार था। देश के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज National Stock Exchange (NSE) के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग IPO को मार्केट रेगुलेटर SEBI से आखिरकार मंजूरी मिल गई। यह एलान होते ही अनलिस्टेड मार्केट (ग्रे मार्केट) में भारी हलचल देखने को मिल रही है।
आखिर हुआ क्या?
कई सालों की अड़चनों के बाद, सेबी ने इस मेगा IPO को अपना अप्रवूल दे दिया है। हरी झंडी मिलने की खबर आते ही ग्रे मार्केट में NSE के शेयरों का प्रीमीयम GMP उछलकर ₹285 पर पहुंच गया है। इस IPO का प्राइस बैंड ₹1800 प्रति शेयर के आसपास तय किए जाने की प्रबंल संभावना है।
ग्रे मार्केट (GMP) दे रहा है बंपर कमाई के संकेत
सेबी के अप्रूवल की खबर से निवेशकों में भारी उत्साह है। अगर हम ₹1800 के संभावित प्राइस बैंड और ₹285 के मौजूद GMP की गणना करें, तो इसका मतलब है कि शेयर बाजार में इसकी लिस्टिंग ₹2085 के आसपास हो सकती है। जैसे जैसे IPO खुलने की तारीख पास आएंगी, इस GMP में और भी बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है।
सालों का इंतजार हुआ खत्म
NSE का IPO भारतीय पूंजी बाजार के इतिहास के सबसे ज्यादा इंतजार वाले इवेंट्स में से एक है। को-लोकेशन (Co-location) घोटाले और कुछ अन्य रेगुलेटरी जांच की वजह से यह IPO पिछले कई सालों से अटका हुआ था। इसका सबसे बड़ा प्रतिद्वंदी एक्सचेंज BSE (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) पहले से ही शेयर बाजार में लिस्टेड है और उसने पिछले कुछ सालों में अपने निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। यही वजह है कि रिटेल से लेकर संस्थागत (Institutional) निवेशक NSE के IPO पर नजरें गड़ाए बैठे हैं।
